Responsive Scrollable Menu

Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भारी भीड़ | Breaking News | Kanwar Yatra | Shiv Temple

Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भारी भीड़ | Breaking News | Kanwar Yatra | Shiv Temple आज 3 अगस्त 2026 को सावन के पहले सोमवार पर देश भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह से ही मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंज रहे हैं तथा भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। #SawanSomwar #Sawan2026 #PehlaSomwar #HarHarMahadev #Mahakal #KashiVishwanath #HindiNews #BreakingNews #SawanSomvari ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

बालाघाट में नशे के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं: तलवार लेकर घर में घुसने का आरोप, कोतवाली पहुंचकर की सख्त कार्रवाई की मांग

बालाघाट में नशे के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं: तलवार लेकर घर में घुसने का आरोप, कोतवाली पहुंचकर की सख्त कार्रवाई की मांग

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan के स्पिनरों का कमाल, West Indies दूसरी पारी में 103/6 पर सिमटी

पोर्ट ऑफ स्पेन, पांच अगस्त (एपी) स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने मंगलवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज के छह विकेट 103 रन पर झटककर दूसरे टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। वेस्टइंडीज के पास अभी केवल 60 रन की बढ़त है और उसके चार विकेट शेष हैं। पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत में अब्दुल्ला शफीक की नाबाद 160 रन की शानदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज की पहली पारी के 344 रन के जवाब में 387 रन बनाए और 43 रन की बढ़त हासिल की।

वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने 112 रन देकर छह विकेट चटकाकर पाकिस्तान को बड़ी बढ़त बनाने से रोक दिया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज तेगनारायण चंद्रपॉल (17) और केवेम हॉज (34) ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़कर बढ़त लगभग समाप्त कर दी थी, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के स्पिनरों ने शानदार वापसी की। साजिद खान ने 32 रन देकर चार विकेट और अली उस्मान ने 29 रन देकर दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज को छह विकेट पर 103 रन तक समेट दिया।

साजिद ने पहले चंद्रपॉल और आमिर जंगू (13) को पवेलियन भेजा। इसके बाद शाई होप और कप्तान रोस्टन चेज ने उपयोगी साझेदारी कर टीम का स्कोर तीन विकेट पर 99 रन तक पहुंचाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज बिना कोई और विकेट गंवाए दिन का खेल समाप्त कर लेगा।

अंतिम पांच ओवरों में हालांकि मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। साजिद ने पहले शाई होप (15) और फिर जेडन सील्स को पगबाधा आउट किया। दिन की अंतिम गेंद पर चेज (17) एकाग्रता खो बैठे और गेंदबाज अली उस्मान को आसान कैच थमा बैठे।

पाकिस्तान के पास अब बुधवार को वेस्टइंडीज के शेष चार विकेट लेकर वर्ष 2023 के बाद विदेशी धरती पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने का सुनहरा अवसर है। तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी दुर्भाग्यशाली रहे और शतक से पहले रन आउट हो गए। वह चार वर्षों बाद अपना पहला टेस्ट शतक बनाने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 88 रन पर उनकी पारी समाप्त हो गई।

उन्होंने अब्दुल्ला शफीक के साथ 183 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। बाबर के आउट होने के समय पाकिस्तान पहली पारी में अभी भी 63 रन पीछे था। बाबर को रन आउट करने की कोशिश में ब्रैंडन किंग चोटिल हो गये जिससे दूसरी पारी में उनके मैदान पर उतरने में संशय है।

इससे पहले वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने पुरानी और नई, दोनों गेंदों से शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अवैस जफर को एक रन पर आउट किया। इसके बाद शमार जोसेफ ने सलमान अली आगा को पगबाधा किया, जबकि नई गेंद से वारिकन ने मोहम्मद रिजवान (18) को बोल्ड कर अपनी तीसरी सफलता हासिल की।

इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान की पारी के अंतिम तीन विकेट महज चार गेंदों के भीतर लेकर टीम को 387 रन पर समेट दिया। दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में 90 रन की जीत के दम पर पहले ही 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।

Wed, 05 Aug 2026 10:33:00 +0530

  Videos
See all

Turbulence में फँसी Thailand के Phuket से Delhi आ रही Air India Flight की अंदर की तस्वीरें सामने आई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:03:30+00:00

Uttarakhand: भारतीय छात्र Lucky Rawat का ऐतिहासिक सफर, 22 देशों को पीछे छोड़कर पहुंचा North Pole #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:30+00:00

Uttarakhand News : उत्तराखंड में पहचान छिपाकर धोखाधड़ी! | Breaking News| Uttarakhand Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:05:59+00:00

Viral Video माथे में सिंदूर नहीं, अपनी मौत भर रहे थे राजा! #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T05:02:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers