IND vs WI 1st ODI: तिरुवनंतपुरम में गेंदबाज या बल्लेबाज कौन मारेगा बाजी? जानें ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
IND vs WI 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी. इस सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैदान पर वापसी होने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया लगभग 4 साल बाद वनडे मैच खेलने उतरेगी. ऐसे में फैंस के मन में होगा कि यहां की पिच कैसी होगी, तो चलिए जानते हैं कि ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज कौन धमाल मचा सकता है.
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच एक संतुलित मुकाबले का संकेत देती है. इस मैदान की पिच की बनावट को देखते हुए शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से अच्छी स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलने की उम्मीद है, जिससे दोपहर के समय शुरुआती 10 ओवरों में बल्लेबाजी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा और गेंद पुरानी होगी, यह पिच पूरी तरह बल्लेबाजों के अनुकूल हो जाएगी और स्ट्रोक खेलना काफी आसान हो जाएगा.
मिडिल ओवरों में पिच के थोड़ा धीमे होने की संभावना है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को ग्रिप और टर्न मिल सकती है. इस मैदान का पिछला वनडे मैच, जिसमें भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 390 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, यह दिखाता है कि सेट होने के बाद यहां रनों की बारिश की जा सकती है. उमस और शाम के समय मौसमी बदलावों को देखते हुए टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए पहले गेंदबाजी करना और बाद में लक्ष्य का पीछा करना एक बेहतर और सुरक्षित फैसला साबित हो सकता है.
Back in ODI mode ????
— BCCI (@BCCI) September 25, 2026
???? #TeamIndia putting in the work in Thiruvananthapuram ahead of #INDvWI ????♂️???? pic.twitter.com/sRuuoVdyxg
तिरुवनंतपुरम में कैसा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड?
तिरुवनंतपुरम का ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बेहद लकी साबित हुआ है, जहां वनडे फॉर्मेट में भारत का रिकॉर्ड 100% जीत का रहा है. इस मैदान पर पहला वनडे मुकाबला साल 2018 में खेला गया था. टीम इंडिया ने अब तक यहां कुल दो वनडे मैच खेले हैं और दोनों में ही एकतरफा तथा शानदार जीत हासिल की है. यह वही मैदान है जहां भारतीय टीम ने रनों के मामले में क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया था और विपक्षी टीमों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया था.
वनडे सीरीज के लिए ऐसी है भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वाड
भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.
वेस्टइंडीज का स्क्वाड: शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स.
यह भी पढ़ें: 'अब लोगों की परवाह नहीं, 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप...,' वेस्टइंडीज ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात
बिना हिल्सा के सूनी रहेगी बंगाल की दुर्गा पूजा, बांग्लादेश ने किया एक्सपोर्ट से इनकार
बंगाल में दुर्गा पूजा का पर्व बिना हिल्सा मछली के सूना माना जाता है। लेकिन इस साल देश के इस पूर्वी राज्य में नवरात्री का उत्सव सूना रह सकता है। हिल्सा मछली के सबसे बड़े निर्यातक देश बांग्लादेश ने इस साल मछली के एक्सपोर्ट से इनकार कर दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol










