Responsive Scrollable Menu

रिपोर्ट-अमेरिका का मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर हमला संभव:ट्रम्प ने 7 दिन में जंग रोकने का प्रस्ताव ठुकराया

अमेरिका ईरान पर दोबारा हमले कर सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के 7 दिन में जंग रोकने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रम्प ने अपने सहयोगियों से कहा है कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर फिर से बमबारी शुरू करनी चाहिए। ईरान ने गुरुवार को जंग रोकने के लिए 7 दिन का एक प्लान पेश किया था। इसके तहत संघर्ष रोकने, सातवें दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने और इसके बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने की बात कही गई थी। अराघची ने मध्यस्थों के जरिए प्रस्ताव दिया था ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पत्रकारों से कहा था कि ईरान ने मध्यस्थों के जरिए अमेरिका को यह प्रस्ताव दिया है। उनके मुताबिक, कुछ शर्तें पूरी होने पर सातवें दिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोला जा सकता है और उसके बाद बातचीत फिर शुरू हो सकती है। अराघची ने कहा कि अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से पहले समझौता हो जाए तो यह बेहतर होगा। उन्होंने बताया था कि यह योजना जून में अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के ढांचे जैसी है। ट्रम्प ने UN में ईरान को धमकी दी थी 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के दौरान ट्रम्प ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके सामने दो रास्ते हैं- ईरान के साथ ऐसा समझौता करना, जिससे वह दोबारा मजबूत हो सके, या इस्लामिक रिपब्लिक को खत्म कर देना। ट्रम्प ने साथ ही कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव के बाद ईरान के साथ कोई समझौता हो सकता है। अराघची बोले- अमेरिका ने बातचीत के बीच हमला किया जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल से मुलाकात के दौरान अराघची ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के सामने बातचीत आगे बढ़ाने के लिए अपनी शर्तें रख दी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा बहाल करने के लिए ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई खत्म होनी चाहिए। अराघची ने यह भी कहा कि ईरान अपने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत के लिए तैयार है। उनके मुताबिक, बातचीत के बीच अमेरिका और इजराइल की सैन्य कार्रवाई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पजशकियान ने ट्रम्प पर लगाया समझौता तोड़ने का आरोप ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में जून में हुए समझौते के अमल में न आने के लिए ट्रम्प और अमेरिका को जिम्मेदार बताया। पजशकियान ने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था और ईरान आगे बातचीत के लिए अब भी तैयार है। उन्होंने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान ने बंद नहीं किया था, लेकिन इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने बातचीत के बजाय सैन्य कार्रवाई का रास्ता चुना। पजशकियान ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान के सर्वोच्च नेता, वैज्ञानिकों, सैन्य कमांडरों और सरकारी अधिकारियों की हत्या की गई। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… ईरान बोला-फिर हमला हुआ तो युद्ध हिंद महासागर तक फैलेगा: इससे भारत-चीन पर असर ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका या इजराइल ने दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर तक फैल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

SRIT India IPO: ₹218 करोड़ का एक और मेनबोर्ड इश्यू 28 सितंबर से, रहेंगे केवल नए शेयर; चेक करें प्राइस बैंड, GMP

SRIT India IPO: पब्लिक इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा QIBs के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा NIIs के लिए रिजर्व है। चॉइस कैपिटल एडवाइजर्स, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर अभी से 24.62 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: 11 साल के स्कूली बच्चे ने बड़ों को चटाई धूल! एशियन गेम्स में जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में 11 साल के युकी कुरीहारा ने ई-स्पोर्ट्स के 'पुयो पुयो चैंपियंस' इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. हालांकि, उन्होंने जीत के बाद ज्यादा जश्न नहीं मनाया. Sat, 26 Sep 2026 17:03:32 +0530

  Videos
See all

CM Fadnavis की बेटी का VIDEO चर्चा में! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T12:11:09+00:00

Goonj With Arpita Aarya : रायबरेली से क्यों शुरू हुई PDA रथयात्रा? | Akhilesh Yadav | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T12:12:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers