Responsive Scrollable Menu

MP में छुट्टी से लेकर तबादले तक ऑनलाइन होंगे कर्मचारियों से जुड़े काम, 30 सितंबर है डेडलाइन, विभागों को निर्देश जारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब तबादले- पोस्टिंग से लेकर रिटायरमेंट तक कर्मचारियों से जुड़े सभी कार्य कामकाज ऑनलाइन होंगे। जिसके लिए ई-HRMS (इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) और DE (डिपार्टमेंटल Enquiry) पोर्टल व्यवस्था लागू की जाएगी । सरकार ने सभी विभागों को 30 सितंबर तक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार के इस फैसले से शासकीय कार्यों में कागजों और फाइलों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है। आम नागरिकों को भी इससे फायदा होगा। सभी प्रक्रियाएं डिजिटल होने से कम जल्दी खत्म होंगे। नए सिस्टम के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है। विभागवार प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

एक क्लिक में उपलब्ध होगा कर्मचारियों का रिकॉर्ड

अधिकारी और कर्मचारियों की जानकारी एक डिजिटल प्रोफाइल में उपलब्ध होगी। एक क्लिक में पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। वेतन पर्ची, जीपीएफ, अवकाश से लेकर पूरी सर्विस हिस्ट्री को ऑनलाइन देखा जा सकता है। अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। डेटा एंट्री समेत अन्य गड़बड़ियों की संभावनाएं भी कम होंगी। तबादले और नियुक्ति की प्रक्रिया में सुधार आ सकता है। शासकीय कार्यों में होने वाली देरी भी कम होने की उम्मीद है। पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

दोनों पोर्टल के बारे में जानें 

ई-एचआरएमएस पोर्टल http://hrms.mp.gov.in पर कर्मचारियों के HR और सर्विस बुक से संबंधित रिकार्ड उपलब्ध होंगे। जिसमें कर्मचारियों की पर्सनल, पोस्टिंग, तबादले, वेतन, छुट्टी, प्रमोशन इत्यादि जानकारी उपलब्ध होगी। वहीं मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के खिलाफ चल रही विभागीय जांच के मामलों को डिपार्मेंटल इंक्वारी यानी डीई पोर्टल पर ऑनलाइन मैनेज किया जाएगा। एसीआर और APAR भी ऑनलाइन मैनेज होगा। इसमें जांच की सुनवाई, सबूत, जांच का स्टेटस, अंतिम आदेश, आरोप पत्र इत्यादि रिकॉर्ड उपलब्ध होंगे। सरकार ने सर्विस बुक अपडेट करने के निर्देश सभी विभागों को दिए हैं। यह प्लेटफ़ॉर्म IFMIS SPARROW जैसे अन्य सरकारी प्लेटफ़ॉर्म से भी लिंक्ड होगा।

Continue reading on the app

कौन है ये सिंगर? जिसके भजनों पर झूमने लगे पीएम मोदी, 'मन की बात' में की थी तारीफ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के एक इवेंट में शामिल हुए. उन्होंने 'भजन क्लबिंग' इवेंट में हिस्सा लिया, जहां वे भजनों का आनंद लेते दिखे. इवेंट में एक युवा सिंगर ने अपनी गायकी से सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, जिनके गाए भजनों के मुरीद पीएम मोदी भी हैं. युवा गायिका का नाम प्राची अग्रवाल है, जो अपने भाई राघव अग्रवाल के साथ भजनों को 'जेन जी' के बीच पॉपुलर बना रही हैं. पीएम मोदी भी उनके इस अनोखे कॉन्सेप्ट की 'मन की बात' में सराहना कर चुके हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: ईशा सिंह का टूटा दिल, शूटिंग में जीता सिल्वर, बराबर पॉइंट के बाद भी ऐसे फिसला गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में पिस्टल शूटिंग में भारत का ये सिर्फ दूसरा ही मेडल है. इससे पहले मिक्स्ड टीम में एक गोल्ड मेडल देश को मिला था. Mon, 28 Sep 2026 11:31:46 +0530

  Videos
See all

Ujjain Violence Updates LIVE: Police पर पत्थरबाजी, देखें ताजा हालात.. | Stone Pelting | Mohan Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T06:15:15+00:00

Birbhum में BJP बूथ अध्यक्ष Chandan Bhalla की गोली मारकर हत्या l West Bengal l Bolpur crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T06:17:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers