Responsive Scrollable Menu

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 26 सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र में दिए उस भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें शरीफ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रुकवाने के लिए ‘‘समय पर हस्तक्षेप करने’’ को लेकर ट्रंप का आभार जताया था। ट्रंप ने शुक्रवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर शरीफ के भाषण का 87 सेकंड का वीडियो क्लिप साझा किया। शरीफ ने पिछले साल मई में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘‘बाहरी आक्रमण’’ करार दिया।

शरीफ ने दक्षिण एशिया में लाखों लोगों की जान बचाने के लिए ट्रंप के ‘‘दृढ़तापूर्ण और दूरदर्शी नेतृत्व’’ तथा ‘‘समय पर हस्तक्षेप’’ को लेकर उनका आभार जताया। ट्रंप ने शरीफ के भाषण का वीडियो क्लिप बिना किसी टिप्पणी के साझा किया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन में दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समेत आठ युद्ध समाप्त कराने में मदद की।

ट्रंप के अनुसार, शरीफ ने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने दक्षिण एशिया में तीन करोड़ लोगों की जान बचाई। ट्रंप ने यह भी कहा था कि जिन देशों का उन्होंने उल्लेख किया, उनमें से लगभग सभी ने उनकी भूमिका के लिए उनका आभार जताते हुए पत्र भेजे हैं। भारत ने पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था और पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया था।

पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। भारत ने ट्रंप के सैन्य संघर्ष रुकवाने संबंधी दावों को खारिज करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक ने भारतीय सेना में अपने समकक्ष से संपर्क कर संघर्ष रोकने का अनुरोध किया था, जिसके बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोका गया।

Continue reading on the app

समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र में ‘प्लास्टिक मोल्डिंग’ इकाई में आग, तीन लोग मामूली रूप से झुलसे

समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र में ‘प्लास्टिक मोल्डिंग’ इकाई में आग, तीन लोग मामूली रूप से झुलसे

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,

भारतीय क्रिकेट टीम और उसके प्रशंसकों के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर फिटनेस समस्याओं से घिर गए हैं। उनकी दाहिनी पिंडली (Calf) में नई चोट की पुष्टि हुई है, जिसके कारण वह कम से कम तीन सप्ताह के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हो गए हैं। इस ताजा चोट के चलते उनका आगामी न्यूजीलैंड दौरे के सीमित ओवरों (T20I और ODI) की श्रृंखला से बाहर होना तय माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण IND vs NZ T20 से बाहर हुए Rachin Ravindra

पंड्या को 20 सितंबर को वापसी करनी थी और चयनकर्ताओं ने उन्हें आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ छह अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला में भारत ए टीम में चुना था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हार्दिक के ताजा स्कैन में उनकी दाहिनी पिंडली में चोट का पता चला। उन्हें दो सप्ताह पूरी तरह से आराम की सलाह दी गई है। बीसीसीआई की मेडिकल पैनल के प्रमुख डॉक्टर दिनशॉ परदीवाला ने जापान से लौटकर उनकी रिपोर्ट देखी और वह तय करेंगे कि रिहैबिलिटेशन कब से शुरू हो सकता है।’’ 

न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को टी20 श्रृंखला से शुरू होगा जिसके बाद वनडे श्रृंखला खेलनी है। तब तक हार्दिक की वापसी की संभावना नहीं है। समझा जाता है कि बीसीसीआई चाहता था कि हार्दिक टीम के साथ एशियाई खेलों में जाये और वीजा के लिये उनका पासपोर्ट भी लिया गया था। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला से ठीक पहले फील्डिंग अभ्यास के दौरान उनके घुटने में दर्द उठा। उन्होंने ब्रेक लिया और फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल करने ही वाले थे कि दर्द फिर उठ गया। स्कैन में चोट का पता चला। वह आईपीएल के बाद से बेंगलुरू में है और अब बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र में अभ्यास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: India T20I Series: New Zealand ने 7 तेज गेंदबाजों समेत 16 सदस्यीय टीम घोषित की

For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi 

Sat, 26 Sep 2026 08:36:00 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Update: तबाही लेकर आया 'अर्नब', 17 राज्यों में भारी बारिश! | IMD Rain Alert | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T04:01:33+00:00

UP Rain Live Update: यूपी में अर्नब का कहर, भारी बारिश| Cyclone Arnab Live|Weather Update |IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T04:22:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers