कितनी सैलरी वाले लोगों को खरीदनी चाहिए Mahindra Thar OG, जानिए Down Payment और EMI का हिसाब-किताब
Mahindra Thar OG को नए अपडेट और कई बड़े बदलावों के साथ ₹10.32 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. अगर आप इस 3-डोर लाइफस्टाइल SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जानिए दिल्ली में इसकी On-Road Price, ₹2 लाख Down Payment पर कितनी EMI बनेगी और 5 साल में कितना भुगतान करना होगा. साथ ही देखें नए फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज की पूरी जानकारी.
शरीफ ने हाफिज सईद पर सवाल टाले:UN मुख्यालय में पत्रकारों ने पूछा- आतंकियों को पनाह कब तक देंगे, मुकदमा कब चलाएंगे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे। यहां पत्रकारों ने उनसे लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को लेकर सवाल किया, लेकिन शहबाज सवालों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए। UN मुख्यालय में दाखिल होते समय पत्रकारों ने शहबाज से पूछा, "प्रधानमंत्री, आप आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?" शहबाज ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया। बाहर निकलते समय पत्रकारों ने फिर पूछा कि पाकिस्तान हाफिज सईद पर कार्रवाई कब करेगा, लेकिन शहबाज ने दोबारा कोई जवाब नहीं दिया। हाफिज सईद 26/11 मामले में आरोपी हाफिज सईद प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का संस्थापक है। भारत ने उसे UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया है। वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में आरोपी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले की जांच में दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट में भी सईद को आरोपी बनाया है। NIA ने उसे कथित साजिश में आरोपी नंबर 8 बताया है और पाकिस्तान स्थित LeT के आतंकियों की भूमिका का आरोप लगाया है। खबर अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










