Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के पिछले चार वर्षों में 1.89 लाख करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित किए जाने के साथ राज्य एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र और पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभर रहा है। आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, इस निवेश से 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है और यह पारंपरिक औद्योगिक केंद्रों से आगे बढ़कर राज्य में औद्योगिक वृद्धि को गति दे रहा है।
बयान में कहा गया कि नए निवेश प्रस्तावों में मोहाली 9,478 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे रहा, जबकि लुधियाना 4,968 करोड़ रुपये के निवेश के साथ दूसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री मान ने शुक्रवार को यहां उद्योग विभाग के कामकाज की समीक्षा की। मान ने कहा, ‘‘निवेश का यह बड़ा स्तर पंजाब के औद्योगिक परिवेश में घरेलू और वैश्विक निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
हमारी सरकार बेहतर बुनियादी ढांचे, उत्तरदायी प्रशासन और आसान मंजूरी प्रक्रियाओं के साथ पारदर्शी तथा निवेशकों के अनुकूल कारोबारी माहौल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एआईसीएचआई स्टील्स, वर्धमान, नेस्ले, हिंदुस्तान लीवर, कारगिल, डी ह्यूस, एचएमईएल, संथान टेक्सटाइल्स और फ्रायडेनबर्ग जैसी कई प्रमुख राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने पंजाब में निवेश किया है।
भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग
प्रमुख अमेरिकी उद्योग संगठन ने भारत और अमेरिका से इस साल के अंत तक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और दोनों देशों के आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों में अधिक स्पष्टता लाने की अपील की है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की अमेरिका यात्रा से पहले उद्योग संगठन ने यह बात कही। भारत- अमेरिका व्यावसायिक परिषद (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पिछले दो दशकों में भारत और अमेरिका ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और साल के अंत तक पारस्परिक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना दोनों देशों की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगा।
उन्होंने दोनों सरकारों से ऐसा समझौता करने का आह्वान किया, जिससे व्यापार बाधाएं कम हों और शुल्कों में कमी आए। केशप के अनुसार, ऐसा समझौता इस साल हुई प्रगति को आगे बढ़ाएगा और दोनों देशों के महत्वपूर्ण आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों में अधिक स्पष्टता लाएगा भारत और अमेरिका ने फरवरी 2026 में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। हालांकि, अमेरिका की शुल्क व्यवस्था में बदलाव के बाद समझौते को लेकर आगे बातचीत जारी है।
उन्होंने कहा कि यूएसआईबीसी के सदस्य दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के पक्षधर हैं और दोनों सरकारों के साथ काम करने की उम्मीद करते हैं। गोयल अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित मिलवॉकी में 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक होने वाली जी20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए यहां आएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







