Ganpati Visarjan: Lalbaugcha Raja के साथ बाकी गणेश मंडलों की विसर्जन यात्रा में भारी भीड़ | Top News
आज पूरी मुंबई मानो लालबाग चा राजा के साथ बाकी गणेश मंडलों की विसर्जन यात्रा में उमड़ पड़ी हो. कई घंटे से बप्पा मुंबईकरों को आशीर्वाद देते हुए धीरे धीरे विसर्जन के लिए आगे बढ़ रहे हैं. दिन भर के बाद पूरी रात ये विसर्जन जुलूस मुंबई की सड़कों से गुजरेगा. सुबह लालबाग चा राजा को श्रद्धालु नम आंखों से विदाई देंगे... और कामना करेंगे कि, बप्पा अगले बरस जल्दी से आना. #ganpativisarjan #lalbaugcharaja #maharashtra #atwebvideos #aajtakdigital #tvchunks ganpati festival, ganesh chaturthi, ganpati visarjan, ganesh visarjan, lalbaugcha raja, lalbaug ganpati, mumbai ganpati, mumbai festival, ganesh idol immersion, ganpati procession, lalbaugcha raja visarjan, mumbai police, bmc, ganpati visarjan 2026, ganesh festival, bappa visarjan, ganesh utsav, Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
रैपर बादशाह के शराब ब्रांड पर हनी सिंह का तंज:गाने में कहा- तेरी वोदका कहां गई, बिकी नहीं?; सिंगर ने अपना टकीला ब्रांड लॉन्च किया
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से जुबानी जंग छिड़ गई है। सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने अपना नया गाना कासा टुपका एंथम रिलीज किया है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें हनी सिंह ने रैपर बादशाह पर निशाना साधा है। अपने प्रीमियम शराब ब्रांड के प्रमोशनल गाने में हनी सिंह ने बादशाह के शराब ब्रांड को फ्लॉप बताते हुए तंज कसा। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि गाने में हनी सिंह बादशाह के लिए कह रहे हैं- तेरी वोडका कहां गई, बिकी नहीं? आजा मैं तुझे अपने यहां रख लेता हूं, सैलरी ले लियो। दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 21 मिलियन (2.1 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, इसे लेकर अब तक रैपर बादशाह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हनी सिंह के गाने के ये बोल चर्चा में… बड़ा हॉट है वेदर जब बजे रेगेटन, लेट मी टेक यू बेबी गर्ल चलो मैक्सिको। तेरी वोदका कहां गई क्या हुआ बिकी नहीं, चल काम बंद कर पहन आजा बिकिनी। रखूं क्या काम पे ले लियो सैलरी, आया जो मैं वापस इनकी शक्ल भी दिखी नहीं। पिछले साल बादशाह ने वोदका ब्रांड उतारा गाने के इन लिरिक्स पर यूजर्स का दावा है कि ये बादशाह के लिए कहे गए हैं। दरअसल, यह पूरा विवाद शराब ब्रांड्स की बिजनेस राइवलरी से जुड़ा है। बादशाह ने लिकर बिजनेस में एंट्री करते हुए कार्टेल ब्रदर्स के साथ मिलकर नवंबर 2025 में अपना प्रीमियम वोदका ब्रांड शेल्टर 6 मार्केट में लॉन्च किया था। हनी सिंह ने टकीला ब्रांड लॉन्च किया इसके टक्कर में अब हनी सिंह ने भी एंट्री मारी है। 19 सितंबर 2026 को हनी सिंह ने अपना प्रीमियम टकीला ब्रांड कासा टुपका लॉन्च किया। यह सिर्फ एक विज्ञापन नहीं है, बल्कि हनी सिंह ने खुद मेक्सिको जाकर इसके प्रोडक्शन और इस टकीला की मेकिंग प्रोसेस पर काम किया है। गाने से छिड़ी कंट्रोवर्सी अपने टकीला ब्रांड को प्रमोट करने के लिए हनी सिंह ने 2 दिन पहले नया ट्रैक रिलीज किया। इस गाने के जरिए हनी सिंह ने यह जताने की कोशिश की है कि बादशाह का वोदका ब्रांड मार्केट में बुरी तरह फ्लॉप हो गया है। हनी सिंह ने बादशाह को सीधा-सीधा तंज कसा और अपनी बिजनेस सक्सेस को फ्लॉन्ट किया। इस गाने के जरिए हनी सिंह ने न सिर्फ अपना नया टकीला ब्रांड कासा टुपका मार्केट में उतारा है, बल्कि बादशाह और उनके वोदका ब्रांड शेल्टर 6 का सरेआम मजाक उड़ाते हुए एक नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया है। दोनों के बीच 15 साल पुराना विवाद रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच का विवाद लगभग 15 साल पुराना है, जो समय-समय पर नए मोड़ों के साथ मीडिया की सुर्खियों में आता रहता है। दोनों कलाकारों के बीच कड़वाहट की शुरुआत माफिया मुंडीर बैंड से हुई थी, और यह विवाद आज उनके बिजनेस तक पहुंच चुका है। साल 2000 के दशक में हनी सिंह ने माफिया मुंडीर नाम का एक रैप ग्रुप बनाया था, जिसमें बादशाह, रफ्तार, इक्का और लिल गोलू शामिल थे। साल 2012 के आस-पास इनके बीच आपसी मतभेद हुए और यह ग्रुप टूट गया। बादशाह का दावा है कि हनी सिंह के सुपरहिट गाने ब्राउन रंग के लिरिक्स उन्होंने लिखे थे, लेकिन हनी सिंह ने उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया। वहीं, हनी सिंह का कहना था कि गाना और म्यूजिक उनका अपना था और अगर बादशाह ने ऐसा गाना लिखा था, तो वह खुद के लिए वैसा दूसरा गाना क्यों नहीं बना पाए? हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि जब वह बाइपोलर डिसऑर्डर की वजह से इंडस्ट्री से दूर थे, तब बादशाह ने करीब 10 सालों तक गानों और सोशल मीडिया के जरिए उनकी बीमारी का मजाक उड़ाया और उन्हें टारगेट किया। हालांकि, बादशाह ने एक लाइव कॉन्सर्ट में दुश्मनी खत्म करने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन हनी सिंह ने इसे केवल दिखावा कहा था। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… हनी सिंह ने बादशाह को नालायक औलाद कहा:बादशाह बोले थे- मैंने अपना नाम खुद चुना; यो यो ने पुरानी क्लिप शेयर कर सच बताया रैपर बादशाह और यो यो हनी सिंह का पुराना विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। कॉमेडियन समय रैना के शो के दौरान समय ने बादशाह से उनके स्टेज नाम 'बादशाह' को लेकर सवाल किया। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak








