Responsive Scrollable Menu

'खतरों के खिलाड़ी' फेम एक्ट्रेस संग पति ने की मारपीट, दो साल पहले की थी सीक्रेट शादी, अब घरेलू हिंसा का केस दर्ज

Aditi Sharma Accused Husband: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' फेम एक्ट्रेस अदिति शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपने पति अभिनीत कौशिक (Abhineet Kaushik) के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी सास और ननद पर भी कई आरोप  लगाए हैं. इस मामले में मुंबई पुलिस ने फआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

घरेलू हिंसा की शिकार हुईं अदिती

जनाकारी के मुताबिक, अदिति शर्मा ने अपने पति और ससुराल वाल पर केस दर्ज करवाया है. एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के बाद से ही उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा था. शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के साथ-साथ उनके पति, सास और ननद ने उनके सोने के कीमती जेवर भी अपने पास रख लिए. इनमें उनकी गोल्ड चेन और कई अंगूठियां शामिल हैं. दिति का कहना है कि वे काफी लंबे समय से इस प्रताड़ना को चुपचाप सह रही थीं. लेकिन अब उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया.

दो साल पहले की थी सीक्रेट शादी

बता दें, अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिक ने 12 नवंबर, 2024 को गोरेगांव स्थित अपने घर पर सीक्रेट शादी की थी. लेकिन 4 महीने बाद ही वे अलग हो गए थे. एक्ट्रेस के पति अभिनीत कौशिक ने पिछले साल मार्च में उनके साथ फोटो शेयर कर ये खुलासा किया था कि अदिती उनकी पत्नी हैं. इतना ही नहीं अभिनीत ने अदिती पर शादी एक्सेप्ट ना करने का आरोप भी लगाया था. अभिनीत  ने कहा था कि पहले तो एक्ट्रेस ने ही उनपर शादी का दवाब बनाया था और फिर उन्होंने ही शादी को छिपाकर रखने के लिए कहा. 

ये भी पढ़ें- Spider-Man: Brand New Day ने संडे को मचाया भौकाल, चार दिनों में ही 250 करोड़ के पार कलेक्शन

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप 

वहीं, अभिनीत कौशिक ने अदिति शर्मा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया था. उनका कहना था कि एक्ट्रेस का उनके को-स्टार  सामर्थ्य गुप्ता के साथ रिलेशन चल रहा है. उन्होंने ये तक दावा किया था कि अदिति का राज खुलने के बाद एक्ट्रेस ने उनकी शादी को मानने से इंकार कर दिया और कहा कि ये शादी इन-वैलिड और मॉक ट्रायल थी. वहीं, अभिनीत ने दावा किया कि अदिती ने उनसे तलाक मांगते हुए 25 लाख रुपए की डिमांड भी की थी. हालांकि इस पर एक्ट्रेस का कोई बयान सामने नहीं आया था.

अब अदिती ने तोड़ी चुप्पी

वहीं, अब पति के आरोपों के करीब डेढ़ साल बाद अदिती ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनके पति घर के खर्चों में योगदान देने के बजाय अक्सर उनसे पैसे लेते थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वो उन पर शक करते थे, उनका मोबाइल फोन चेक करते थे, उनके चरित्र पर सवाल उठाते थे और उन्हें अपने माता-पिता के संपर्क में रहने से रोकते थे. अब एक्ट्रेस ने केस दर्ज करवा दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अदिती शर्मा का वर्कफ्रंट

अदिती शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. 2017 में गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो 'तारे' में उन्हें काफी पसंद किया गया था. फिर वो दो पंजाबी वीडियो और एक हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में भी दिखीं. उनका गाना 'तू राजा की राजदुलारी' खूब वायरल हुआ था. इसी के बाद उन्होंने साल 2018 में टीवी पर काम शुरू किया.वो  'कलीरे', 'ये जादू है जिन का!' और 'रब से दुआ है' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं.वहीं, टीवी के अलावा वो 'क्रैश' वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: आर. डी. बर्मन की बायोपिक में अक्षय कुमार की एंट्री, टीवी पर होगा अजय देवगन का डेब्यू

Continue reading on the app

CM Yogi LIVE: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले सीएम योगी का संबोधन | UP Assembly Monsoon Session

CM Yogi LIVE: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले सीएम योगी का संबोधन | UP Assembly Monsoon Session #cmyogi #upassemblymonsoonsession #monsoonsession #cmyogi #aajtakdigital आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

Jonty Sidhu: अंपायर ने कहा- बैट बदलो, तो बल्लेबाज ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, वीडियो वायरल

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बल्लेबाज जोंटी सिद्धु ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के खिलाफ धुआंधार अंदाज में 75 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई. उनकी इस पारी के दौरान जोंटी का एक मजेदार वीडियो भी वायरल हुआ. इस वीडियो में वह अपने बैट को पीटकर ठीक करते हुए दिखे. Tue, 4 Aug 2026 09:24:03 +0530

  Videos
See all

नेपाल में बदलती डेमोग्रेफी नेपाल के लिए बनता जा रहा खतरा..हिंदुओं पर हमले के बाद भड़की हिंसा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:30:19+00:00

Flood News: केरलम, जम्मू-कश्मीर, जोधपुर...मूसलाधार बारिश से भयंकर आफत |Weather |Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T04:15:25+00:00

Assam Flood Updates: असम से कश्मीर, गुजरात तक...बाढ़ से भयंकर तबाही | Monsoon | Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:45:35+00:00

Bull Viral Video : बैल के हमले से मची अफरा-तफरी! Didawana | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers