Responsive Scrollable Menu

भगवा रंग, GPS-CCTV और पैनिक बटन… 21 साल बाद MP में फिर लौटीं सरकारी बसें, कितना होगा किराया?

मध्य प्रदेश में करीब 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की वापसी हुई है. पहले चरण में 7 शहरों से 351 बसों को हरी झंडी दिखाई गई. नई बसों में GPS, CCTV, पैनिक बटन और डिजिटल टिकटिंग जैसी सुविधाएं होंगी.

Continue reading on the app

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में केंद्र सरकार बाजार से 7.86 लाख करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इसमें 15,000 करोड़ रुपये हरित सरकारी बॉन्ड के जरिए जुटाए जाएंगे। वित्त मंत्रालय की ओर से 25 सितंबर को जारी कर्ज लेने की योजना में इसकी जानकारी दी गई है। सरकार यह रकम अलग-अलग अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके जुटाएगी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष में सरकार का बाजार से कुल कर्ज लेने का लक्ष्य करीब 16 लाख करोड़ रुपये है। यह वित्त वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान में तय 17.20 लाख करोड़ रुपये से लगभग 1.20 लाख करोड़ रुपये कम है। यानी सरकार ने पहले अनुमान के मुकाबले बाजार से कम कर्ज लेने का फैसला किया है। इसे सरकार की वित्तीय स्थिति को धीरे-धीरे मजबूत करने की योजना का हिस्सा माना जा रहा है।

बता दें कि वित्त वर्ष 2026-27 में केंद्र सरकार ने राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद के 4.3% तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने कर्ज का बोझ भी धीरे-धीरे कम करने की दिशा में योजना बनाई है। ऐसे में कम बाजार कर्ज सरकार के वित्तीय अनुशासन पर जोर को दिखाता है।

दूसरी छमाही में 7.86 लाख करोड़ रुपये का कर्ज 23 साप्ताहिक नीलामियों के जरिए जुटाया जाएगा। इसके लिए 3, 5, 7, 10, 15, 30, 40 और 50 साल की अवधि वाली प्रतिभूतियां जारी की जाएंगी। इनमें 10 साल की अवधि वाली प्रतिभूतियों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 26.3% होगी। इसके बाद 15 साल की प्रतिभूतियों की हिस्सेदारी 17.6% रखी गई है।

वहीं 5 साल की प्रतिभूतियों से 12.1% और 3 साल की प्रतिभूतियों से 6.9% रकम जुटाई जाएगी। 7 साल की अवधि वाली प्रतिभूतियों की हिस्सेदारी 9.1%, 30 साल की 9.2%, 40 साल की 8.9% और 50 साल की प्रतिभूतियों की हिस्सेदारी 9.9% होगी। इस तरह सरकार अलग-अलग अवधि में कर्ज फैलाकर भुगतान के दबाव को संतुलित रखने की कोशिश करेगी।

गौरतलब है कि सरकार पहले से जारी प्रतिभूतियों के भुगतान की समयसीमा को बेहतर तरीके से संभालने के लिए अदला-बदली और वापस खरीद की प्रक्रिया भी जारी रखेगी। इसके अलावा सरकार को प्रत्येक नीलामी में घोषित प्रतिभूतियों पर 2,000 करोड़ रुपये तक अतिरिक्त राशि स्वीकार करने का विकल्प भी दिया गया है।

इसके अलावा वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही में सरकार 13 नीलामी सप्ताह के दौरान हर सप्ताह 23,000 करोड़ रुपये राजकोषीय पत्रों के जरिए जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 91 दिन और 182 दिन की अवधि वाले पत्रों से 8,000-8,000 करोड़ रुपये तथा 364 दिन वाले पत्रों से 7,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

सरकार के खातों में कभी-कभार होने वाली अस्थायी नकदी कमी को संभालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने दूसरी छमाही के लिए 50,000 करोड़ रुपये की सीमा तय की है।

Continue reading on the app

  Sports

स्क्वाश में 3 मेडल पक्के, अनाहत-अभय फाइनल में पहुंचे, जोशना और वेलावन को ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन स्क्वाश में भारत के लिए कम से कम दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल पक्के हो गए हैं. सबसे पहले मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके बाद महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह और मेंस सिंगल्स में अभयन सिंह ने सेमीफाइनल में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई. Sat, 26 Sep 2026 12:56:36 +0530

  Videos
See all

UP में सीटों का संग्राम, कांग्रेस-सपा में खींचतान | UP Election 2026 | Akhilesh Yadav | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T08:36:41+00:00

26 Sep Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में बदलाव, जानें आज का ताजा रेट |Aaj ka Sone ka Bhaav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T08:44:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers