Responsive Scrollable Menu

भूल जाएंगे बाजार का रोल, जब घर पर बनाएंगे यह चटपटा और क्रिस्पी Soya Tikki Wrap!

अगर आप सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के-फुल्के स्नैक्स के लिए कुछ नया और मजेदार तलाश रहे हैं, तो सोया टिक्की रैप आपके लिए एकदम सही विकल्प है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, सेहत के लिहाज से भी उतना ही फायदेमंद है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर इस डिश को घर पर बहुत ही कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है।

इस स्वादिष्ट रैप को बनाने के लिए आपको क्या चाहिए?

1 कप भीगे हुए सोया चंक्स
अदरक, लहसुन और हरी मिर्च
बारीक कटा हुआ प्याज
1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
एक चौथाई छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
आधा कप बेसन
स्वाद के अनुसार नमक
कटा हुआ हरा धनिया
टिक्की सेकने के लिए तेल
पराठे का गुंथा हुआ आटा
हरी चटनी और सॉस
टॉपिंग के लिए कटा प्याज और खीरा

इसे भी पढ़ें: Maharashtra की Spicy Misal Pav खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, जानें पूरी रेसिपी

सोया टिक्की तैयार करने का तरीका

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में भीगे हुए सोया चंक्स, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज डालें। अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, बेसन, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद मिश्रण से गोल-गोल टिक्कियां बना लें। एक पैन में हल्का तेल गर्म करें और टिक्कियों को दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।

इसे भी पढ़ें: Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

ऐसे तैयार करें मजेदार रैप

अब पराठे के आटे से रोटी या पराठा बेलकर तवे पर अच्छी तरह सेक लें। तैयार पराठे पर पहले से सिकी हुई सोया टिक्की रखें। इसके ऊपर कटे हुए प्याज और खीरे के टुकड़े सजाएं और ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें। आप चाहें तो इसमें हरी चटनी और सॉस अंदर ही मिला सकते हैं या फिर रैप को रोल करके अलग से चटनी और सॉस के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं। शेफ का कहना है, "यह हेल्दी और टेस्टी रैप बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की भूख तक के लिए एक बेहतरीन और झटपट बनने वाला विकल्प है।"

Continue reading on the app

Ganesh Utsav पर बप्पा के लिए बनाएं Rose Barfi, नोट करें आसान Bhog Recipe

गणेश उत्सव के दौरान साधक बप्पा को खुश करने के लिए तरह-तरह के मिठाईयों और मोदक से भोग लगाते हैं। इस समय देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। वैसे बप्पा को सबसे प्रिय मोदक है, आप ने तरह-तरह के मोदक का भोग अर्पित किया होगा। आज आप गणपति जी के लिए भोग में गुलाब की बर्फी लगाएं। गुलाब बर्फी बनाना बेहद आसान है और इसकी मिठास व खुशबू काफी शानदार होती है। आइए आपको बताते हैं कैसे गुलाब की बर्फी बनाएं।

गुलाब की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

-मिल्क पाउडर- 2 कप
-दूध- 1 कप
-पिसी हुई चीनी- 1/2 कप
-गुलाब का शरबत- 2 बड़े चम्मच
-गुलाब का एसेंस- 2-3 बूंद (ऑप्‍शनल)
-घी- 1 छोटा चम्मच
-पिस्ता- 1-2 बड़े चम्मच
-बारीक कटा हुआ
-सूखी गुलाब की पंखुड़ियां- 1 बड़ा चम्मच
-घी- प्लेट चिकनी करने के लिए

घर पर बप्पा के भोग के लिए गुलाब की बर्फी बनाने की आसान विधि

- सबसे पहले आप एक प्लेट या छोटी ट्रे लें और इसमें हल्का घी लगाकर चिकना कर लें। इसको अब साइड में रख दें। इसी में बाद में तैयार बर्फी का मिश्रण फैलाना है।

- इसके बाद एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें दूध डालकर धीमी से मीडियम आंच पर गर्म कर लें। दूध जब थोड़ा गर्म हो जाए तो इसमें मिल्क पाउडर डाल दें। इसे लगातार चलाती रहें, ताकि इसमें गुठलियां न बनें। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न होने लगे।

- अब इसमें पिसी हुई चीनी डालें और अच्छी तरह मिला लें। चीनी डालने के बाद यह मिश्रण गीला हो जाएगा। इसको लगातार चलाते रहे हैं। बस ध्यान रखें कि आंच काफी तेज न हो, वरना मिश्रण कड़ाही के नीचे चिपक जाएगा।

- इसमें अब गुलाब का शरबत डालें। ऐसा करने से बर्फी में गुलाब का स्वाद और कलर दोनों आएगा। यदि आप गुलाब की खुशबू थोड़ी ज्यादा चाहते हैं, तो इसमें गुलाब का एसेंस डाल सकते है। ध्यान रहे इसे ज्यादा न डालें, वरना स्वाद खराब हो जाएगा।

- इस मिश्रण को आप लगातार चलाते रहे। फिर कड़ाही छोड़ने लगेगा और एक गाढ़े मिश्रण की तरह हो जाएगा। जब मिश्रण इतना गाढ़ा हो जाए कि उसे आसानी से एक साथ इकट्ठा किया जा सके, तब गैस बंद कर दें।

- इस मिश्रण को घी लगी प्लेट या ट्रे में डाल दें। फिर इस दबा दे कि बाद में बर्फी काटते समय ऊपर से गुलाब की सूखी पंखुड़ियां और कटे हुए पिस्ते डाल सकती हैं। अब इसे दबा दें ताकि बाद में बर्फी काटते समय ऊपर से निकलें नहीं।

- मिश्रण को कमरे के तापमान पर कुछ देर के लिए ठंड होने दें। अब इसे फ्रिज में रखकर अच्छी तरह सेट होने दीजिए। जब बर्फी जम जाए तो चाकू से मनचाहे आकार में काट सकते हैं।

- तैयार है आप की गुलाब की खुशबू वाली नरम और स्वादिष्ट बर्फी। इसे आप बप्पा को भोग में चढ़ा सकती हैं और परिवार के साथ प्रसाद के रुप में बांट सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

सुबह 3:30 बजे उठा, पेट में एक केला और सीने में पदक की आग, 42 किमी दौड़कर सावन ने लिखा इतिहास

Sawan Barwal Inspiring Story: एक केले की ऊर्जा के बल पर सावन बरवाल ने इतिहास एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया. उन्होंने 42.195 किलोमीटर की मैराथन में 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड का समय निकालकर भारत के लिए ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता.विदेशी सरजमीं पर मैराथन में यह भारत का पहला तमगा है. हिमाचल के कांगड़ा से निकले सेना के इस जवान सावन ने अपनी सिर्फ दूसरी ही फुल मैराथन में यह कारनामा कर दिखाया. Sat, 26 Sep 2026 16:48:01 +0530

  Videos
See all

सड़क पर दो बाइकों की हुई दर्दनाक भिड़ंत, गलती किसकी ? #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T11:14:31+00:00

आतंकवाद पर सवाल पूछना पड़ा भारी! UN में पाकिस्तानी पत्रकार को Jaishankar का जवाब | Terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T11:14:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers