Responsive Scrollable Menu

Cooking Tips: कुलचा बनेगा रेस्टोरेंट जैसा सॉफ्ट और स्वादिष्ट, बनाते समय इन 4 जरूरी टिप्स का रखें ध्यान

 Kulcha Making Tips: कुलचा खाने का मन हो तो रेस्टोरेंट का स्वाद अक्सर सबसे पहले याद आता है, लेकिन घर पर भी इसे काफी हद तक उसी तरह तैयार किया जा सकता है। कुलचा नरम, हल्का कुरकुरा और अच्छी तरह पका हुआ हो, इसके लिए सिर्फ सही सामग्री काफी नहीं है।

आटे की कंसिस्टेंसी, स्टफिंग की मात्रा और तवे का तापमान जैसे छोटे-छोटे स्टेप भी कुलचे की बनावट पर असर डालते हैं। बस आटा गूंथने से लेकर कुलचे पर मक्खन लगाने तक कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

1. आटा नरम रखें
कुलचे के लिए आटा न तो बहुत सख्त रखें और न ही जरूरत से ज्यादा ढीला। आटा गूंथते समय उसमें पर्याप्त नमी रखें और तैयार होने के बाद कुछ समय के लिए ढककर रख दें। इससे आटा बेलने में आसानी होगी और कुलचा ज्यादा सख्त नहीं लगेगा।

2. स्टफिंग का रखें खास ध्यान
स्टफ्ड कुलचा बना रहे हैं तो भरावन बहुत ज्यादा गीली नहीं होनी चाहिए। साथ ही उसमें जरूरत से ज्यादा फिलिंग भरने से बचें, क्योंकि इससे कुलचा बेलते समय फट सकता है। भरावन को अच्छी तरह तैयार करके सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें।

3. तवा पहले से अच्छी तरह गर्म करें
कुलचे की अच्छी सिकाई के लिए तवे का पर्याप्त गर्म होना जरूरी है। तवा ठीक से गर्म न होने पर कुलचा देर तक पकता है और उसकी नरमी कम हो सकती है। इसलिए कुलचा डालने से पहले तवे को अच्छी तरह गर्म करें और सिकाई पर नजर रखें।

4. आखिर में लगाएं मक्खन
कुलचा तवे से उतरते ही उसके ऊपर थोड़ा मक्खन या घी लगा दें। इससे स्वाद बढ़ने के साथ कुलचा ज्यादा स्वादिष्ट और रिच महसूस होता है। ऊपर से थोड़ा हरा धनिया या कसूरी मेथी डालकर इसे गर्मागर्म परोस सकते हैं।

कुलचा बनाते समय न करें ये गलतियां

  • कुलचे का आटा बहुत सख्त रखना, जरूरत से ज्यादा सूखा आटा लगाकर बेलना और उसे लंबे समय तक पकाते रहना इसकी बनावट बिगाड़ सकता है।
  • इसी तरह ठंडे तवे पर कुलचा डालने से भी मनचाही सिकाई नहीं मिलती। इसलिए हर स्टेप को सही तरीके से करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी पर लगाएं नारियल पाक का भोग, आसान रेसिपी से तैयार होगी मिठाई

Continue reading on the app

Tips and Tricks: दाल में ज्यादा नमक पड़ गया? इन आसान घरेलू उपायों से स्वाद करें बैलेंस, खाने वाले पूछेंगे राज

Tips and Tricks: दाल भारतीय घरों की रोजमर्रा की थाली का अहम हिस्सा है। लेकिन कई बार जल्दबाजी में दाल में नमक थोड़ा ज्यादा पड़ जाता है और पूरी डिश का स्वाद बिगड़ जाता है। ऐसे में दाल को फेंकने या दोबारा बनाने की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से नमक का स्वाद काफी हद तक बैलेंस किया जा सकता है।

अगर आपकी दाल में भी नमक ज्यादा हो गया है तो कुछ आसान घरेलू उपाय काम आ सकते हैं। पानी बढ़ाने से लेकर बिना नमक वाली दाल मिलाने तक, कई तरीके हैं जिनसे दाल का स्वाद फिर से संतुलित किया जा सकता है। हालांकि कौन-सा तरीका अपनाना है, यह दाल की मात्रा और उसकी गाढ़ी या पतली कंसिस्टेंसी पर निर्भर करता है।

बिना नमक वाली दाल मिलाएं

अगर दाल में नमक काफी ज्यादा पड़ गया है तो सबसे बेहतर उपाय है कि थोड़ी मात्रा में बिना नमक वाली दाल बनाकर उसमें मिला दें। इससे दाल की मात्रा बढ़ जाएगी और नमक का अनुपात कम हो जाएगा। यह तरीका खासतौर पर तब अच्छा रहता है, जब दाल बहुत ज्यादा नमकीन हो गई हो।

थोड़ा पानी डालकर उबालें

दाल में नमक थोड़ा ज्यादा है तो उसमें थोड़ी मात्रा में गर्म पानी डालकर कुछ देर धीमी आंच पर उबाल सकते हैं। ध्यान रखें कि पानी एक साथ बहुत ज्यादा न डालें, वरना दाल का स्वाद फीका और उसकी कंसिस्टेंसी बहुत पतली हो सकती है। जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालें।

उबला हुआ आलू कर सकता है मदद

कुछ लोग ज्यादा नमकीन दाल के स्वाद को बैलेंस करने के लिए उबले हुए आलू का इस्तेमाल करते हैं। उबले आलू के कुछ टुकड़े दाल में डालकर थोड़ी देर पकाया जा सकता है। इसके बाद आलू निकाल दें। यह तरीका दाल के स्वाद को कुछ हद तक संतुलित करने में मदद कर सकता है, हालांकि नमक कम करने के लिए दाल को पतला करना या बिना नमक वाली दाल मिलाना अधिक भरोसेमंद तरीका है।

टमाटर या नींबू का इस्तेमाल करें

अगर दाल में नमक थोड़ा ही ज्यादा हुआ है तो स्वाद को बैलेंस करने के लिए थोड़ी मात्रा में टमाटर या नींबू का रस इस्तेमाल किया जा सकता है। खट्टापन नमकीन स्वाद की तीव्रता को कम महसूस करा सकता है। हालांकि नींबू बहुत ज्यादा न डालें, वरना दाल का स्वाद खट्टा हो सकता है।

दाल की मात्रा बढ़ाएं

अगर घर में उपलब्ध हो तो इसमें थोड़ी मात्रा में बिना नमक वाली सामग्री बढ़ाई जा सकती है। उदाहरण के लिए दाल में थोड़ा अतिरिक्त उबला हुआ टमाटर, सब्जियां या बिना नमक का दाल वाला मिश्रण मिलाने से नमक का अनुपात कम किया जा सकता है। इसके बाद दाल को अच्छी तरह उबालकर मसालों का स्वाद दोबारा संतुलित करें।

मसाले बढ़ाकर नमक छिपाने की कोशिश न करें

दाल में नमक ज्यादा होने पर लाल मिर्च, गरम मसाला या अन्य मसाले बहुत ज्यादा डालना सही तरीका नहीं है। इससे नमक कम नहीं होगा और दाल का स्वाद जरूरत से ज्यादा तीखा या मसालेदार हो सकता है। बेहतर है कि दाल की मात्रा बढ़ाकर या थोड़ी पतली करके नमक का अनुपात संतुलित किया जाए।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Blood Sugar Level: सुबह उठते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, शरीर में बढ़े शुगर लेवल का दे सकते हैं संकेत

Masala Tava Paneer Recipe: बिना ज्यादा मेहनत बनाएं मसाला तवा पनीर, रोटी के साथ लगेगा लाजवाब

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 9 Schedule: स्क्वॉश और एथलेटिक्स में गोल्ड पर नजर, देखें भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

India at Asian Games Full schedule Sep 27, Sunday: एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन (27 सितंबर) भारतीय एथलीट कई प्रमुख स्पर्धाओं में मेडल हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. इस दिन की मुख्य उम्मीदें स्क्वाश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के गोल्ड मेडल मैचों से हैं. वहीं एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन, सर्वेश ऊंची कूद और पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल मुकाबलों में भारत की दावेदारी मजबूत करेंगे. इसके अलावा शूटिंग, बॉक्सिंग और बैडमिंटन में भी कई भारतीय एथलीट अपनी चुनौती पेश करेंगे. Sat, 26 Sep 2026 21:21:31 +0530

  Videos
See all

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के खाते मेंआने वाले हैं 10000? | Kisan Samman Nidhi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T21:00:24+00:00

IMD Rain Alert: इतने राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट? | Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T21:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers