Responsive Scrollable Menu

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोचों ने खोला मोर्चा, दीपके ने बताया किस दिन शुरू करेंगे देशव्यापी प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने शुक्रवार को फिर से कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा. फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि वे इस आंदोलन को शहर-शहर में लेकर जाएंगे. गुरुवार को CJP ने ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे की डेडलाइन दी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि एसआईआर के जरिए देश में 13 करोड़ से अधिक वोट डिलीट किए गए हैं. दीपके ने आरोप लगाया कि CEC ने लोगों से वोट देने का अधिकार छीना है.

इसके अलावा, महाराष्ट्र की वोट लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट ने दो याचिकाएं दायर की थीं, जिनमें  SIR की वैधता, लागू करने के तरीके और प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. याचिकाकर्ता का दावा है कि 2 चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद भी मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार ने SIR से जुड़े 14 आदेश जारी किए हैं. आदेशों को रद्द करने और दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की गई है. 

बॉम्बे हाईकोर्ट में SIR के खिलाफ 2 याचिकाएं-

पहली याचिका: महाराष्ट्र के चार वोटर्स ने वकील असीम सरोदे के जरिए याचिका दायर की, जिसमें SIR के तहत जारी 14 आदेश रद्द करने, हटाए गए वोटर्स के नाम वापस जोड़ने और नाम हटाने की जांच के लिए स्वतंत्र न्यायिक समिति बनाने की मांग की गई है. याचिका में मांग की गई है कि SIR के फैसले, बूथ से जुड़े नियम, ECI-NET की तकनीकी जानकारी सार्वजनिक की जाए. याचिका में मांग की गई है कि नई वोटर लिस्ट तैयार होने तक विधानसभा चुनाव रोकने की मांग की गई है.  

दूसरी याचिका: मुंबई के रहने वाले दो लोगों ने वकील हितेंद्र गांधी के जरिए याचिका दायर की है, जिसमें ASDD वोटर्स के नाम हटाने की प्रक्रिया और SIR के दौरान दस्तावेज जमा करने के नियमों पर सवाल उठाए गए हैं. याचिका में SIR और ASDD से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने, अप्रैल 2026 में दिए गए प्रतिनिधित्व पर कार्रवाई करने और महाराष्ट्र से जुड़े SIR के निर्देश रद्द करने की मांग की गई है. 

चुनाव आयुक्त को हटाने से जुड़ा पूरा मामला समझें…

दरअसल, 23 सितंबर को द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया कि दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में SIR को लेकर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की है, जिसमें 4 आपत्तियां एक ही दिन की थीं. हालांकि, चुनाव आयोग ने इमनन दावों पर सफाई पेश करते हुए कहा कि यह आपत्तियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं. एसआईआर सहित सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से ही लिए गए हैं. 

राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार देशद्रोही

एक दिन पहले कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें राहुल ने कहा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है. वे देशद्रोही हैं. उनकी नियुक्ति का मैंने विरोध किया था लेकिन फिर भी सरकार ने मेरी बात नहीं सुनी. संभावना है कि एक बार फिर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह छह महीने के अंदर दूसरी बार होगा. इससे पहले अप्रैल में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था, जो लोकसभा में खारिज हो गया था.   

महुआ ने FIR की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने शिकायत दर्ज कराई. महुआ का आरोप है कि ज्ञानेश ने मतदाता सूची में नियमों के खिलाफ बदलाव किए हैं और पात्र मतदाताओं के नाम हटाए हैं.

 

 

Continue reading on the app

चंद्रयान से गगनयान तक : आईआईटी में इसरो अध्यक्ष ने सुनाई अंतरिक्ष के सफर की कहानी

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। कभी भारत को अपने रॉकेट प्रक्षेपण के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से उपकरण जुटाने पड़ते थे। आज वही भारत दूसरे देशों के उपग्रहों को व्यावसायिक आधार पर अंतरिक्ष में भेज रहा है। इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने आईआईटी दिल्ली में भारत के अंतरिक्ष सफर की यह बातें बताई।

उन्होंने बताया कि कभी जिस क्रायोजेनिक तकनीक को साझा करने से इनकार कर दिया गया था, उसे भारत ने अपने दम पर विकसित कर लिया। अब देश की नजरें चांद पर मानव मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयां हासिल करने पर हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन ने आईआईटी दिल्ली में भारत के अंतरिक्ष सफर और भविष्य की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। यहां व्याख्यान का विषय था, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम: चुनौतियां और आगे की राह। इस दौरान उन्होंने भारत की शुरुआती चुनौतियों से लेकर चंद्रयान-3 की सफलता, अंतरिक्ष में उपग्रहों की डॉकिंग और मानव अंतरिक्ष उड़ान की तैयारियों तक की कहानी साझा की।

डॉ. नारायणन ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 1962 से जोड़ते हुए बताया कि उस समय देश खाद्य सुरक्षा और साक्षरता जैसी बुनियादी चुनौतियों से जूझ रहा था। नवंबर 1963 में थुंबा से भारत का पहला रॉकेट प्रक्षेपित किया गया। उस समय रॉकेट को तैयार करने में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से जुटाए गए उपकरणों का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद भारत ने अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में लगातार अपनी क्षमता बढ़ाई। आज देश अपने दम पर उपग्रह तैयार करने और उन्हें प्रक्षेपित करने के साथ-साथ दूसरे देशों के उपग्रहों को भी व्यावसायिक रूप से अंतरिक्ष में भेज रहा है। यह बदलाव भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की लंबी यात्रा को दर्शाता है। दुनिया ने भारत को क्रायोजेनिक तकनीक नहीं दी, तो भारत ने खुद बना ली। भारत के अंतरिक्ष सफर में क्रायोजेनिक प्रणोदन तकनीक का विकास एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है।

डॉ. नारायणन ने बताया कि 1990 के दशक की शुरुआत में कुछ देशों ने भारत को यह तकनीक देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भारत ने इस चुनौती को अवसर में बदलने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि जब दुनिया ने हमें यह तकनीक देने से इनकार कर दिया, तो हमने इसे खुद विकसित करने का फैसला किया। आज मैं आपको बता सकता हूं कि हमने पूरी तरह अपने दम पर तीन क्रायोजेनिक प्रणोदन प्रणालियां विकसित की हैं। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का ऐतिहासिक अध्याय बताया। 23 अगस्त 2023 को भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के निकट सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। इस उपलब्धि के साथ भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना और दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के निकट उतरने वाला पहला देश बना।

उन्होंने आगे कहा, 23 अगस्त 2023 भारत के लिए ऐतिहासिक दिन था। चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले पहले तीन देशों के बाद भारत चौथा देश बना और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक उतरने वाला पहला देश बना। चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण क्षमता को दुनिया के सामने मजबूती से रखा। डॉ. नारायणन ने भारत के हालिया अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भारत अंतरिक्ष में दो यानों को सफलतापूर्वक जोड़ने की क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बना है।

उन्होंने उपग्रहों को सटीक कक्षा में स्थापित करने की भारत की बढ़ती क्षमता पर भी प्रकाश डाला। उनके अनुसार, अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के कई क्षेत्रों में भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें चंद्रमा पर जल अणुओं की खोज और मंगल की कक्षा में पहली कोशिश में पहुंचने जैसी उपलब्धियां भी शामिल हैं। गगनयान से भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन तक, अगले दशक की बड़ी योजनाएं डॉ. नारायणन ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की आगामी योजनाओं का खाका भी सामने रखा।

उन्होंने बताया कि देश अब मानव अंतरिक्ष उड़ान और अंतरिक्ष में दीर्घकालिक मौजूदगी की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत का मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम फिलहाल अपनी पहली मानवरहित उड़ान की दिशा में काम कर रहा है। इस मिशन का उद्देश्य भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता को विकसित करना है। भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के पहले मॉड्यूल को परियोजना की मंजूरी मिल चुकी है। इसे 2028 तक प्रक्षेपित करने की योजना है। इसके बाद वर्ष 2035 तक स्टेशन के अन्य मॉड्यूल भी जोड़े जाने का लक्ष्य है। चंद्रयान-4 पर उन्होंने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा से नमूने पृथ्वी पर लाना है। यह भारत के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम को एक नए चरण में ले जाएगा।

डॉ. नारायणन ने चंद्रयान-5 और शुक्र ग्रह के लिए प्रस्तावित मिशन सहित भविष्य की योजनाओं का भी उल्लेख किया। भारत ने वर्ष 2040 तक चंद्रमा पर मानव को उतारने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है।

--आईएएनएस

जीसीबी/एसके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: झांग झांशूओ का तूफान! एक ही एडिशन में जीते 7 गोल्ड मेडल, 75 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Asian Games 2026: चीन के 19 साल के स्विमर झांग झांशूओ ने इतिहास रच दिया है. वो एशियन गेम्स 2026 में कुल 7 गोल्ड मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहे, जो नया रिकॉर्ड बन गया है. Fri, 25 Sep 2026 17:07:44 +0530

  Videos
See all

काशी में हवा में दौड़ेगी केबल कार! भारत का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे I Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T12:01:30+00:00

Ganpati Visarjan LIVE: Mumbai से सीधा LIVE | Lalbaugcha Raja | Ganesh Visarjan | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T12:16:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers