Responsive Scrollable Menu

चांदी फिर ₹3 लाख के पार जा सकती है:सिल्वर ETF के जरिए निवेश कर सकते हैं, 1 साल में 65% से ज्यादा का रिटर्न

इन दिनों अगर आप कहीं निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो सिल्वर ETF इसके लिए सही ऑप्शन साबित हो सकता है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का अनुमान है चांदी इस साल के आखिर तक एक बार फिर 3 लाख रुपए किलो तक जा सकती है। अभी इसकी कीमत 2.29 लाख रुपए किलो पर है। सिल्वर ETF के जरिए आप शेयर की ही तरह चांदी में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें आप बहुत कम यानी 250 रुपए से शुरुआत कर सकते हैं। बीते एक साल में इसमें 65% से ज्यादा का रिटर्न मिला है। सिल्वर ETF क्या है? सिल्वर ETF यानी सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड। इसे समझने के लिए बस इतना जान लो कि ये एक ऐसा फंड है, जो चांदी की कीमतों पर आधारित है। आप इसमें पैसा लगाते हैं, और ये पैसा चांदी की कीमत के हिसाब से बढ़ता-घटता है। लेकिन इसमें आपको असली चांदी खरीदने की जरूरत नहीं। ना तिजोरी चाहिए, ना लॉकर। ये सब काम फंड हाउस करता है, और आप बस NSE या BSE पर इसे डीमेट अकाउंट के जरिए खरीद-बेच सकते हैं, जैसे कोई शेयर। ये काम कैसे करता है? सिल्वर ETF का फंड हाउस असली चांदी को खरीदता है, जो 99.9% शुद्ध होती है। अब आप जो ETF खरीदते हो, उसकी कीमत चांदी के बाजार भाव पर चलती है। अगर चांदी की कीमत बढ़ी, तो आपका ETF की वैल्यू भी बढ़ती है। इसे बेचना भी आसान, स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग टाइम में कभी भी बेच सकते हैं। सिल्वर ETF में निवेश करने के हैं कई फायदे इसमें कुछ जोखिम भी हैं सिल्वर ETF चुनते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

Continue reading on the app

दावा- बैंकों में 5-डे वर्किंग पर सरकार का इनकार:कर्मचारियों की मांग पर कभी सहमति नहीं बनी, 28 सितंबर से 3 दिन हड़ताल करेंगे

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से ठीक पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सरकार ने कभी भी बैंकों के लिए 5-डे वर्किंग का वादा नहीं किया था और सैलरी रिवीजन की बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। वित्त मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि यह मांग कर्मचारी यूनियनों की तरफ से एकतरफा उठाई थी और दोनों पक्षों के बीच इस पर कोई सहमति नहीं बनी थी। दूसरी ओर, बैंक यूनियंस अपनी मांग पर अड़ी हुई हैं और 28 सितंबर से 3 दिन की हड़ताल पर जाने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए सरकार ने पब्लिक सेक्टर और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 27 सितंबर (रविवार) को बैंक खुले रखने के निर्देश दिए हैं। बैंक यूनियंस का दावा- मार्च 2024 में हुआ था समझौता बैंक कर्मचारियों के संगठन AIBOC का कहना है कि मार्च 2024 में बैंकों का मैनजमेंट संभालने वाली संस्था (IBA) और 9 बड़ी बैंक यूनियनों के ग्रुप (UFBU) के बीच सैलरी और काम की शर्तों को लेकर एक समझौता हुआ था। उसी समझौते में हर शनिवार को बैंक बंद रखने की बात पर सहमति बन गई थी। 90% बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल, कामकाज पर पड़ेगा असर हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल हो रही हैं, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं। यूनियनों का कहना है कि जब तक सरकार हफ्ते में 5-डे वर्किंग लागू करने की कोई पक्की तारीख तय नहीं कर देती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। PLI स्कीम को लेकर भी सरकार और यूनियंस आमने-सामने हफ्ते में 5 दिन काम के अलावा बोनस (PLI) के नियमों को लेकर भी विवाद चल रहा है। सरकार ने बड़े अधिकारियों जैसे स्केल-4 और उससे ऊपर के अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत अच्छा काम करने वाले अफसरों को 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है। बैंक यूनियनें इस बात का भी विरोध कर रही हैं। ग्राहकों को राहत देने के लिए रविवार 27 सितंबर को खुलेंगे बैंक 28 सितंबर से शुरू होने वाली 3 दिन की हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रह सकता है। आम जनता को पैसे निकालने, चेक क्लीयरेंस और अन्य जरूरी कामों में परेशानी न हो, इसके लिए वित्त मंत्रालय ने सभी पब्लिक सेक्टर और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को रविवार, 27 सितंबर को खुले रहने का आदेश दिया है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… अक्टूबर में 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी अक्टूबर में देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक अलग-अलग शहरों में कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। अलग-अलग राज्यों और स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों की छुट्टियां तय होती हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज, 11 साल से टूटने की बाट जोह रहा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Fastest fifties in ODI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपने आक्रामक तेवरों से मैच का पासा पलटा है, लेकिन एबी डिविलियर्स, मैथ्यू फोर्ड , सनथ जयसूर्या , कुसल परेरा और मार्टिन गप्टिल की पारियां सबसे खास हैं. इन 5 धुरंधरों ने न सिर्फ महज कुछ ही गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने का कारनामा किया, बल्कि अपनी तूफानी बल्लेबाजी और चौके-छक्कों की बरसात से विरोधी टीम के गेंदबाजों को पूरी तरह पस्त कर दिया. Sat, 26 Sep 2026 22:36:28 +0530

  Videos
See all

Weather Update: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम? | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T22:00:24+00:00

Weather Alert | 4 बजते ही आ गया IMD का अलर्ट? Heavy Rain | IMD Alert Today | Mausam News | IMD News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T22:30:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers