Responsive Scrollable Menu

प्रशांत किशोर को लगा बड़ा झटका, टिकट मिलने के 24 घंटे बाद भूषण झा ने छोड़ी जन सुराज पार्टी

Bihar News: बिहार विधान परिषद चुनाव से ठीक पहले जन सुराज पार्टी को झटका लगा है. दरअसल, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किए जाने के महज 24 घंटे बाद ही शिक्षक नेता भूषण झा ने जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही उन्होंने एलान किया है कि अब वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.

बता दें कि मुजफ्फरपुर में हुई एक समीक्षा बैठक में भूषण झा ने अपने और अपने समर्थक शिक्षकों के साथ किए गए व्यवहार पर सवाल उठाए. उनके हटने के बाद अब जन सुराज पार्टी शनिवार को तिरहुत शिक्षक सीट के लिए एक नए उम्मीदवार की घोषणा करने वाली है.

भूषण झा ने छोड़ी जन सुराज पार्टी

जन सुराज पार्टी छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए, भूषण झा ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी बात रख रहे थे, तो उनके समर्थक शिक्षकों को समीक्षा बैठक की रिकॉर्डिंग करने से रोका गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन पर पार्टी के तय किए गए एजेंडे के अनुसार ही बोलने का दबाव डाला जा रहा था. झा ने कहा कि उन्हें यह बात आपत्तिजनक लगी और साथी शिक्षकों के सुझावों के बाद, उन्होंने जन सुराज पार्टी छोड़कर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हुई बैठक

बता दें कि यह बैठक 25 सितंबर को मुजफ्फरपुर के मादीपुर स्थित एक होटल में हुई, जिसमें प्रशांत किशोर भी मौजूद थे. बैठक के बाद ही भूषण झा ने पार्टी छोड़ने और निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया. उन्होंने बैठक के दौरान अपने और अपने समर्थक शिक्षकों के साथ हुए व्यवहार को लेकर कई आरोप भी लगाए. जन सुराज पार्टी ने आठ सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया है.

जन सुराज पार्टी ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद की आठ में से तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होने हैं. जबकि वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी. बता दें कि जन सुराज पार्टी ने बाकी पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही 20 सितंबर को कर दी थी.

जन सुराज पार्टी ने कहां से किसे दिया टिकट

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने पटना ग्रेजुएट्स से अनुज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. जबकि पटना टीचर्स के पद के लिए दिव्या ज्योति टिकट दिया है. जबकि तिरहुत ग्रेजुएट्स से विमोहन कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं तिरहुत टीचर्स से जन सुराज ने भूषण झा को टिकट दिया था लेकिन उन्होंने अब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया है. उधर दरभंगा ग्रेजुएट्स से रवींद्र यादव, दरभंगा टीचर्स से एसपी राय, कोसी ग्रेजुएट्स से रजनीश रंजन, सारण टीचर्स  से अफाक अहमद को जन सुराज पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत की बेटियों ने फिर लहराया तिरंगा, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में जीता सिल्वर मेडल

एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन भारत की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस महिला टीम ने कमाल कर दिया. भारतीय महिला टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम में तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद और आशी चौकसी शामिल थीं. Sat, 26 Sep 2026 09:19:11 +0530

  Videos
See all

IMD Rain Alert: IMD का बारिश पर रेड अलर्ट! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश | IMD Rain Alert | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T04:26:07+00:00

Cyclone Arnab Update: तबाही लेकर आया 'अर्नब', 17 राज्यों में भारी बारिश! | IMD Rain Alert | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T04:01:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers