Responsive Scrollable Menu

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा नेताओं में लगातार सत्ता में बने रहने का विश्वास जनता की सेवा करने और उसका भरोसा जीतने से आता है। नवीन ने यहां दादिया में ‘सेवा संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज ‘विकसित भारत’ के सपने के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के बृहस्पतिवार को किए गए संवाददाता सम्मेलन का जिक्र किया, जिसमें कांग्रेस नेता ने सवाल किया था कि भाजपा नेता यह कैसे कह सकते हैं कि उनकी पार्टी दशकों तक सत्ता में बनी रहेगी।

नवीन ने कहा, ‘‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पूछ रहे थे कि भाजपा की सरकारें लगातार क्यों आती हैं और भाजपा के नेता क्यों कहते हैं कि हम अगले 25 साल तक जनता की सेवा करेंगे। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह विश्वास जनता की सेवा से आता है, जनता का भरोसा जीतने से आता है और जनता के लिए काम करने से आता है।’’ राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि जहां कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों को सत्ता-विरोधी लहर का सामना करना पड़ता है, वहीं भाजपा के मामले में यह ‘‘गायब’’ हो जाती है। राहुल ने यह भी सवाल किया था कि भाजपा नेता दशकों तक सत्ता में बने रहने का दावा कैसे कर सकते हैं।

नवीन ने कहा कि भाजपा का यह विश्वास कल्याणकारी उपायों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लोगों के जीवन में किए गए बदलावों पर आधारित है। उन्होंने कहा, ‘‘जब गरीबों के लिए चार करोड़ से अधिक घर बनाए जाते हैं तो उनकी दुआएं हमें वोट के रूप में मिलती हैं। जब 12 करोड़ गरीब महिलाओं के लिए शौचालय बनाए जाते हैं और वे सम्मान के साथ जीवन जी पाती हैं, तो उनकी दुआएं हमें वोट के रूप में मिलती हैं।’’ नवीन ने कहा कि आज जनता को प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि जनता का भरोसा भाजपा पर है, क्योंकि भाजपा ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के मंत्र पर काम करती है।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आज देश विकसित भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा का नेतृत्व, कार्यकर्ता और संगठन इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करना है। क्योंकि हमारा ध्येय है-राष्ट्र प्रथम।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम केवल सत्ता के लिए नहीं हैं।

हम केवल सरकार बनाने के लिए नहीं हैं। हम केवल अपनी जीत नहीं देखते। हमारा स्पष्ट ध्येय जनसेवा है।’’ नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में ‘डबल इंजन’ की सरकार विकास योजनाओं को गांवों और कस्बों तक पहुंचा रही है, जिससे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की भावना धरातल पर साकार हो रही है।

उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना को जमीन तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका विधायकों, सांसदों तथा निकाय और पंचायत के प्रतिनिधियों की है, क्योंकि उनका जनता से सीधा जुड़ाव होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पिछले 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित रहा है, उनसे प्रेरणा लेकर सेवा की भावना से काम करते हुए आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में लंबे समय तक काम करने के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली का जनता से सीधा जुड़ाव होना चाहिए।

दादिया में ‘सेवा संकल्प सभा’ का आयोजन भारतीय जनसंघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर किया गया था। इसमें हालिया नगर निकाय चुनावों में निर्वाचित भाजपा पार्षद भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पिछले पौने तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं।

उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं के रोजगार के सपने साकार हुए हैं। शर्मा ने दावा किया कि उनकी सरकार ने संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत काम महज ढाई साल के कार्यकाल में पूरे कर लिए हैं। शर्मा ने दावा किया कि कांग्रेस लगातार सिमट रही है क्योंकि लोगों का भरोसा अब भाजपा पर है।

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा राज्य में आगामी पंचायती राज चुनावों में भी ‘‘ऐतिहासिक जीत’’ दर्ज करेगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य नितिन नवीन और मुख्यमंत्री शर्मा ने विभिन्न जिलों के लिए 2,636 करोड़ रुपये की लागत वाली 929 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के 36 लाख लाभार्थियों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 400 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।

Continue reading on the app

NTA CSIR UGC NET June 2026 Result | Certificate Download

NTA CSIR UGC NET June 2026 Certificate Download Post Update Date: 25-09-2026 Short Description : National Testing Agency (NTA)  has released the Council of Scientific & Industrial Research CSIR UGC National Eligibility Test NET Assistant Professor / JRF June 2026 Examination online application Form 2026 will start from 27 May 2026 and the last date ...

Continue reading on the app

  Sports

'2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप...,' विराट कोहली का बड़ा ऐलान, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ झोंकने को तैयार

Virat Kohli confirmed: विराट कोहली ने कन्फर्म किया है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाला 2027 वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी 50 ओवर टूर्नामेंट होगा. 2011 विश्व कप विजेता और 2023 के सर्वोच्च रन-स्कोरर कोहली ने कहा कि विदेशी परिस्थितियों में 10 मैचों तक उच्च तीव्रता बनाए रखना बड़ी चुनौती है, लेकिन उनका इकलौता लक्ष्य खिताब जीतना है. Sat, 26 Sep 2026 17:21:04 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: कांग्रस से 65 साल का हिसाब मांगने लगे मौलाना #upelection2027 #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T12:38:05+00:00

Goonj With Arpita Aarya: दलित मुसलमान' पर चढ़ गया डिबेट का पारा! #upelection2027 #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T12:38:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers