Responsive Scrollable Menu

Who is Petal Gehlot: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की बोलती बंद करने वाली पेटल गहलोत कौन हैं? जानिए उनके बारे में सब कुछ

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में एक बार फिर पाकिस्तान ने कश्मीर का राग अलापने की असफल कोशिश की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण में भारत के खिलाफ झूठे आरोपों का पुलिंदा परोसा गया, जिस पर भारत ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए बेहद कड़ा और दो टूक जवाब दिया।

भारत की ओर से यह मोर्चा संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने संभाला, जिन्होंने पाकिस्तान के हर झूठ की धज्जियां उड़ा दीं।  

​कौन हैं पेटल गहलोत? 
पेटल गहलोत भारत की संयुक्त राष्ट्र में सलाहकारों और राजनयिकों में से एक हैं। उन्हें जुलाई 2023 में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले उन्होंने साल 2020 से 2023 तक विदेश मंत्रालय की यूरोपीय वेस्ट डिविजन में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं।

अपने कार्यकाल के दौरान वह पेरिस और सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय मिशन/कॉन्सुलेट में भी तैनात रह चुकी हैं। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और फ्रेंच साहित्य में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने मोंटेरे के मिडलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से भाषा व्याख्या और अनुवाद में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। पढ़ाई के अलावा वह गिटार बजाने का शौक रखती हैं और सोशल मीडिया पर उनके वीडियो काफी लोकप्रिय रहे हैं।  

पारिवारिक पृष्ठभूमि और मूल निवास 
पेटल गहलोत मूल रूप से नई दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके परिवार की पृष्ठभूमि प्रशासनिक और लोक सेवा से जुड़ी रही है। उनके पिता संजय गहलोत भारतीय सेना में कैप्टन रह चुके हैं और उन्होंने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति लेने के बाद भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में भी अपनी सेवाएं दी थीं। उनकी माता का नाम सुषमा गहलोत है, और उनके परिवार में शिक्षा और देशसेवा का मजबूत माहौल रहा है।

UN में पाकिस्तान को दो टूक जवाब 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के जवाब देने के अधिकार का उपयोग करते हुए पेटल गहलोत ने पाकिस्तान पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दिन में सुरक्षा का नाटक करता है और वास्तव में रात में आतंकवाद को अंजाम देता है। उन्होंने दुनिया को याद दिलाया कि एक तरफ जहां न्यूयॉर्क समेत पूरी दुनिया 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी मना रही थी, वहीं इस हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तानी सेना की प्रमुख अकादमी के ठीक पास रह रहा था। 

Continue reading on the app

Bank Strike News Latest Update: 28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक…नहीं प्रभावित होगा कामकाज, आम जनता की समस्या को देखते हुए बैंकिंग से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं ने किया बड़ा ऐलान

Bank Strike News Latest Update: 28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक...नहीं प्रभावित होगा कामकाज, आम जनता की समस्या को देखते हुए बैंकिंग से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं ने किया बड़ा ऐलान

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय महिला टीम की कबड्डी में बादशाहत कायम, एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर जीता गोल्ड

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला कबड्डी प्रतियोगिता में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत अभी तक पांचों बार फाइनल में पहुंचा और चौथी बार स्वर्ण पदक जीता है। Sat, 26 Sep 2026 10:34:42 +0530

  Videos
See all

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani Live: Jammu Kashmir Vidhansabha | Pakistan | Bihar |War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T05:43:52+00:00

कुछ देर में PM मोदी से मिल सकते हैं CM योगी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T05:39:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers