Responsive Scrollable Menu

मुश्ताक खान का जुमे की नमाज के बाद होगा अंतिम संस्कार, 75 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

Mushtaq khan Funeral: बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) का गुरुवार को शाम सात बजे निधन हो गया था. उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के निधन की जानकारी सबसे पहले कॉमेडियन सुनील पाल ने दी थी. उनके मुताबिक, मुश्ताक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उन्होंने 24 सितंबर को मुंबई के नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली. वहीं, आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा. उन्हें यारी रोड कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा.

फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे मुश्ताक

वेलकम, आशिकी और गदर जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर मुश्ताक खान लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे. मुश्ताक खान पर सनी देओल, अनुपम खेर और रजत बेदी समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने दिग्गजों ने दुख जताया. वहीं, राजपाल यादव ने बताया कि वे निधन से करीब 2 घंटे पहले ही उनसे मिले थे. 

 ये खबर अपडेट की जा रही है...

 

 

Continue reading on the app

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज, CM धामी ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनका भावपूर्ण स्मरण किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान को विकास का आधार माना. उनका अन्त्योदय का विचार समाज के समग्र एवं समावेशी विकास के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के विचार को आत्मसात करते हुए गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे.

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मती रीना गौतम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी को हसीन जहां की चुनौती, 'वो जहां से चुनाव लड़ेगा, मैं वहीं से मैदान में उतरूंगी'

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में शमी को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आगामी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसे में अब उनकी पत्नी हसीन जहां का बयान आया है. हसीन जहां ने कहा कि शमी जहां से चुनाव लड़ेगा, मैं वहीं से मैदान में उतरूंगी. Sat, 26 Sep 2026 08:06:24 +0530

  Videos
See all

Lalbaugcha Raja Ganpati Visarjan 2026 Live: लाल बाग के राजा का विसर्जन LIVE | Mumbai | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T02:42:22+00:00

LIVE : Lalbaugcha Raja के बप्पा की विसर्जन यात्रा Mumbai से सीधे LIVE | Ganpati Visarjan | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T02:43:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers