Responsive Scrollable Menu

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

प्रमुख अमेरिकी उद्योग संगठन ने भारत और अमेरिका से इस साल के अंत तक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और दोनों देशों के आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों में अधिक स्पष्टता लाने की अपील की है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की अमेरिका यात्रा से पहले उद्योग संगठन ने यह बात कही। भारत- अमेरिका व्यावसायिक परिषद (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पिछले दो दशकों में भारत और अमेरिका ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और साल के अंत तक पारस्परिक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना दोनों देशों की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होगा।

उन्होंने दोनों सरकारों से ऐसा समझौता करने का आह्वान किया, जिससे व्यापार बाधाएं कम हों और शुल्कों में कमी आए। केशप के अनुसार, ऐसा समझौता इस साल हुई प्रगति को आगे बढ़ाएगा और दोनों देशों के महत्वपूर्ण आर्थिक एवं रणनीतिक संबंधों में अधिक स्पष्टता लाएगा भारत और अमेरिका ने फरवरी 2026 में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। हालांकि, अमेरिका की शुल्क व्यवस्था में बदलाव के बाद समझौते को लेकर आगे बातचीत जारी है।

उन्होंने कहा कि यूएसआईबीसी के सदस्य दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के पक्षधर हैं और दोनों सरकारों के साथ काम करने की उम्मीद करते हैं। गोयल अमेरिका के विस्कॉन्सिन स्थित मिलवॉकी में 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक होने वाली जी20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए यहां आएंगे।

Continue reading on the app

'एक आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा', UNGA के कार्यक्रम में PAK पत्रकार पर भड़के जयशंकर

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक किस्तानी पत्रकार के सवाल पर मुंहतोड़ जवाब दिया. न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार ने आतंकवाद को लेकर भारत पर आरोप लगाते हुए सवाल किया. इस पर जयशंकर ने कहा कि एक आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा है.

The post 'एक आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा', UNGA के कार्यक्रम में PAK पत्रकार पर भड़के जयशंकर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Medal Tally LIVE: 44 साल बाद भारत ने मैराथन में जीता मेडल, सावन बरवाल ने रचा इतिहास

India Asian Games Medal tally: एशियन गेम्स 2026 में भारत अभी तक 2 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज समेत कुल 24 मेडल जीत चुका है। आज का पहला मेडल सावन बरवाल ने मैराथन में इतिहास रचकर जिताया। Sat, 26 Sep 2026 07:07:58 +0530

  Videos
See all

Jalandhar में दो गुट भिड़े CCTV में कैद खूनी लड़ाई | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T02:15:47+00:00

Iran America War Update: महायुद्ध की बड़ी खबरें! | Houthi Saudi Arabia War | UNGA | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T02:15:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers