दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर आई बड़ी खबर, ट्रैफिक जाम के चलते ये एक्जिट किया बंद, 11 किमी लंबा हुआ सफर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा फैसला किया है. अगले हफ्ते तक इसका सराय काले खां पर खुलने वाला एग्जिट बंद कर दिया गया है. साथ ही ट्रैफिक को डायवर्ट मदनपुर खादर से कालिंदी कुंज की ओर डायवर्ट किया जा रहा है. इससे लोगों को 11 किमी लंबा अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है. यह व्यवस्था 29 सितंबर तक अस्थाई रूप से शुरू की गई है.
IBPS PO Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी, 4 अक्टूबर को परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने Probationary Officer/Management Trainee यानी PO/MT XVI मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे अपना Mains Call Letter IBPS की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। IBPS PO Mains परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। इसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (Valid ID Proof) भी ले जाना जरूरी होगा।
IBPS PO Mains Admit Card: इन डिटेल्स से करें लॉगिन
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके लिए उम्मीदवार के पास निम्न डिटेल्स होनी चाहिए:
Registration Number
Roll Number
Password
Date of Birth
Captcha Code
लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार स्क्रीन पर अपना IBPS PO Mains Call Letter देख सकेंगे।
IBPS PO Mains Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड
Step 1: सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: वेबसाइट के होम पेज पर CRP/PO-MTs XVI लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: अब Online Main Examination Call Letter के लिंक को चुनें।
Step 4: लॉगिन पेज पर अपना Registration Number/Roll Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
Step 5: स्क्रीन पर दिखाई दे रहा Captcha Code भरें और सबमिट करें।
Step 6: आपका IBPS PO Mains Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Step 7: एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Step 8: परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी प्रूफ परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाएं।
4 अक्टूबर को होगी IBPS PO Mains परीक्षा
IBPS PO/MT XVI की मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi








