Responsive Scrollable Menu

साइड रोल्स में सिमटा दीया मिर्जा का करियर, 'इक्का'-'ऐल्फा' के बाद 'सफेद सागर' में भी चंद मिनट का स्क्रीन टाइम

दीया मिर्जा इस साल लगातार फिल्में कर रही हैं. वो अब तक दो फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और जल्द ही उनकी सीरीज सफेद सागर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. दीया मिर्जा ने इन तीनों फिल्मों और सीरीज में काम तो किया है लेकिन उनका किरदार काफी सीमित है. इस ट्रेंड को देखकर लगता है कि दीया मिर्जा अब साइड रोल्स में सिमट कर रह गई हैं.

Continue reading on the app

MP Monsoon: 5 अगस्त के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून, नए सिस्टम से तेज बारिश के संकेत, 42 जिलों में अब भी कम हुई है बारिश

मध्य प्रदेश में अब भी 15 प्रतिशत बारिश कम हुई है । भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत 42 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिन कहीं भी भारी बारिश की संभावना नही है लेकिन 4-5 अगस्त से फिर झमाझम बारिश का दौर शुरु हो सकता है। सोमवार को भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ सक्रिय है। 4 अगस्त से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 अगस्त के बाद प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेजी देखने को मिल सकती है।

4 अगस्त को छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। वहीं 5 अगस्त को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके अलावा 6 अगस्त को प्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, शिवपुरी, गुना में अच्छी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 15% कम बारिश

1 जून से 2 अगस्त 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब तक औसतन 15.8 इंच (401.9 मिमी) बारिश हुई है जबकी इस अवधि में 18.5 इंच (470.5 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी। पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 19% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 11% कम पानी गिरा है।

ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 42 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, भोपाल, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा शामिल हैं।

सिर्फ मऊगंज, उमरिया, शहडोल, टीकमगढ़, खंडवा, बड़वानी, खरगोन, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, राजगढ़ और सीहोर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। इसमें देवास में सबसे ज्यादा करीब 29 इंच और आलीराजपुर में सबसे कम 4 इंच ही बरसात हुई है।

 

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs WI टेस्ट में बड़ा हादसा, बाबर आजम को आउट करने वाला खिलाड़ी स्ट्रैचर पर गया बाहर, लगी गंभीर चोट

Brandon King: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक बड़ी घटना घटी. बाबर आजम को रन आउट करने की कोशिश में विंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग गंभीर रूप से चोटिल हो गए. Tue, 04 Aug 2026 23:57:16 +0530

  Videos
See all

Bihar News | Patna University छात्र संगठन के साथ Pappu Yadav के मार्च को पुलिस ने रोका ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T23:38:53+00:00

Maharashtra Politics Row 2026: जब कांग्रेस के बयान पर भड़के एकनाथ शिंदे | #shorts #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T23:31:42+00:00

AAJTAK 2 । 05 AUGUST 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T23:30:37+00:00

CJP Next Strategy | 6 अगस्त को CJP का बड़ा ऐलान! सौरव दास का ग्रासरूट प्लान! #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T23:40:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers