CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका,महाराष्ट् में चल रही SIR रोकने की मांग, प्रशासनिक आदेशों को चुनौती
पिछले दो दिनों से चर्चा में चल रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के फैसलों से जुड़ा मामला अब न्यायालय पहुंच गया है, बॉम्बे हाई कोर्ट में उनके खिलाफ एक याचिका दायर की गई है जिसमें महाराष्ट्र में चल रही SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग की गई है साथ ही चुनाव आयोग द्वारा लिए गए 14 प्रशासनिक फैसलों को भी चुनौती दी गई है।
बॉम्बे हाई कोर्ट की कोल्हापुर बेंच में मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में लिए गए फैसलों और महाराष्ट्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के विरुद्ध एक याचिका प्रस्तुत की गई है, ये याचिका चार याचिकाकर्ता प्रथमेश गोपाल गवाणकर, गौरव सूर्यकांत नाखरेकर, आदेश शशिकांत भाटकर और स्मिताली निलेश नार्वेकर द्वारा दाखिल की गई है।
याचिका में उठाये गए ये सवाल
याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग द्वारा लिए गए 14 प्रशासनिक फैसलों को रद्द करने और महाराष्ट्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को रोकने साथ ही इस दौरान हटाये गए मतदाताओं के नाम वापस मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की गई है। याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य दो चुनाव आयुक्तों द्वारा चुनाव आयोग के फैसले सामूहिक रूप से लिए गए थे या नहीं इस पर भी सवाल उठाया गया है। याचिका में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं को लेकर उठाए गए इन सवालों पर हाई कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की गई है।
मीडिया की खबर के बाद मचा बवाल
गौरतलब है कि हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर ने खुलासा किया कि चुनाव आयोग के अन्दर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को लेकर मतभेद हैं, आयोग में उनके साथ मौजूद चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ज्ञानेश कुमार के कई फैसलों को लेकर नाखुश हैं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निर्णयों पर पिछले 10 महीनों में कैबिनेट सचिव से 14 बार शिकायत की है, इस निर्णयों में SIR प्रक्रिया, नीतिगत निर्णय, फॉर्म 6 में बदलाव जैसे मुद्दे हैं, उनके द्वारा कथित तौर पर कहा गया कि ये फैसले और आदेश उनकी सहमति के बिना लिए गए हैं, इस खबर में आने के बाद से राहुल गांधी सहित समूचा विपक्ष CEC पर हमलावर है और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।
सैलाना में शॉल में लिपटा मिला मासूम, बिलखते देख ग्रामीणों ने की मदद, रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा
रतलाम जिले के सैलाना इलाके में गुरुवार शाम एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई। सरवन मार्ग पर स्थित केदारेश्वर घाट के पास झाड़ियों में शॉल में लिपटा हुआ एक नवजात बच्चा मिला। मासूम के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए पुलिस को खबर दी और खुद बच्चे को संभाला। बताया जा रहा है कि नवजात केवल 5 से 7 दिन का है।
बाथरूम के लिए रुके लोगों को सुनाई दी रोने की आवाज
घटना उस वक्त की है जब जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंदू मईडा अपने साथियों के साथ रतलाम से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। केदारेश्वर घाट के पास वे कुछ देर के लिए रुके, तभी पास की झाड़ियों से किसी बच्चे की सिसकियों की आवाज आई। जब उन्होंने झाड़ियों में जाकर देखा तो वहां एक छोटा सा बच्चा शॉल में लिपटा हुआ ठंड से कसमसा रहा था। ऐसा लग रहा था मानो कोई मजबूरी या बदनामी के डर से उसे वहां फेंक गया हो।
ग्रामीणों ने पहले पिलाया दूध, फिर पुलिस को दी खबर
बच्चे को इस हालत में देखकर ग्रामीणों का दिल पसीज गया। उन्होंने तुरंत आपस में मिलकर बच्चे के लिए दूध का इंतजाम किया और उसे बड़े प्यार से दूध पिलाया, जिससे उसकी जान में जान आई। चंदू मईडा ने बताया कि बच्चे को देखकर साफ लग रहा था कि उसे कोई जानबूझकर अकेला छोड़ गया है। दूध पिलाने के बाद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी।
पुलिस ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज भेजा, जांच शुरू
सूचना मिलते ही एसडीओपी आईपीएस लेखराज मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के इलाके का मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद मासूम की सेहत का ख्याल रखते हुए उसे तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसकी जांच चल रही है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है और अस्पताल का स्टाफ उसकी पूरी देखभाल कर रहा है।
फेंकने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि बच्चे को जन्म देने वाली मां या परिजनों ने ही उसे यहां छोड़ा होगा। हालांकि, बच्चा किसका है और किन परिस्थितियों में उसे यहां फेंका गया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के गांवों और अस्पतालों में हाल ही में हुए प्रसवों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









