'सुनामी आएगी' कहने वाले राहुल गांधी पर बरसे अमित शाह- दुनिया की सबसे तेज इकॉनोमी से इतनी नफरत क्यों?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'डेड इकोनॉमी' और 'आर्थिक सुनामी' वाले दावों पर तीखा पलटवार किया है. गृह मंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों की धज्जियां उड़ाते हुए कहा, 'जिन्हें भारत डेड इकोनॉमी लगता है, असल में उनकी अपनी सोच ही डेड हो चुकी है'. उन्होंने दो टूक कहा कि मृत सोच रखने वाले लोग कभी भी भारत की वाइब्रेंसी और तेज गति से हो रहे विकास को स्वीकार नहीं कर सकते. विपक्ष सिर्फ नकारात्मक राजनीति के सहारे देश की साख पर सवाल उठा रहा है. अमित शाह ने कहा कि भारत आज पूरी दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है. अंतरराष्ट्रीय मंचों से लेकर ग्लोबल रेटिंग एजेंसियां तक भारत के आर्थिक रिफॉर्म्स और मजबूत जीडीपी ग्रोथ का लोहा मान रही हैं. घरेलू बाजार में बढ़ता निवेश और रिकॉर्ड टैक्स कलेक्शन इस बात का पुख्ता सबूत है कि देश की बुनियाद बेहद मजबूत है.
कल का मौसम 26 सितंबर: 60KM हवाएं और मूसलाधार बारिश IMD का UP-उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में अलर्ट
कल का मौसम 26 सिंतबर: 26 सितंबर को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कई जगह हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 26 सितंबर को बेहद भारी बारिश का खतरा है. दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. बिहार और झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट है. पंजाब और हरियाणा में 26 सितंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








