Responsive Scrollable Menu

दावा- बैंकों में 5-डे वर्किंग पर सरकार का इनकार:कर्मचारियों की मांग पर कभी सहमति नहीं बनी, 28 सितंबर से 3 दिन हड़ताल करेंगे

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से ठीक पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सरकार ने कभी भी बैंकों के लिए 5-डे वर्किंग का वादा नहीं किया था और सैलरी रिवीजन की बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। वित्त मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि यह मांग कर्मचारी यूनियनों की तरफ से एकतरफा उठाई थी और दोनों पक्षों के बीच इस पर कोई सहमति नहीं बनी थी। दूसरी ओर, बैंक यूनियंस अपनी मांग पर अड़ी हुई हैं और 28 सितंबर से 3 दिन की हड़ताल पर जाने की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए सरकार ने पब्लिक सेक्टर और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 27 सितंबर (रविवार) को बैंक खुले रखने के निर्देश दिए हैं। बैंक यूनियंस का दावा- मार्च 2024 में हुआ था समझौता बैंक कर्मचारियों के संगठन AIBOC का कहना है कि मार्च 2024 में बैंकों का मैनजमेंट संभालने वाली संस्था (IBA) और 9 बड़ी बैंक यूनियनों के ग्रुप (UFBU) के बीच सैलरी और काम की शर्तों को लेकर एक समझौता हुआ था। उसी समझौते में हर शनिवार को बैंक बंद रखने की बात पर सहमति बन गई थी। 90% बैंक कर्मचारी हड़ताल में शामिल, कामकाज पर पड़ेगा असर हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल हो रही हैं, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं। यूनियनों का कहना है कि जब तक सरकार हफ्ते में 5-डे वर्किंग लागू करने की कोई पक्की तारीख तय नहीं कर देती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। PLI स्कीम को लेकर भी सरकार और यूनियंस आमने-सामने हफ्ते में 5 दिन काम के अलावा बोनस (PLI) के नियमों को लेकर भी विवाद चल रहा है। सरकार ने बड़े अधिकारियों जैसे स्केल-4 और उससे ऊपर के अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत अच्छा काम करने वाले अफसरों को 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है। बैंक यूनियनें इस बात का भी विरोध कर रही हैं। ग्राहकों को राहत देने के लिए रविवार 27 सितंबर को खुलेंगे बैंक 28 सितंबर से शुरू होने वाली 3 दिन की हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रह सकता है। आम जनता को पैसे निकालने, चेक क्लीयरेंस और अन्य जरूरी कामों में परेशानी न हो, इसके लिए वित्त मंत्रालय ने सभी पब्लिक सेक्टर और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को रविवार, 27 सितंबर को खुले रहने का आदेश दिया है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… अक्टूबर में 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी अक्टूबर में देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक अलग-अलग शहरों में कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। अलग-अलग राज्यों और स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों की छुट्टियां तय होती हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Cyclone Arnab Live Updates: 'अर्नब' को लेकर आया बड़ा अपडेट! | Heavy Rain | Weather Update |IMD Alert

Cyclone Arnab Live Updates: 'अर्नब' को लेकर आया बड़ा अपडेट! | Heavy Rain | Weather Update |IMD Alert बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब ओडिशा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। IMD के मुताबिक, यह सिस्टम आज रात विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार कर सकता है। इसके चलते ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और खराब समुद्री हालात की आशंका है। ओडिशा सरकार ने आपातकालीन टीमों को अलर्ट कर दिया है। कई जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद किए गए हैं, जबकि अधिकारियों को बाढ़ राहत केंद्र तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों, बांधों और जलाशयों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का अनुमान है। लोगों को समुद्र और निचले इलाकों से दूर रहने, घर में सुरक्षित रहने और जरूरी सामान तैयार रखने की सलाह दी गई है। Bay of Bengal Cyclone, Bay of Bengal Depression, Deep Depression, Odisha Cyclone Alert, Andhra Pradesh Cyclone, Odisha Weather Update, Andhra Pradesh Weather, IMD Cyclone Alert, IMD Weather Alert, Cyclone Arnab, Cyclone Alert India, Bay of Bengal Weather, Heavy Rain Alert, Odisha Heavy Rain, Andhra Pradesh Heavy Rain, Chhattisgarh Rain Alert, Madhya Pradesh Weather, Vidarbha Rain, Bihar Rain Alert, Jharkhand Rain, West Bengal Rain, Eastern UP Rain, Cyclone Latest News, Weather News Today, India Weather Update #BayOfBengal #CycloneAlert #DeepDepression #OdishaCyclone #AndhraPradesh #OdishaWeather #IMD #IMDAlert #WeatherUpdate #HeavyRain #RainAlert #CycloneArnab #BayOfBengalCyclone #Chhattisgarh #MadhyaPradesh #Vidarbha #BiharWeather #Jharkhand #WestBengal #UPWeather #CycloneNews #WeatherNews #IndiaWeather #StormAlert #BreakingNews ----------------------------------------------------------------------------------------------------------------- news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, jewar bus fire, rahul gandhi election commission press conference, pm modi union ministers meeting, delhi police pink booths, jamui case, yogi adityanath gorakhpur janata darbar, akhilesh yadav rae bareli visit, patna councillor husband firing, gujarat university financial scam, iit case, us walkout un general assembly, masoud pezeshkian un speech, xi jinping trump meeting, netanyahu un speech, hamas finance chief killed

Continue reading on the app

  Sports

क्या भारत को गोल्ड दिलाएंगी 18 साल की अनाहत सिंह:एशियन गेम्स में आज स्क्वाश फाइनल खेलेंगी; 33 गोल्ड मेडल दांव पर

एशियन गेम्स में आज 18 साल की अनाहत सिंह स्क्वाश महिला सिंगल्स का फाइनल मैच खेलेंगी। भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। उनका मुकाबला दोपहर 1:30 बजे मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमणियम से होगा। वहीं अभय सिंह पुरुष सिंगल्स के फाइनल में दोपहर 12:30 बजे एनग एइन यो से खेलेंगे। इसके अलावा महिला हॉकी टीम सिंगापुर से भिड़ेगी। वहीं पुरुष वॉलीबॉल टीम वियतनाम के खिलाफ उतरेगी। आज 33 गोल्ड दांव पर एशियन गेम्स में आज कुल 33 गोल्ड मेडल के मुकाबले होंगे। एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 11 गोल्ड दांव पर होंगे। इसके अलावा स्क्वैश में 3 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। सुबह एथलेटिक्स से भारत की शुरुआत सुबह 4 बजे मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी महिला मैराथन रेस वॉक फाइनल में उतरेंगी। 7:38 बजे तेजस्विन शंकर और थौफीक नौशाद डेकाथलॉन के 110 मीटर हर्डल्स में हिस्सा लेंगे। 8:10 बजे दोनों डेकाथलॉन के डिस्कस थ्रो में उतरेंगे। 9:05 बजे विथ्या रामराज महिला 400 मीटर हर्डल्स हीट में हिस्सा लेंगी। 9:15 बजे मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन पुरुष लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन खेलेंगे। बैडमिंटन में गायत्री-ट्रीसा और उन्नति के क्वार्टर फाइनल सुबह 7 बजे गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन से खेलेंगी। इसके 2 घंटे बाद 9 बजे उन्नति हुड्डा महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ उतरेंगी। शूटिंग में मनु भाकर का मुकाबला सुबह 6:10 बजे मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत महिला 25 मीटर पिस्टल की इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम इवेंट में उतरेंगी। सुबह 6:30 बजे अहवर रिजवी, क्यनान चेनाई और शपथ भारद्वाज पुरुष ट्रैप में हिस्सा लेंगे। इसी समय मनीषा कीर, आशिमा अहलावत और नीरू महिला ट्रैप में उतरेंगी। वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर का फाइनल सुबह 10 बजे हरजिंदर कौर महिला 69 किग्रा फाइनल में उतरेंगी। इसमें भारत के लिए मेडल जीतने का मौका होगा। बॉक्सिंग में 4 भारतीय क्वार्टर फाइनल खेलेंगे सुबह 9:45 बजे अंकुश पुरुष 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल में नेक्रूज सलीमोव से भिड़ेंगे। दोपहर 2 बजे परवीन महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल में नवबहोर खामिदोवा से खेलेंगी। दोपहर 2:45 बजे सचिन सिवाच पुरुष 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में शुनसुके कितामोटो के खिलाफ उतरेंगे। शाम 3:45 बजे नरेंद्र पुरुष +90 किग्रा क्वार्टर फाइनल में अधथापोंग सेंगतेप से भिड़ेंगे। हॉकी में सिंगापुर से मुकाबला शाम 3:30 बजे भारतीय महिला हॉकी टीम पूल-B के मुकाबले में सिंगापुर से भिड़ेगी। इससे पहले सेपकटकरा में सुबह 5:30 बजे भारत की महिला डबल्स टीम साउथ कोरिया और 11:30 बजे फिलीपींस से खेलेगी। दोपहर 12:30 बजे भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम पूल-C में वियतनाम के खिलाफ उतरेगी। शाम को एथलेटिक्स के फाइनल शाम 3:35 बजे शाइली सिंह और एंसी सोजन महिला लॉन्ग जंप फाइनल में उतरेंगी। 3:55 बजे हरिता भद्रा और उन्नति बोला महिला 200 मीटर फाइनल खेलेंगी। शाम 4:05 बजे अनिमेष कुजूर पुरुष 200 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 4:15 बजे सर्वेश कुशारे और जे. आदर्श राम पुरुष हाई जंप फाइनल में हिस्सा लेंगे। शाम 4:53 बजे नंदिनी कोंगान महिला 100 मीटर हर्डल्स फाइनल में उतरेंगी। 5:52 बजे पारुल चौधरी और अंकिता महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में उतरेंगी। Sat, 26 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Viral Video | CCTV में दिखी दबंगई! वकील पर ताबड़तोड़ हमला | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T23:10:02+00:00

Central Employees Salary Hike: 4 गुना होगी सैलरी? 8th Pay Commission का बड़ा अपडेट! Salary Hike News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T23:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers