'मुझे हैरानी हुई कि उसे...' जहीर खान को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बयान वायरल, जानिए ऐसा क्या बोल दिया जिससे मची हलचल
Wasim Jaffer on Zaheer Khan : भारतीय क्रिकेट टीम के अलग-अलग समय में कई बड़े-बड़े कीर्तिमान हासिल किए हैं. इन ऊंचाइयों तक टीम इंडिया को पहुंचने में कई बड़े खिलाड़ियों ने योगदान दिया है. उन्होंने भारत क्रिकेट को ऊपर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहतन की है. अब संन्यास लेने के बाद और पूर्व क्रिकेटर बनने के बाद उन्हें मौका मिलता है कि वो, देश के भविष्य को सुधार सकें. ऐसा ही एक नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का है.
जहीर खान ने भारतीय क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से बहुमूल्य योगदान दिया है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 में जहीर खान महेंद्र सिंह धोनी के लिए तुरुप का इक्का रहे थे. उन्होंने वर्ल्ड कप में अहम मौकों पर टीम इंडिया को विकेट दिलाए और ट्रॉफी दिलाने में अहम योगदान दिया था. जहीर खान ने भारत के लिए सिर्फ एक वर्ल्ड कप जीता और उनमें 9 मैचों में कुल 21 विकेट हासिल किए थे.
The Left Army! ????#WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 23, 2026
???? : Gurjapneet pic.twitter.com/GHkOntmbVi
जहीर खान को मिल चुकी है बड़ी उपलब्धि
अब जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हेड कोच बनाया गया है. इससे पहले जहीर लखनऊ सुपर जायंट्स से बतौर बॉलिंग कोच पिछले सीजन जुड़ थे. उन्होंने मुंबई इंडियंस की टीम के लिए भी इंडियन क्रिकेट टीम में अहम भूमिका निभाई है. अब आईपीएल 2027 में जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स में स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेते हुए नजर आएंगे, जो उनसे पहले सीएसके के हेड कोच थे और अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच बन चुके हैं.
जहीर खान को लेकर अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने जहीर की काबिलियत के बारे में बात की है. इसके साथ ही उन्होंने जहीर खान पर भरोसा जाता है और कहा है कि वो एक फ्रेंचाइजी के हेड कोच बनने के हकदार थे. उन्होंने जहीर खान को लेकर क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
A new chapter
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 24, 2026
Ungal Anbuden, Zaheer! ????????#WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/zpoP0HVMOU
जहीर खान पर वसीम जाफर का बड़ा बयान
वसीम जाफर ने कहा कि, 'यह एक अच्छा फैसला है, जब कोई भारतीय कोच बनता है तो मैं हमेशा खुश होता हूं. जहीर ने असल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ अच्छा किया. मुझे हैरानी हुई कि उन्होंने उसे जाने दिया. मुझे लगता है कि उसके पास बहुत समझदारी है और वो बहुत समझदार है. वो पर्सनैलिटी को समझता है और बहुत शांत रहता है. मुझे इसमें कोई हैरानी नहीं है. अब समय आ गया था कि लोग उसे किसी समय बॉलिंग कोच के तौर पर इस्तेमाल करें लेकिन एक फ्रैंचाइजी हेड कोच के तौर पर भी उसे देख रही है. मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं'.
Zaheer Khan’s LSG exit still doesn’t add up
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) September 24, 2026
Wasim Jaffer said: “It is a good decision. I am always happy when an Indian becomes the coach. Zaheer did well with LSG, actually. I was surprised they let him go. I feel he has got a very wise head on his shoulders and he is very… pic.twitter.com/5Wa7P933AJ
जहीर खान का क्रिकेट करियर
| फॉर्मेट | मैच | पारी | मेडन | रन | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | इकॉनमी | औसत | स्ट्राइक रेट | 4 विकेट | 5 विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 92 | 165 | 311 | 7,878 | 311 | 7/87 | 4.60 | 32.94 | 60.4 | 15 | 11 |
| वनडे | 200 | 197 | 282 | 5,? | 282 | 5/42 | 4.93 | 29.43 | 35.8 | 4 | 1 |
| टी20 अंतरराष्ट्रीय | 17 | 17 | 0 | 448 | 17 | 4/19 | 7.64 | 26.47 | 20.7 | 0 | 0 |
ये भी पढ़ें : Afghanistan vs Nepal : कुशल भुर्टेल और ललित राजबंशी ने गेंद से मचाया तहलका, एशियन गेम्स में अफगानिस्तान को 102 रन पर रोका
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का पोस्टर आउट, दिखा बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज
संजय लीला भंसाली की आने वाली बहुचर्चित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बज लगातार बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। सामने आए पोस्टर में आलिया का अंदाज बेहद ग्लैमरस और बोल्ड नजर आ रहा है। भंसाली की इस नई सिनेमाई दुनिया में एक्ट्रेस का यह अंदाज देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
कैबरे स्टाइल और रेट्रो लुक में दिखीं आलिया
पोस्टर में आलिया भट्ट एक खूबसूरत कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। उन्होंने स्लिट स्कर्ट के साथ सिर पर आकर्षक हेडपीस पहन रखा है। बैकग्राउंड में दिया गया रिच और रेट्रो टच उनके इस अवतार को और भी खास बना रहा है। आलिया के इस लुक में ओल्ड स्कूल चार्म, क्लास और कमाल का कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा है। माना जा रहा है कि भंसाली ने आलिया को एक ऐसे रोल में ढाला है, जिसमें उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया।
View this post on Instagram
विक्की कौशल के फर्स्ट लुक का भी इंतजार
रणबीर कपूर के बाद आलिया का पोस्टर सामने आने के बाद अब दर्शकों को विक्की कौशल के लुक का बेसब्री से इंतजार है। चर्चा है कि मेकर्स जल्द ही विक्की कौशल का भी फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर सकते हैं। फिल्म से जुड़े नए अपडेट्स जिस तरह सामने आ रहे हैं, उससे सोशल मीडिया पर मूवी को लेकर बज दोगुना हो गया है। हालांकि स्टार्स ने खुद अभी इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा है।
2027 में 21 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म भंसाली की पुरानी फिल्मों के ऐतिहासिक सेटिंग्स से काफी अलग और नए दौर की कहानी पर आधारित होने वाली है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बड़े पर्दे पर रोमांस देखना हमेशा एक जादुई अहसास होता है। बता दें कि ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें रणबीर, आलिया और विक्की पहली बार एक साथ दिखेंगे।
View this post on Instagram
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News










