Responsive Scrollable Menu

हिमाचल की ऊंचाई से राजस्थान की रेत तक, ऑटो से रोड ट्रिप कर रहे इंग्लैंड के टूरिस्ट, स्पीति-जैसलमेर रूट पर हैं ये खूबसूरत जगहें

Spiti Jaisalmer Route: इंग्लैंड के 2 टूरिस्ट हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों से राजस्थान के सुनहरे रेगिस्तान तक रोड ट्रिप कर रहे हैं. लेकिन ये कोई नॉर्मल रोड ट्रिप नहीं है, जहां लोग थार- फॉर्च्यूनर से जाने में डरते हैं, वहीं ये लोग तीन पहिया ऑटो से घूम रहे हैं. उनका यह सफर सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. अगर आप भी कभी स्पीति से जैसलमेर तक रोड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो जान लें कौन-कौन से नजारे आपको देखने के लिए मिल सकते हैं.

Continue reading on the app

Govinda: 'अगर अफेयर है भी तो...' कोमल रानी संग रिश्ते पर गोविंदा का बड़ा बयान! लालबागचा राजा जाने की बताई वजह

Govinda Affair: अभिनेता गोविंदा की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। खासकर अभिनेत्री कोमल रानी के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया था, जिसके बाद एक बार फिर उनके अफेयर की चर्चा तेज हो गई। अब गोविंदा ने इन खबरों पर खुलकर बात की है।

एक्टर ने हाल ही में उन सभी दावों पर जवाब दिया जो उनके अफेयर को लेकर चर्चाएं की जा रही हैं। उन्होंने पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों पर भी रिएक्ट किया।

‘यह सब एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है’
कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के बाद हुई चर्चा के बारे में ANI से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, "इसमें किसी की गलती नहीं है। यह बहुत सोच-समझकर बनाई गई एक चाल है। ऐसी चीजें और भी होंगी। मुझे मेरे परिवार से दूर करने और फिर समाज में मेरी छवि खराब करने की योजना का यह एक हिस्सा था। मैंने अपने काम के अलावा कभी किसी चीज़ पर ध्यान नहीं दिया। मैं बस काम करता रहा। बहुत से लोग मेरी तारीफ भी करते थे।"

डेटिंग की अफवाहों पर बोले गोविंदा- ‘अगर अफेयर भी है तो...’
एक्टर ने आगे कहा और डेटिंग की अफवाहों पर बात करते हुए बताया, "यह किसी के लिए भी कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए... भले ही कोई अफेयर हो। मैं काम कर रहा हूं और एक प्रोफेशनल रिश्ता बनाए हुए हूं। मैं अपनी फिल्म 'रूपा' के लिए प्रार्थना करने लालबागचा गया था। इससे पहले, मैं करिश्मा कपूर के साथ मंदिरों में गया था, और वह मेरे लिए लकी साबित हुआ। मेरी फिल्में बहुत बड़ी हिट रहीं। मैं रवीना टंडन के साथ भी गया, फिलम हिट रही...अब रानी स्वर्णकार के साथ भी गया हूं, मैंने प्रार्थना की क्योंकि मैं लंबे समय बाद एक्टिंग फिर से शुरू कर रहा हूं।"

कोमल रानी संग लालबागचा राजा जाने पर गोविंदा की पत्नी का बयान
गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा जाने के बाद अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा का एक बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा। मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता अपने पालतू कुत्ते के साथ नजर आईं। उन्होंने कहा कि इंसानों को कितना भी प्यार दे दिया जाए, बदले में धोखा ही मिलता है। इसके उलट उन्होंने अपने पालतू जानवरों के प्यार की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमेशा साथ रहते हैं।

हालांकि, उन्होंने अपने इस बयान में सीधे तौर पर गोविंदा या कोमल रानी का नाम नहीं लिया था। इसलिए सोशल मीडिया पर उनके बयान को गोविंदा से जोड़कर देखा गया।

सुनीता ने गोविंदा-कोमल की शादी का किया था दावा
गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते की चर्चा अगस्त में भी तेज हुई थी। उस दौरान सुनीता आहूजा ने राखी सावंत के साथ फोन पर बातचीत में कथित तौर पर दावा किया था कि गोविंदा और कोमल रानी शादी करने की योजना बना रहे हैं।

हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है और अभिनेता अब भी सुनीता आहूजा के साथ शादीशुदा हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 9 Schedule: स्क्वॉश और एथलेटिक्स में गोल्ड पर नजर, देखें भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

India at Asian Games Full schedule Sep 27, Sunday: एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन (27 सितंबर) भारतीय एथलीट कई प्रमुख स्पर्धाओं में मेडल हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. इस दिन की मुख्य उम्मीदें स्क्वाश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के गोल्ड मेडल मैचों से हैं. वहीं एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन, सर्वेश ऊंची कूद और पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल मुकाबलों में भारत की दावेदारी मजबूत करेंगे. इसके अलावा शूटिंग, बॉक्सिंग और बैडमिंटन में भी कई भारतीय एथलीट अपनी चुनौती पेश करेंगे. Sat, 26 Sep 2026 21:21:31 +0530

  Videos
See all

Viral Video | रूस में यूक्रेन का ड्रोन अटैक, कई इमारतों को बनाया निशाना | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T19:35:11+00:00

Viral Video | समंदर किनारे सफाई करते दिखे अजय देवगन, जुहू बीच पर खास अभियान | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T19:40:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers