Asian Games 2026: ट्रैक एंड फील्ड की चोट से शूटिंग तक, मुश्किलों से लड़कर कमलजीत ने जीता गोल्ड; जानिए पूरी कहानी
Kamaljeet singh, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सुरुचि सिंह और कमलजीत की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए और शीर्ष स्थान पर रहते हुए भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। दक्षिण कोरिया की जोड़ी 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
इस गोल्ड के साथ कमलजीत ने अपने संघर्ष और मेहनत की कहानी को एक बड़ी उपलब्धि में बदल दिया है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सुलखा गांव से आने वाले कमलजीत ने शुरुआत में शूटिंग को अपना करियर नहीं बनाया था। वह ट्रैक एंड फील्ड में खेलते थे, लेकिन चोट के कारण उनका यह सफर आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने शूटिंग शुरू की।
#WATCH | Nagoya, Japan | Suruchi Singh and Kamaljeet win Gold medal for India in the 10m Air Pistol Mixed Team event in Shooting at the Asian Games 2026
— ANI (@ANI) September 25, 2026
Shooter Kamaljeet says, "This medal is a result of 7 years of my hard work. I will always remain an athlete. When we entered… pic.twitter.com/2kr7tOEdD4
शूटिंग की शुरुआत के बाद भी कमलजीत के सामने कई चुनौतियां थीं। मध्यमवर्गीय परिवार से आने के कारण उन्हें कोचिंग, कोर्स फीस और प्रतियोगिताओं से जुड़े खर्चों को लेकर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बार ऐसी स्थिति आई जब उन्होंने शूटिंग छोड़ने के बारे में भी सोचा। हालांकि, उनके माता-पिता लगातार उनके साथ खड़े रहे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए जरूरी सहयोग दिया।
For the second time at Aichi-Nagoya, India’s National Anthem rings out, courtesy of Suruchi and Kamaljeet! ✨
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 25, 2026
Watch the 20th Asian Games Aichi-Nagoya 2026 on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #AsianGames #AichiNagoya2026… pic.twitter.com/WbmT53SVeh
करीब दो-तीन वर्षों तक लगातार मेहनत करने के बाद कमलजीत ने जूनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। साल 2023 में दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने 50 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
इसके बाद उन्होंने सीनियर स्तर पर कदम रखा और 10 मीटर एयर पिस्टल के साथ 50 मीटर पिस्टल में भी प्रतिस्पर्धा करनी शुरू की। अब एशियन गेम्स में मिक्स्ड टीम गोल्ड ने उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ दी है।
Harsh Goenka: हर्ष गोयनका ने बताया सफलता और ग्रोथ का सबसे आसान सीक्रेट, हर दिन सिर्फ ये एक काम करने की दी सलाह
Harsh Goenka: ट्विटर पर अपनी एक नई पोस्ट में हर्ष गोयनका ने सफलता का आसान सीक्रेट शेयर किया है, जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए और ध्यान भी देना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol









