Responsive Scrollable Menu

हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर:दाएं पैर में इंजरी; वापसी के लिए अब जिम्बाब्वे सीरीज का इंतजार

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिर चोटिल हो गए हैं। उनके दाएं पैर की आगे की हड्डी में चोट लगी है। इस वजह से वे कम से कम 3 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। चोट के कारण हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे दोनों सीरीज नहीं खेल पाएंगे। टी-20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। 2 हफ्ते आराम, इसके बाद शुरू होगा रिहैब BCCI के एक सूत्र के मुताबिक, हार्दिक के हालिया स्कैन में दाएं पैर के आगे की हड्‌डी में इंजरी सामने आई है। उन्हें 2 हफ्ते पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। BCCI मेडिकल पैनल के हेड डॉ. दिनशॉ पारदीवाला अभी जापान में हैं। उनके लौटने के बाद हार्दिक की रिपोर्ट का आकलन किया जाएगा। इसके बाद रिहैब शुरू करने का फैसला होगा। इंडिया-ए टीम में चुने गए थे, अब ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज भी नहीं खेलेंगे हार्दिक का रिर्टन टू प्ले टारगेट 20 सितंबर रखा गया था। इसी के आधार पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में चुना गया था। नई चोट के कारण अब वे इस सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। एशियन गेम्स के लिए जापान जाने वाले थे BCCI हार्दिक को एशियन गेम्स के लिए जापान जाने वाले भारतीय दल के साथ भेजना चाहता था। इसके लिए बोर्ड की ऑपरेशंस टीम ने उनके पासपोर्ट का वीजा वर्क भी शुरू कर दिया था। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले फील्डिंग ड्रिल के दौरान हार्दिक को घुटने के आसपास तेज दर्द हुआ। उन्होंने कुछ दिन आराम किया। फिटनेस सर्टिफिकेट लेने की तैयारी के दौरान दर्द फिर उभर आया। इसके बाद स्कैन कराया गया, जिसमें इंजरी की पुष्टि हुई। 4 महीने में तीसरी बार समस्या 32 साल के हार्दिक IPL के बाद से बेंगलुरु में रह रहे हैं। वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग कर रहे थे। पिछले 4 महीने में हार्दिक को तीन बार चोट की समस्या हुई है। अफगानिस्तान वनडे सीरीज, इंग्लैंड टी-20 सीरीज और अब ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज से पहले उन्हें चोट लगी। इन चोटों ने उनकी वापसी की टाइमलाइन को प्रभावित किया है। अब जिम्बाब्वे सीरीज में वापसी पर नजर न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर होने के बाद हार्दिक की वापसी अब जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से हो सकती है। अगर तब तक वे फिट नहीं होते हैं तो विजय हजारे ट्रॉफी या सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर फिटनेस साबित करने का विकल्प होगा।

Continue reading on the app

क्या रात में चावल खाने से बढ़ता है मोटापा? जानें कितनी रोटी और चावल खाना सही

क्या रात में रोटी या चावल खाने से वजन बढ़ता है? न्यूट्रीशन कंसलटेंट के मुताबिक सिर्फ रोटी या चावल को वजन बढ़ने की वजह नहीं माना जा सकता. खाने की मात्रा, साथ में लिया जाने वाला फैट, पूरी डाइट और लाइफस्टाइल भी महत्वपूर्ण हैं. जानें रात के खाने का सही समय और मात्रा.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: किसान की बेटी प्राची चौधरी ने रचा इतिहास, 400 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 8 साल बाद हुआ ऐसा

Prachi Choudhary: एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर रेस में भारत की स्प्रिंटर प्राची चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 53.21 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. Sat, 26 Sep 2026 18:47:45 +0530

  Videos
See all

Chakravyuh में राज्यमंत्री Rajesh Nagar | सरकार के कामकाज पर बेबाक जवाब | Exclusive | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:33:18+00:00

Anant Ambani joins Ganesh Visarjan: गणेश विसर्जन में शामिल हुए अनंत अंबानी, कही बड़ी बात |Lalbaugcha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:33:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers