Responsive Scrollable Menu

'हनुमान अंश': दो करोड़ से कम बजट, कमाई 300 करोड़ के क़रीब पहुँची: 'नीब करौरी बाबा' की कहानी में ऐसा क्या है?

फिल्म की शुरुआत बड़ी हिंदी फ़िल्मों जैसी नहीं थी. मगर फिल्म इस समय की सुर्खियों में शुमार हैं. इसकी वजह है इस फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफ़ पर सुपरहिट होना.

Continue reading on the app

अक्टूबर में चलेगी ये पूजा स्पेशल ट्रेनें, एमपी के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

भारतीय रेलवे ने आगामी त्योहारों (दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ) के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जोधपुर–चेन्नई बीच पूजा/फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (04815/04816) चलाने की घोषणा की है। इसके अलावा पश्चिम मध्य रेलवे ने भी रानी कमलापति (भोपाल) – दानापुर (पटना) द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।  वहीं इंदौर-खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन के फेरे 26 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिए हैं।

गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक जोधपुर से रात 9:20 बजे रवाना होकर सोमवार को रात 8 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04816 चेन्नई -जोधपुर पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चेन्नई बीच से शाम 5:15 बजे रवाना होकर गुरुवार को रात 8:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

स्पेशल ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 15 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 3 स्लीपर श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। इससे मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।

​प्रमुख ठहराव: मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, नायडूपेटा और चेन्नई बीच।

रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर सोमवार और शुक्रवार को रानी कमलापति से दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक हर मंगलवार और शनिवार को दानापुर से सुबह 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

​प्रमुख ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित (AC), शयनयान (Sleeper) और सामान्य श्रेणी (General) के कुल 24 कोच उपलब्ध रहेंगे।

इंदौर – खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े

इंदौर – खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09324/09323) के फेरे 25-26 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिए हैं। गाड़ी संख्या 09324 इंदौर – खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन 7, 14, 21, 28 अक्टूबर और 4, 11, 18, 25 नवंबर को इंदौर से चलेगी। गाड़ी संख्या 09323 खड़की (पुणे)- इंदौर स्पेशल ट्रेन 8, 15, 22, 29 अक्टूबर और 5, 12, 19, 26 नवंबर को संचालित होगी।
यह ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वसई रोड, कल्याण और लोनावाला स्टेशनों से होकर गुजरती है।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स: कबड्डी में डबल गोल्ड, मैराथन में ऐतिहासिक सिल्वर के साथ भारत ने जीते 7 मेडल, 30 पर पहुंची पदकों की संख्या

India at Asian games match report medal tally: एशियन गेम्स में भारत ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते. कबड्डी में पुरुष और महिला दोनों टीमों ने ईरान को हराकर ऐतिहासिक दोहरा स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं मैराथन में सावन बरवाल ने 44 साल बाद रजत जीतकर इतिहास रचा. निशानेबाजी, एथलेटिक्स और स्क्वैश में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा, जिससे भारत की कुल पदक संख्या 30 तक पहुंच गई. Sat, 26 Sep 2026 20:53:55 +0530

  Videos
See all

Government जांच बनी रणभूमि! मथुरा में प्रधान के सामने बवाल | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T15:42:50+00:00

Encounter War Room | “फैसला दिल और दिमाग मिलाकर लें, तभी सही होगा” #ytshorts #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T15:44:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers