Responsive Scrollable Menu

UPSSSC Assistant Store Keeper Final Result 2026 | 02-Exam/2024

UPSSSC Recruitment 2024: Final Result 2026 for 200 Post Post Update Date: 25-09-2024 Short Description: UPSSSC Assistant Store Keeper Final Result 2026: Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission has announced recruitment for 200 Posts of UPSSSC Assistant Store Keeper / Assistant Grade III. Candidates who want to apply online can apply from the link given ...

Continue reading on the app

शिवपुरी पुलिस ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया, 32 बोर की 8 देशी पिस्टल व 10 राउंड जब्त

मध्य प्रदेश की शिवपुरी पुलिस ने एक ऐसे हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है जो प्रदेश की किसी अन्य जिले से अवैध हथियार खरीदकर किसी दूसरे जिले में बेचने निकला था लेकिन रास्ते में शिवपुरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, पुलिस ने इसके पास मौजूद बैग की जब तलाशी ली तो उसमें 32 बोर की 8 देशी पिस्टल और 10 ज़िंदा राउंड मिले जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया , पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर शिवपुरी पुलिस की अवैध हथियार की धरपकड़ और हथियार तस्करों  के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इसके लिए मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया है जिसकी मदद से पुलिस ने हथियार तस्कर को दबोचने में सफलता पाई है

दरअसल थाना प्रभारी सिरसौद उन निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप लेकर श्योपुर से शिवपुरी तरफ आ रहा है। मुखबिर की सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों  के निर्देश पर थाना सिरसौद व हिम्मतपुर चौकी की टीमें बनाकर शिवपुरी-श्योपुर रोड पर गस्त कर चेकिंग की गई।

आरोपी के बैग में मिले अवैध हथियार 

चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति खोरघार की पुलिया पर एक नीले रंग का बैग लिये बैठा दिखा जो अपने बैग पर बार बार हाथ रख रह अथ और इधर उधर देख रहा था। संदेह होने से उक्त व्यक्ति को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया, उस व्यक्ति के बैग को चेक किया जिसमे देशी 08 देशी पिस्टल 32 बोर एवं 32 बोर के 10 जिन्दा राऊण्ड मिले जिसकी कीमत करीब 3,50000 रुपये के आसपास है।

दतिया जिले का रहने वाला है आरोपी 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंशुल अहिरवार उम्र 20 साल निवासी ग्राम छता थाना बडोनी हॉल सिदार्थ कालोनी बार्ड क्रमांक 36 थाना सिविल लाइन जिला दतिया बताया  पुलिस ने अवैध हथियार आरोपी एक विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर  विवेचना में लिया।

जारी रहेगी अवैध हथियारों पर कार्रवाई

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो ये अवैध हथियार बड़वानी जिले के सेंधवा से लेकर आया था और हथियार लेकर जिला दतिया जा रहा था परंतु मेरी आंख लग गई और मैं श्योपुर पहुंच गया और फिर श्योपुर से शिवपुरी आते पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में अवैध हथियार की तस्करी या फिर नशीले पदर्श की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: किसान की बेटी प्राची चौधरी ने रचा इतिहास, 400 मीटर में जीता ब्रॉन्ज, 8 साल बाद हुआ ऐसा

Prachi Choudhary: एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर रेस में भारत की स्प्रिंटर प्राची चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 53.21 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. Sat, 26 Sep 2026 18:47:45 +0530

  Videos
See all

दिल्ली में मोदी-योगी-शाह.. UP पर बड़ा ऐलान? देखिये पूछता है भारत में Aishwarya Ka Agenda | BJP | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:10:01+00:00

Sambit Patra on Congress: SIR विवााद को लेकर विपक्ष पर BJP हमलावर #electioncommission #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T14:05:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers