Responsive Scrollable Menu

Mukhtaq Khan Death: मुश्ताक खान की मौत से टूटे अनुपम खेर, बोले- 'बहुत सादगी भरे इंसान थे, कभी गुस्से में नहीं देखा'

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके साथ लंबे समय तक काम कर चुके अभिनेता अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर ने एक वीडियो जारी कर मुश्ताक खान को याद किया और बताया कि वह कितने सरल व्यक्तित्व के इंसान थे।

अनूपम खेर ने याद किए साथ काम करने के दिन
वीडियो में अनुपम खेर ने कहा- "एक समय था जब हमने कई फ़िल्मों में साथ काम किया था। महेश भट्ट की फ़िल्में, सतीश कौशिक की फिल्में और कई दूसरी फिल्में। फिर हम अपने-अपने रास्ते पर चल पड़े। लेकिन उनके साथ बिताए दिन मुझे हमेशा याद रहेंगे।"

खान के व्यक्तित्व को याद करते हुए अनुपम ने आगे कहा: "मुश्ताक साहब बहुत सीधे-सादे इंसान थे। उनमें मज़ाक-मज़ाक में बात कहने का अच्छा हुनर ​​था। और मैंने उन्हें कभी गुस्सा करते हुए नहीं देखा।"

 

बेटे मोहसिन से भी लगातार संपर्क में थे अनुपम
अनुपम खेर ने मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन के साथ अपने रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 5-6 साल से वह मोहसिन के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि जब भी उनकी मोहसिन से बात होती थी, वह उनके पिता मुश्ताक खान का हाल जरूर पूछते थे। उन्होंने मोहसिन को एक अच्छा बेटा बताते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि मुश्ताक खान की बीमारी के आखिरी दिनों में उन्होंने अपने पिता की पूरी देखभाल की होगी।

90 और 2000 के दशक में कई फिल्मों में साथ किया काम
मुश्ताक खान और अनूपम खेर ने अपने लंबे करियर के दौरान कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों कलाकारों ने खासतौर पर 1990 और 2000 के दशक में कई प्रोजेक्ट्स में स्क्रीन साझा की।

मुश्ताक खान ने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ‘वेलकम’, ‘गदर’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों में उनके निभाए किरदार दर्शकों के बीच यादगार रहे।

कैंसर से जूझ रहे थे मुश्ताक खान
मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। बीमारी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनका निधन हो गया। उनके जाने की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया

Continue reading on the app

15 अक्टूबर से बदल रहा है ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम, ₹2000 से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा ₹5 चार्ज

15 अक्टूबर 2026 से ₹2000 से अधिक के ट्रेन टिकट UPI से बुक करने पर नया MDR नियम लागू होगा. जानिए क्या इससे टिकट महंगा होगा और आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा.

The post 15 अक्टूबर से बदल रहा है ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम, ₹2000 से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा ₹5 चार्ज appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत की बेटियों ने फिर लहराया तिरंगा, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में जीता सिल्वर मेडल

एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन भारत की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस महिला टीम ने कमाल कर दिया. भारतीय महिला टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम में तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद और आशी चौकसी शामिल थीं. Sat, 26 Sep 2026 09:19:11 +0530

  Videos
See all

संयुक्त राष्ट्र में भाषण के दौरान वॉकआउट पर भड़के Netanyahu, क्या कहा?| Israel | Iran | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T03:05:24+00:00

Pak Journalsit के सवाल पर S. Jaishankar बोले- आतंकी देश सवाल पूछ रहा है #shortvideo #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T03:04:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers