Sikkim Landslide: सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन, रिंबी गांव के कई घर तबाह; सड़कें बंद
सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भूस्खलन का सिलसिला जारी है। पश्चिम सिक्किम के युक्सोम-ताशीडिंग विधानसभा क्षेत्र के रिंबी गांव में गुरुवार रात यानी 24 सितंबर को बड़ा भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मिट्टी, चट्टान और मलबा नीचे की ओर आया और आबादी वाले इलाके इसकी चपेट में आ गए। कई मकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
भूस्खलन से पावर डिपार्टमेंट के सरकारी क्वार्टरों को भी नुकसान पहुंचा है। कई घर क्षतिग्रस्त या पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी व्यक्ति की मौत या घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है।
#WATCH | Sikkim | A major landslide in the Rimbi area has left more than 30 houses affected. The incident was triggered by heavy mudslides and debris coming down from the upper slopes, sending large quantities of mud, rocks and other debris towards the lower areas
— ANI (@ANI) September 25, 2026
(Video source:… pic.twitter.com/5rhBlSoiTB
मलबे के साथ नीचे आया मिट्टी और पत्थरों का सैलाब
लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में जमीन खिसकने का खतरा बढ़ गया है। रिंबी में ताजा भूस्खलन के बाद आसपास रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
#WATCH | Sikkim | A major landslide triggered by continuous rainfall caused extensive damage in Rimbi Village under the Yuksom-Tashiding Constituency of West Sikkim last night. No loss of life has been reported so far.
— ANI (@ANI) September 25, 2026
(Visual Source: District administration) pic.twitter.com/gdBojiVnIt
रिंबी पहले से ही भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित रहा है। सिक्किम सरकार ने इससे पहले भी रिंबी और आसपास के इलाकों में सक्रिय भूस्खलन क्षेत्र को देखते हुए प्रभावित और संवेदनशील परिवारों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था की थी।
Gangtok में भी भूस्खलन, कई इलाकों में सड़कें प्रभावित
भारी बारिश का असर केवल रिंबी तक सीमित नहीं है। गंगटोक जिले के कई हिस्सों में भी भूस्खलन, मडफ्लो और सड़कें बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने प्रभावित इलाकों में नुकसान का विस्तृत आकलन शुरू किया है।
DDMA की टीमों ने बोजोघारी, लोअर बोजोघारी, लिंगडिंग, हाई कोर्ट रोड, TNA गेट, VIP कॉलोनी, अपर Z-बोजोघारी, पंगथांग-लिंगडोक रोड, पामरो गांव, लिंग पेरबिंग, अपर और मिडिल लुइंग, फेंजोंग, रांका, राकडोंग तिंतेक, डारागांव अपर बुर्तुक, सिचे और अरिथांग समेत कई इलाकों का निरीक्षण किया है।
सड़क और सरकारी ढांचे को भी नुकसान
प्रशासन के मुताबिक कई सड़क मार्ग मलबे के कारण बाधित हुए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सिचे में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं एनचे स्कूल के 33/11 KV स्विचिंग स्टेशन के पास जमा मलबे को संभावित खतरे के तौर पर चिन्हित किया गया है।
#WATCH | Sikkim | A fresh landslide in Rimbi Village under the Yuksom-Tashiding Constituency of West Sikkim triggered a mudslide, with large amounts of mud, rocks and debris moving downhill. This has raised concerns among residents amid continued rainfall, with nearby houses,… pic.twitter.com/FZsHQ8wCVd
— ANI (@ANI) September 24, 2026
संवेदनशील स्लाइड जोन में बारिश का पानी जमीन में ज्यादा न जाए, इसके लिए एहतियाती तौर पर तिरपाल लगाए गए हैं। संबंधित विभागों को सड़क और मलबा साफ करने, संपर्क बहाल करने तथा नुकसान का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।
#WATCH | Kathmandu, Nepal: The swollen Bagmati River overflows its banks following persistent heavy rainfall, triggering a high alert in low-lying riverside communities.
— ANI (@ANI) September 25, 2026
Key arterial highways connecting Kathmandu to the rest of the country, including the Prithvi Highway, BP… pic.twitter.com/VTRx4F5dgu
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन संभावित इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। खासकर रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।
अस्थिर ढलानों के आसपास रहने वाले लोगों को जमीन में नई दरार, ढलान के खिसकने, पत्थर गिरने या मलबा आने जैसे संकेतों पर नजर रखने और तुरंत प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी गई है।
सिक्किम में लगातार बारिश के कारण आने वाले समय में भी भूस्खलन और सड़क अवरोध का खतरा बना हुआ है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन, मलबा हटाने और कनेक्टिविटी बहाल करने का काम कर रहा है।
घर में पेट्स हैं? फर्नीचर खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान, सफाई का झंझट होगा कम
Pet Friendly Furniture: कुत्ते और बिल्ली वाले घर में फर्नीचर चुनते समय फैब्रिक, रंग और उसकी सफाई की सुविधा पर ध्यान देना उपयोगी है. घनी बुनाई, मिड-टोन रंग, छोटे पैटर्न और नियमित सफाई से बाल और सामान्य इस्तेमाल के निशान कम नजर आ सकते हैं. पेट के पसंदीदा कोनों को भी सोच-समझकर सजाएं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









