मर्डर-रंगदारी… 75 केस, ड्रोन से पाकिस्तान से मंगवाता था हथियार; कौन था सुजीत सिन्हा, जिसका हुआ एनकाउंटर?
'खतरों के खिलाड़ी' फेम एक्ट्रेस संग पति ने की मारपीट, दो साल पहले की थी सीक्रेट शादी, अब घरेलू हिंसा का केस दर्ज
Aditi Sharma Accused Husband: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' फेम एक्ट्रेस अदिति शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपने पति अभिनीत कौशिक (Abhineet Kaushik) के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी सास और ननद पर भी कई आरोप लगाए हैं. इस मामले में मुंबई पुलिस ने फआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
घरेलू हिंसा की शिकार हुईं अदिती
जनाकारी के मुताबिक, अदिति शर्मा ने अपने पति और ससुराल वाल पर केस दर्ज करवाया है. एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के बाद से ही उनके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा था. शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के साथ-साथ उनके पति, सास और ननद ने उनके सोने के कीमती जेवर भी अपने पास रख लिए. इनमें उनकी गोल्ड चेन और कई अंगूठियां शामिल हैं. दिति का कहना है कि वे काफी लंबे समय से इस प्रताड़ना को चुपचाप सह रही थीं. लेकिन अब उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया.
दो साल पहले की थी सीक्रेट शादी
बता दें, अदिति शर्मा और अभिनीत कौशिक ने 12 नवंबर, 2024 को गोरेगांव स्थित अपने घर पर सीक्रेट शादी की थी. लेकिन 4 महीने बाद ही वे अलग हो गए थे. एक्ट्रेस के पति अभिनीत कौशिक ने पिछले साल मार्च में उनके साथ फोटो शेयर कर ये खुलासा किया था कि अदिती उनकी पत्नी हैं. इतना ही नहीं अभिनीत ने अदिती पर शादी एक्सेप्ट ना करने का आरोप भी लगाया था. अभिनीत ने कहा था कि पहले तो एक्ट्रेस ने ही उनपर शादी का दवाब बनाया था और फिर उन्होंने ही शादी को छिपाकर रखने के लिए कहा.
ये भी पढ़ें- Spider-Man: Brand New Day ने संडे को मचाया भौकाल, चार दिनों में ही 250 करोड़ के पार कलेक्शन
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
वहीं, अभिनीत कौशिक ने अदिति शर्मा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया था. उनका कहना था कि एक्ट्रेस का उनके को-स्टार सामर्थ्य गुप्ता के साथ रिलेशन चल रहा है. उन्होंने ये तक दावा किया था कि अदिति का राज खुलने के बाद एक्ट्रेस ने उनकी शादी को मानने से इंकार कर दिया और कहा कि ये शादी इन-वैलिड और मॉक ट्रायल थी. वहीं, अभिनीत ने दावा किया कि अदिती ने उनसे तलाक मांगते हुए 25 लाख रुपए की डिमांड भी की थी. हालांकि इस पर एक्ट्रेस का कोई बयान सामने नहीं आया था.
अब अदिती ने तोड़ी चुप्पी
वहीं, अब पति के आरोपों के करीब डेढ़ साल बाद अदिती ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनके पति घर के खर्चों में योगदान देने के बजाय अक्सर उनसे पैसे लेते थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वो उन पर शक करते थे, उनका मोबाइल फोन चेक करते थे, उनके चरित्र पर सवाल उठाते थे और उन्हें अपने माता-पिता के संपर्क में रहने से रोकते थे. अब एक्ट्रेस ने केस दर्ज करवा दिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अदिती शर्मा का वर्कफ्रंट
अदिती शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. 2017 में गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो 'तारे' में उन्हें काफी पसंद किया गया था. फिर वो दो पंजाबी वीडियो और एक हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में भी दिखीं. उनका गाना 'तू राजा की राजदुलारी' खूब वायरल हुआ था. इसी के बाद उन्होंने साल 2018 में टीवी पर काम शुरू किया.वो 'कलीरे', 'ये जादू है जिन का!' और 'रब से दुआ है' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं.वहीं, टीवी के अलावा वो 'क्रैश' वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: आर. डी. बर्मन की बायोपिक में अक्षय कुमार की एंट्री, टीवी पर होगा अजय देवगन का डेब्यू
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)






