एशियन गेम्स- मेंस क्रिकेट में क्वार्टर फाइनल में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला:28 को भिड़ेंगे; बारिश से नेपाल-जापान मैच रद्द, दोनों को 1-1 अंक
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के क्वार्टर फाइनल में 28 सितंबर को भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है और उसका मुकाबला ग्रुप स्टेज के रनरअप से होना था। अफगानिस्तान ग्रुप-A में 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नेपाल और मेजबान जापान का आखिरी ग्रुप मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। जापान को 1 अंक मिला और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया, जबकि नेपाल 3 अंकों के साथ ग्रुप-A में टॉप पर रहा। नेपाल ने 15 ओवर में बनाए 149 रन निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बारिश की आशंका के कारण नेपाल और जापान का मैच 15-15 ओवर का कर दिया गया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की शुरुआत खराब रही। ओपनर कुशल भुर्तेल 12 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नेपाल के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए। सुंदीप जोरा और लोकेश बम के अर्धशतक सुंदीप जोरा ने नाबाद 57 रन की पारी खेली। उन्होंने शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी की और बाद में पारी को संभालते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। लोकेश बम ने सिर्फ 22 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए। उन्होंने तेजी से रन बनाए और कई छक्के लगाए। दोनों ने मिलकर नेपाल को 149 रन तक पहुंचाया। आसिफ शेख ने भी टीम के स्कोर में योगदान दिया। कुशल मल्ला और गुलशन झा 2-2 रन बनाकर आउट हुए। बारिश के कारण जापान की पारी शुरू नहीं हो सकी नेपाल की पारी खत्म होने के बाद मैदान पर फिर तेज बारिश शुरू हो गई। काफी इंतजार के बाद भी हालात नहीं सुधरे और मैदान खेलने लायक नहीं हो सका। जापान की टीम अपनी पारी में एक भी गेंद नहीं खेल सकी। इसके बाद अंपायरों ने मैच को बिना किसी नतीजे के खत्म करने का फैसला किया। जापान को 1 अंक मिला और वह ग्रुप-A में तीसरे स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। नेपाल टॉप, अफगानिस्तान दूसरे स्थान पर नेपाल के 3 अंक रहे और वह ग्रुप-A में पहले स्थान पर रहा। अफगानिस्तान के 2 अंक रहे, जिससे उसने दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जापान को सिर्फ 1 अंक मिला। इस तरह ग्रुप-A से नेपाल और अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें बनीं। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियन गेम्स में नेपाल का उलटफेर:अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, 103 रन का टारगेट 18वें ओवर में हासिल किया नेपाल ने एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। जापान के निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। टीम 20 ओवर में सिर्फ 102 रन बना सकी। जवाब में नेपाल ने 17.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर
13 साल की छात्रा ने होमवर्क के लिए बनाया ऐप:लॉन्च होने के 3 दिन में ढाई लाख की कमाई, AI की मदद से बिना कोडिंग जाने किया डिजाइन
चीन की 13 साल की छात्रा झू शुहान ने पढ़ाई में निगरानी रखने के लिए एक ऐप बनाया। सुहान को कोडिंग बिल्कुल नहीं आती थी। उसने AI की मदद से एक ऐसा स्टडी ऐप तैयार किया, जिसने लॉन्च होने के सिर्फ तीन दिनों में करीब 2.5 लाख रुपये की कमाई कर ली। इस ऐप का नाम ‘जाई चांग’ (Zai Chang) है, जिसका मतलब ‘ऑन साइट’ होता है। खुद की पढ़ाई में दिक्कत होने पर आया आइडिया झू शुहान को ऐप बनाने का विचार अपनी ही पढ़ाई के अनुभव के दौरान आने वाली दिक्कतें देखकर आया। उसके पेरेंट्स बिजी रहते थे। ऐसे में शुहान को अकेले ही पढ़ाई करनी पड़ती थी। उसे लगा कि उसी के उम्र के कई दूसरे बच्चे भी बिना किसी की निगरानी के पढ़ाई करते होंगे। ऐसे में उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने में परेशानी होती होगी। प्रतियोगिता में जीता 70 हजार का प्राइज इस ऐप को 21 से 23 अगस्त के बीच हांगझोऊ में आयोजित एक राष्ट्रीय AI प्रोडक्ट मार्केटिंग प्रतियोगिता में पेश किया गया। यहां उन्हें तीसरा अवार्ड मिला। इस प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उसे करीब 70,000 का कैश प्राइज मिला। इस प्रतियोगिता के 3 दिनों के दौरान ऐप के 90 ऑर्डर मिले। इससे कुल ढाई लाख कमाई हुई। 13 साल की शुहान के ऐप की यह खासियत थी कि पढ़ाई के दौरान जब बच्चे का ध्यान बार-बार भटकने लगता तो ऐप पर मा के नाराज होने का अलर्ट आता था। शुआन को बच्चों की शिकायत करने वाला यह पैटर्न पसंद नहीं आया। ज्यादा यूजर तक पहुंचाना चाहती हैं अपना ऐप शुआन का कहना है कि मैं चाहती हूं मेरा ऐप बच्चों के प्रति उदार रहे। उनमें सुधार की गुंजाइश रखे। इसलिए उसने इस पैटर्न को अपने ऐप से हटा दिया। इस ऐप का इस्तेमाल सबसे पहले शुआन के भाई ने किया। उसका भाई प्राइमरी स्कूल का छात्र है। शुहान ने बताया कि इस ऐप के साथ पढ़ाई करते समय उसके भाई ने पहले से ज्यादा अच्छी पढ़ाई की। शुआन अपने ऐप को ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाना चाहती हैं। इसीलिए वे अपने ऐप की कीमत कम करने पर विचार कर रही हैं। शुआन का कहना है कि अगर बहुत से लोग इस ऐप के लिए पैसे देने को तैयार होंगे, तो वे इसे डेवलप करना जारी रखेंगी। --------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… IIT बॉम्बे में 7 महीनों में तीसरा स्टूडेंट सुसाइड: 5 सालों में 67 IIT स्टूडेंट्स ने की आत्महत्या, सबसे ज्यादा IIT खड़गपुर में मुंबई के IIT बॉम्बे में 18 सितंबर 2026 की शाम सेकेंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। साहिल महाराष्ट्र के यवतमाल का रहने वाला था। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









