Responsive Scrollable Menu

दिल्ली गैंगरेप- आरोपियों ने घर फोन करने की धमकी दी:पीड़ित ने कहा- कर दो, FIR की जानकारी सामने आई; DU छात्राओं ने निकाला मार्च

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में FIR की जानकारी सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स (HT) के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि तीनों आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसके पास पहुंचे, जब वह अपने दोस्त के साथ बैठी थी। आरोपियों ने उन्हें घर फोन करने की धमकी दी। पीड़ित ने उनसे कहा- मेरे परिवार को पता है कि मैं दोस्त के साथ बाहर आई हूं। आप लोग मेरी मां को फोन कर सकते हैं। FIR के मुताबिक, आरोपी पीड़ित को पार्क के सुनसान हिस्से में ले गए। वहीं गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ रेप किया। घटना 21 सितंबर के शाम की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों ने शुक्रवार को गर्गी और कमला नेहरू कॉलेज के बाहर मार्च निकालकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की मांग की। मंदिर के बाद पार्क पहुंची थी पीड़ित FIR के मुताबिक, पीड़ित की मां काम पर थीं। उसने अपनी बड़ी बहन को 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर जाने की जानकारी दी थी। दोनों शाम करीब 5:45 बजे कालकाजी मंदिर पहुंचे और करीब 7 बजे तक वहां रहे। इसके बाद चिप्स और पानी खरीदकर आस्था कुंज पार्क गए। दोनों गेट नंबर 7 से पार्क में दाखिल हुए और बेंच पर बैठे थे। तभी तीन लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पीड़ित के दोस्त को पकड़कर थप्पड़ मारा और खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन ले लिए और दोस्त को अलग ले गए। पिस्तौल और चाकू दिखाकर धमकाया FIR के मुताबिक, दो आरोपी पीड़ित को झाड़ियों की तरफ ले गए। उसने उनसे कहा कि जो पूछना है, यहीं पूछें और उसकी मां से फोन पर बात कर लें। इसके बाद तीसरे आरोपी को बुलाकर पिस्तौल निकालने को कहा गया। पीड़ित के बयान के मुताबिक, आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे पार्क की अंधेरी जगह पर ले गए। वहां एक आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद बाकी दो आरोपियों ने भी दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद धमकी देकर छोड़ा FIR के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े और मोबाइल फोन वापस कर दिए। उन्होंने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने अपने दोस्त को घटना बताई और उसने PCR को फोन किया। DU छात्रों ने सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया ANI के मुताबिक, शुक्रवार को DU के अलग-अलग कॉलेजों के छात्रों ने गर्गी कॉलेज और कमला नेहरू कॉलेज के बाहर विरोध मार्च निकाला। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। DU की पूर्व छात्रा यक्ष शर्मा ने कहा कि मार्च सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी महिलाओं की सुरक्षा के समर्थन में है। एक अन्य प्रदर्शनकारी अलंकार ने इलाके में पर्याप्त रोशनी, पिंक बूथ और पुलिस मौजूदगी नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग करीब तीन साल से इन समस्याओं को उठा रहे हैं।

Continue reading on the app

2026 के बिजली संकट से सबक, ऊर्जा सुरक्षा में भारत की ऐतिहासिक छलांग

साल 2026 में भारत ने एक बड़े बिजली संकट को सफलतापूर्वक टाला, जब मांग रिकॉर्ड 256 गीगावाट तक पहुंच गई थी.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: किसान की बेटी प्राची चौधरी ने रचा इतिहास, 400 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 8 साल बाद हुआ ऐसा

Prachi Choudhary: एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर रेस में भारत की स्प्रिंटर प्राची चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 53.21 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. Sat, 26 Sep 2026 18:47:45 +0530

  Videos
See all

Chakravyuh में राज्यमंत्री Rajesh Nagar | सरकार के कामकाज पर बेबाक जवाब | Exclusive | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:33:18+00:00

Anant Ambani joins Ganesh Visarjan: गणेश विसर्जन में शामिल हुए अनंत अंबानी, कही बड़ी बात |Lalbaugcha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:33:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers