Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष
क्या आप भी किचन में यह गलती करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजों को किचन में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। दरअसल, किचन केवल खाने बनाने का स्थान नहीं है, बल्कि ये पूरे घर के स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है।
अगर किचन स्लैब पर टूटे-बर्तन समेत 5 चीजों को रखना वास्तुशास्त्र में शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो वास्तु दोष लग सकता है। आइए आपको बताते हैं किन चीजों को किचन के स्लैब पर नहीं रखना चाहिए।
टूटे-फूटे बर्तन न रखें
भूलकर भी किचन में टूटे-फूटे कप, बर्तन या क्रेक वाली थाली, प्लेट बिल्कुल भी न रखें। असल में टूटे-फूटे बर्तन घर में दरिद्रता और नकारात्मकता को आमंत्रित करते हैं। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर देखने को मिलता है। ऐसा करने से फिजूलखर्ची और गृह क्लेश बढ़ जाते हैं।
किचन स्लैब पर न रखें दवाइयां
कभी भी किचन की स्लैब पर दवाइयों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह ठीक नहीं माना जाता है। खाना बनाने के स्थान के आसपास दवाइयां रखने से एनर्जी का टकराव होता है। माना जाता है कि जिस स्थान पर पूरे परिवार को पोषण प्राप्त होता है, वहां बीमारियों से संबंधित चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
शीशे या रिफ्लेक्टिव ग्लास
किचन की स्लैब के आसपास कभी भी शीशा या कोई रिफ्लेक्टिव ग्लास नहीं रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करना ठीक नहीं होगा। क्योंकि अग्नि तत्व का रिफ्लेक्शन शीशे में होने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है। इस कारण से आपको आर्थिक नुकसान, अचानक या फिजूलखर्ची बढ़ने की आशंका हो सकती है।
सफाई वाले ब्रश या झाड़ू
वास्तु एक्सपर्ट मान्या के अमुसार, किचन में घर को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। ऐसे में किचन स्लैब पर गलती से भी गंदे कपड़े, सफाई वाले ब्रश या झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इससे घर की तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है। इसके साथ ही, उन्नति पर भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलता है। इसलिए किचन स्लैब पर गंदे कपड़े और सफाई वाली चीजें न रखें।
खाली अनाज या मसाले के डिब्बे
भूलकर भी किचन की स्लैब पर मसाले या अनाज के खाली डिब्बे न रखें। किसी भी प्रकार का कचरा भी जमा करके न रखें। वास्तुशास्त्र के अनुसार, किचन में डिब्बों को कभी भी पूरा खाली नहीं छोड़ना चाहिए। अनाज से भरे हुए डिब्बे घर में समृद्धि और प्रचुरता को दर्शाते हैं। किचन के छोटे-मोटे नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति और बरकत बनीं रहती है।
IND vs WI: विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, एक और शतक लगाते ही अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को करेंगे डबल
india vs west indies: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका रिकॉर्ड पहले ही बेहद शानदार है और आगामी सीरीज में वह इसे और खास बना सकते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त रिकॉर्ड
कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 41 वनडे पारियों में 2,261 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 66.50 और स्ट्राइक रेट 96.95 रहा है। खास बात यह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज ने अब तक 2,000 रन का आंकड़ा पार नहीं किया है।
सिर्फ एक शतक...
सिर्फ रन ही नहीं, शतकों के मामले में भी कोहली का रिकॉर्ड जबरदस्त है। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 9 वनडे शतक लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज से ज्यादा हैं। इसके अलावा उनके नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 बार 50 प्लस स्कोर हैं। अब अगर वह सीरीज में एक और शतक लगा देते हैं तो उनके 10 शतक पूरे हो जाएंगे।
कोहली पहले ही श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10वां शतक उन्हें दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10 या उससे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज बना देगा।
भारत में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली का बल्ला खूब चला है। उन्होंने 23 मैचों में 1,265 रन बनाए हैं। उनका औसत 63.25 और स्ट्राइक रेट 100.95 है। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। 2018 की वनडे सीरीज में तो कोहली ने लगातार तीन मैचों में शतक जड़ दिए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में पाकिस्तान के बाबर आजम भी ऐसा कर चुके हैं।
कोहली के ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वह 302 पारियों में 14,941 रन के साथ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 18,426 रन हैं। कोहली के नाम वनडे में 54 शतक और 76 अर्धशतक हैं। भारत में उन्होंने 130 वनडे मैचों में 6,867 रन बनाए हैं और उनका औसत 62.42 है।
अब 27 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज में कोहली के पास इन आंकड़ों में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ने का मौका होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi







