Responsive Scrollable Menu

आपका पैसा- इमरजेंसी में पैसों की जरूरत है:अपने प्रोविडेंट फंड पर लें बैंक से सस्ता लोन, जानें नियम और लेने का पूरा प्रोसेस

इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़ने पर ज्यादातर लोग दोस्त-रिश्तेदार, क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन से कर्ज लेने के बारे में सोचते हैं। लेकिन अगर आपके पास PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) अकाउंट है, तो आपके पास कम ब्याज पर कर्ज लेने का एक और विकल्प मौजूद है। दरअसल, PPF सिर्फ लंबी अवधि की बचत और टैक्स बचाने की स्कीम नहीं है। सरकार इसमें जमा रकम के आधार पर लोन की सुविधा भी देती है। इससे बिना PPF अकाउंट बंद किए या निवेश तोड़े जरूरत के समय पैसों का इंतजाम किया जा सकता है। हालांकि, यह सुविधा सभी खाताधारकों को हर समय नहीं मिलती। इसके लिए कुछ तय नियम, समय-सीमा और पात्रता शर्तें हैं। इसलिए आज ‘आपका पैसा’ में PPF पर मिलने वाले लोन की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट– जितेंद्र सोलंकी, फाइनेंशियल एडवाइजर, गाजियाबाद सवाल- PPF अकाउंट क्या होता है? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- PPF अकाउंट पर कौन और कब लोन ले सकता है? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- उदाहरण के लिए- सवाल- PPF अकाउंट पर लोन कैसे मिलता है? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- PPF पर कितना लोन मिल सकता है? जवाब- PPF खाते पर आप दो साल पहले के बैलेंस का अधिकतम 25% तक लोन ले सकते हैं। उदाहरण के लिए- मान लीजिए, 31 मार्च 2025 को आपके PPF खाते में ₹4 लाख जमा थे। ऐसे में आप अधिकतम ₹1 लाख का लोन ले सकते हैं। सवाल- PPF लोन पर ब्याज दर कितनी होती है? जवाब- PPF लोन की ब्याज दर अलग से तय नहीं होती, बल्कि यह आपके PPF खाते पर मिलने वाली ब्याज दर से जुड़ी होती है। मौजूदा नियमों के अनुसार, PPF पर लागू ब्याज दर से 1% अधिक ब्याज देकर लोन चुकाना होता है। अगर PPF पर 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है, तो PPF लोन पर प्रभावी ब्याज दर 8.1% सालाना होगी। सवाल- PPF से लोन लेने का पूरा प्रोसेस क्या है? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- स्टेप-1: PPF लोन की पात्रता चेक करें स्टेप-2: बैंक या डाकघर में आवेदन करें स्टेप-3: जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करें स्टेप-4: आवेदन और डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होगा स्टेप-5: लोन की रकम खाते में मिलेगी PPF लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर समय पर लोन नहीं चुका पाए तो क्या होगा? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- PPF पर लोन लेने के क्या फायदे हैं? जवाब- PPF पर लोन लेने के कई फायदे हैं। खासकर तब, जब कम ब्याज पर थोड़े समय के लिए पैसों की जरूरत हो। ग्राफिक में इसके सभी फायदे देखिए- सवाल- PPF लोन और पर्सनल लोन में क्या अंतर है और कौन-सा विकल्प बेहतर है? जवाब- कौन-सा विकल्प बेहतर है, यह आपकी जरूरत और पात्रता पर निर्भर करता है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या PPF लोन, पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड से सस्ता पड़ता है? जवाब- हां, आमतौर पर PPF लोन पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के मुकाबले सस्ता पड़ता है। इसकी वजह यह है कि PPF लोन पर ब्याज, PPF खाते पर लागू ब्याज दर से केवल 1% अधिक होता है। वहीं, पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दरें आमतौर पर इससे काफी ज्यादा होती हैं। सवाल- इमरजेंसी में PPF लोन लेना बेहतर है या पर्सनल लोन? जवाब- यह आपकी जरूरत और पात्रता पर निर्भर करता है, जैसेकि– सवाल- क्या PPF पर लिया गया लोन CIBIL स्कोर को प्रभावित करता है? जवाब- आमतौर पर नहीं। PPF लोन आपके अपने PPF खाते में जमा राशि के आधार पर मिलता है। इसलिए इसके लिए सामान्य तौर पर CIBIL स्कोर चेक नहीं किया जाता है। यही वजह है कि PPF लोन का CIBIL स्कोर पर सीधा असर नहीं पड़ता है। सवाल- PPF लोन लेते समय कौन-सी 8 गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- आवेदन करने से पहले और लोन चुकाते समय ये गलतियां करने से बचें। ग्राफिक में देखिए- सवाल- PPF लोन लेने से PPF अकाउंट की मैच्योरिटी, ब्याज या टैक्स बेनिफिट पर क्या असर पड़ता है? जवाब- आमतौर पर PPF लोन लेने से आपके PPF अकाउंट की मैच्योरिटी, ब्याज या टैक्स बेनिफिट पर कोई असर नहीं पड़ता। हालांकि, PPF लोन पर तय समय के भीतर मूलधन और ब्याज का भुगतान करना जरूरी होता है। देरी होने पर अतिरिक्त ब्याज देना पड़ सकता है, लेकिन इसका PPF खाते की मैच्योरिटी या टैक्स बेनिफिट से कोई संबंध नहीं होता। ********************** ग्राफिक्स- महेंद्र वर्मा ………………… आपका पैसा की ये खबर भी पढ़िए आपका पैसा- रोज ₹100 इन्वेस्ट कर बनें लखपति: फाइनेंशियल एक्सपर्ट से जानें कहां लगाएं पैसा, कैसे छोटी रकम से बनेगा बड़ा फंड हम अक्सर सोचते हैं कि करोड़पति बनने के लिए बड़ी सैलरी या मोटा निवेश जरूरी है। लेकिन निवेश की दुनिया में कई बार छोटी रकम और लंबा समय बड़ा कमाल कर देते हैं। रोजाना सिर्फ ₹100 का निवेश करके बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

दुनिया की टॉप-10 बजट एयरलाइन में 9वें नंबर पर इंडिगो:AI एजेंट ऑस्ट्रेलिया की सरकारी वेबसाइट में घुसा, पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

कल की बड़ी खबर इंडिगो से जुड़ी रही। इंडिगो दुनिया की बेस्ट बजट एयरलाइन की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हो गई है। स्काइट्रैक्स की ओर से जारी की गई रैंकिंग में भारतीय एयरलाइन ने नौंवा स्थान हासिल किया। वहीं SBI ने 28 से 30 सितंबर तक अपने ATM से कैश निकालने पर चार्ज नहीं लेने का ऐलान किया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. इंडिगो दुनिया की टॉप-10 बजट एयरलाइन में 9वें नंबर पर: एयर एशिया लगातार 17वें साल नंबर-1, पाकिस्तान की एअरलाइन टॉप-100 में भी नहीं इंडिगो दुनिया की बेस्ट बजट एयरलाइन की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हो गई है। स्काइट्रैक्स की ओर से जारी की गई रैंकिंग में भारतीय एयरलाइन ने नौंवा स्थान हासिल किया। वर्ल्ड एयरलाइन अवॉर्ड्स 2026 में इंडिगो को 3 रीजनल अवॉर्ड भी मिले। इसके अलावा एअर इंडिया रीजनल कैटेगिरी में 4 अवॉर्ड मिले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. AI एजेंट ऑस्ट्रेलिया की सरकारी वेबसाइट में घुसा: रूकावट आई तो सिक्योरिटी तोड़ने का रास्ता खुद ही बनाया; 2 महीने में हैकिंग के 4 मामले ओपनएआई के एक एआई एजेंट ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के 'मेडिकेयर' डेटाबेस को हैक कर लिया। यह घटना जून में हुई थी, लेकिन सरकार को इसकी जानकारी सितंबर में मिली। इस बात पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने नाराजगी जताई है। इस घटना के बाद से पूरी दुनिया में एआई सुरक्षा और उसके नियंत्रण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस पूरी घटना पर पढ़े ये QA रिपोर्ट… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. SBI एटीएम से कैश निकालने पर 3 दिन चार्ज नहीं: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल, पर डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी SBI ने 28 से 30 सितंबर तक अपने ATM से कैश निकालने पर चार्ज नहीं लेने का ऐलान किया है। इस दौरान बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शाखाएं बंद रहेंगी। बैंक कर्मचारी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4.TRAI का नया DCR प्लेटफॉर्म और एप लॉन्च: घर-ऑफिस में नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड पता चल सकेगी; प्रॉपर्टी की कनेक्टिविटी रेटिंग भी चेक कर सकेंगे टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग यानी DCR प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप लॉन्च किया है। इससे अब इमारतों को डिजिटल कनेक्टिविटी की रेटिंग मिलेगी। इस रेटिंग के जरिए लोग किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने या किराए पर लेने से पहले वहां के मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट स्पीड और डिजिटल सुविधाओं का स्तर भी जांच सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. अक्टूबर में 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी अक्टूबर में देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक अलग-अलग शहरों में कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। अलग-अलग राज्यों और स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों की छुट्टियां तय होती हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको भी अक्टूबर के महीने में बैंक जाकर कोई काम निपटाना है, तो छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट देख लें… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत की बेटियों ने फिर लहराया तिरंगा, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में जीता सिल्वर मेडल

एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन भारत की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस महिला टीम ने कमाल कर दिया. भारतीय महिला टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम में तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद और आशी चौकसी शामिल थीं. Sat, 26 Sep 2026 09:19:11 +0530

  Videos
See all

संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान वॉकआउट पर भड़के Netanyahu, क्या कहा?| Israel | Iran | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T03:05:24+00:00

Pak Journalsit के सवाल पर S. Jaishankar बोले- आतंकी देश सवाल पूछ रहा है #shortvideo #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T03:04:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers