Responsive Scrollable Menu

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान: गौरी और सुहाना संग की आरती; भीड़ में परिवार को बचाते दिखे; VIDEO

Shahrukh Khan visits Lalbaugcha raja: गणेशोत्सव के मौके पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सोमवार को मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और उनकी प्रबंधक पूजा ददलानी भी मौजूद थीं। पंडाल में भारी भीड़ के बीच शाहरुख अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा की आरती करते नजर आए।

गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख
शाहरुख खान को लालबागचा राजा के पंडाल में देखते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं और फैंस की नजरें उन पर टिक गईं। अभिनेता की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में लोग उनके आसपास जमा हो गए। इस खास मौके पर शाहरुख नीले रंग के कुर्ते में नजर आए। वहीं सुहाना खान ने हरे रंग की पारंपरिक पोशाक पहनी थी, जबकि गौरी खान पीले रंग के पारंपरिक परिधान में दिखाई दीं।

भीड़ में गौरी और सुहाना का रखा ध्यान
लालबागचा राजा के पंडाल में भारी भीड़ के बीच शाहरुख खान लगातार अपने परिवार के साथ नजर आए। सामने आए वीडियो में अभिनेता भीड़ के बीच आगे बढ़ते हुए गौरी और सुहाना को अपने पास रखते और उनका ध्यान रखते दिखाई दे रहे हैं।

सुरक्षा घेरे के बीच भी शाहरुख का अंदाज काफी सहज नजर आया। वह रास्ते में मौजूद लोगों की तरफ मुस्कुराते और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते दिखे। इसके बाद शाहरुख ने पत्नी और बेटी के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए और आरती में भी हिस्सा लिया।

कई सितारे पहुंचे लालबागचा राजा के दरबार
गणेशोत्सव के दौरान हर साल की तरह इस बार भी मुंबई के प्रसिद्ध गणपति पंडालों में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी देखने को मिल रही है। शाहरुख खान से पहले मौनी रॉय, रितेश देशमुख-जेनेलिया, शिल्पा शेट्टी, रणवीर सिंह समेत कई कलाकार लालबागचा राजा के दर्शन कर चुके हैं।

‘किंग’ को लेकर चर्चा में शाहरुख
काम के मोर्चे पर शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।
 

Continue reading on the app

Ganesh Utsav 2026: बप्पा से जुड़ी ये 5 फिल्में बच्चों के साथ जरूर देखें, मनोरंजन के साथ मिलेंगी प्यारी सीख

Ganesh Utsav 2026: पाठ और सजावट के साथ बच्चों के लिए कुछ ऐसा फैमिली टाइम भी बनाया जा सकता है, जिसमें उन्हें गणपति बप्पा से जुड़ी कहानियां देखने और समझने का मौका मिले। गणपति बप्पा से जुड़ी कई फिल्में और एनिमेशन बच्चों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

इनमें गणेश जी के बाल रूप, उनकी शरारतों, और रोमांच कि कहानी के जरिए दिखाया गया है। अगर आप घर पर फैमिली के साथ फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 5 फिल्में अच्छी पसंद हो सकती हैं।

1. Bal Ganesh
‘Bal Ganesh’ बच्चों के लिए बनाई गई चर्चित एनिमेटेड फिल्मों में शामिल है। 2007 में आई इस फिल्म में गणेश जी के बाल रूप से जुड़ी कहानियां, उनकी शरारतें और पौराणिक प्रसंगों को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।

2. My Friend Ganesha
अगर आपका बच्चा ऐसी कहानी पसंद करता है जिसमें दोस्ती और रोमांच दोनों हों, तो ‘My Friend Ganesha’ ट्राई की जा सकती है। फिल्म में एक बच्चे और भगवान गणेश के बीच दोस्ती को कहानी का आधार बनाया गया है।

3. Bal Ganesh 2
पहली फिल्म पसंद आई हो तो ‘Bal Ganesh 2’ भी फैमिली वॉच के लिए शामिल कर सकते हैं। इसमें बाल गणेश के रोमांच और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को एनिमेशन के जरिए दिखाया गया है।

4. Bal Ganesh and the Pomzom Planet
अगर बच्चों को स्पेस और एडवेंचर वाली कहानियां पसंद हैं, तो ‘Bal Ganesh and the Pomzom Planet’ कुछ अलग अनुभव दे सकती है। इसमें गणेश जी के रोमांच को एक कल्पनात्मक, साइंस-फिक्शन जैसी दुनिया से जोड़ा गया है।

5. Love U Ganesha
‘Love U Ganesha’ भी बच्चों और परिवार के साथ देखने के लिए गणेश जी से जुड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल की जाती है। कहानी में एक बच्चे की भावनाओं और भगवान गणेश के प्रति उसकी आस्था को जोड़ा गया है।

बच्चों के साथ फिल्म देखने का बनाएं खास मूड
गणेश उत्सव के दौरान घर पर छोटा-सा Family Movie Time रखा जा सकता है। पूजा या आरती के बाद बच्चों के साथ इनमें से कोई फिल्म देखें और फिल्म खत्म होने के बाद उनसे कहानी में गणेश जी से जुड़ी बातों पर बातचीत करें।

यह भी पढ़ें: बप्पा को लगाएं काजू कतली का भोग, 15 मिनट में इस तरह करें घर पर तैयार

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Bengal में Muslim Vote Bank की बदलती तस्वीर.. क्या टूट रहा पुराना समीकरण? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T22:14:13+00:00

News Ki Pathshala | Shahi Masjid Action से पहले Ground Zero पर हंगामा... उज्जैन में तनाव क्यों बढ़ा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T22:00:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers