घर पर बनानी है रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट मछली? अपनाएं ये 5 आसान कुकिंग टिप्स!
Restaurant- Style Fish At Home : घर पर मछली बनाते समय अक्सर यह शिकायत होती है कि उसका स्वाद वैसा नहीं होता जैसा रेस्टोरेंट में मिलने वाली मछली का होता है. अगर आप घर पर स्वादिष्ट और बेहतरीन मछली बनाना चाहते हैं, तो खाना पकाने के इन 5 आसान टिप्स को जरूर अपनाएं.
'निवेश के लिए बदला यूपी का माहौल','ग्रेटर नोएडा से दुनिया तक पहुंचेंगे उत्पाद', यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बोले अमित शाह
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण की शुरुआत हो गई. उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. इस दौरान अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में निवेश और कारोबार के बदलते माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य अब उद्योग और निवेश के लिहाज से एक अहम केंद्र के तौर पर उभर रहा है.
इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इस ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के उत्पादों के साथ देश-विदेश से आए कारोबारी और खरीदार भी हिस्सा ले रहे हैं. आयोजन 25 से 29 सितंबर तक चलेगा. इस बार 2,400 से ज्यादा प्रदर्शकों और 550 से अधिक विदेशी खरीदारों के शामिल होने की जानकारी दी गई है.
#WATCH | Greater Noida: Addressing the UP International Trade Show 2026, UP CM Yogi Adityanath says, "Last year, we received guidance from the Prime Minister regarding the UP International Trade Show... This platform showcases products manufactured across UP, products that fall… pic.twitter.com/viqhXFeQ7W
— ANI (@ANI) September 25, 2026
निवेश के लिए कानून-व्यवस्था को बताया अहम
कार्यक्रम में अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में निवेश के माहौल पर बात करते हुए कानून-व्यवस्था को उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया. उन्होंने कहा कि निवेशक किसी राज्य में पूंजी लगाने से पहले सुरक्षा और स्थिरता को देखते हैं. अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की पिछली स्थिति और मौजूदा माहौल की तुलना भी की. उन्होंने कहा कि 2017 के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर किए गए बदलावों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. उन्होंने दावा किया कि पहले जिस उत्तर प्रदेश में निवेश सम्मेलन आयोजित करना भी चुनौती माना जाता था. आज वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर का ट्रेड शो हो रहा है.
ग्रेटर नोएडा से ग्लोबल मार्केट पर नजर
बता दें UP International Trade Show का एक बड़ा उद्देश्य उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना है. ट्रेड शो में एमएसएमई, हस्तशिल्प, कृषि, टेक्नोलॉजी और दूसरे सेक्टर से जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है. इस बार वियतनाम, जापान, सिंगापुर, रूस, ऑस्ट्रिया और बेलारूस की कंपनियां और कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आयोजन का हिस्सा हैं. इससे राज्य के उत्पादों के लिए विदेशी बाजार में नए कारोबारी संपर्क बनने की संभावना है.
योगी सरकार ने स्थानीय उत्पादों पर दिया जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेड शो के जरिए उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों और आधुनिक तकनीक को एक साथ आगे बढ़ाने की बात कही. उन्होंने कहा कि राज्य के अलग-अलग जिलों में मौजूद पारंपरिक हुनर को बेहतर डिजाइन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के साथ बड़े बाजार से जोड़ा जा रहा है. मुख्यमंत्री के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 79 उत्पादों को GI टैग मिल चुका है, जबकि 75 अन्य उत्पादों के लिए आवेदन किए गए हैं. भदोही के कालीन, मुरादाबाद के पीतल के सामान, कन्नौज का इत्र और वाराणसी की सिल्क जैसी पहचान रखने वाले उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर जोर है.
ODOP और MSME को मिलेगा बड़ा बाजार
ट्रेड शो में राज्य के छोटे कारोबारियों और एमएसएमई के उत्पादों को भी जगह दी गई है. सरकार ODOP, पीएम विश्वकर्मा और विश्वकर्मा श्रम सम्मान जैसी योजनाओं के जरिए कारीगरों और छोटे उद्यमियों को प्रशिक्षण, टूलकिट, ऋण और बाजार से जोड़ने की कोशिश कर रही है. इसका मकसद केवल स्थानीय स्तर पर बिक्री बढ़ाना नहीं, बल्कि इन उत्पादों को देश के दूसरे हिस्सों और विदेशी बाजारों तक पहुंचाना भी है. ट्रेड शो इसी कड़ी में कारोबारी संपर्क उपलब्ध कराने वाला मंच बनकर सामने आया है.
29 सितंबर तक चलेगा ट्रेड शो
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 29 सितंबर तक जारी रहेगा. पांच दिनों के इस आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्सों के कारोबारी, निर्माता, निर्यातक और विदेशी खरीदार शामिल हो रहे हैं. इस आयोजन को उत्तर प्रदेश के स्थानीय कारोबार, एमएसएमई और निर्यात को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









