Responsive Scrollable Menu

विधानसभा चुनाव से पहले इस राज्य में पूर्व सीएम ने भाजपा की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कांग्रेस में शामिल होने पर दिया ये जवाब

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होती जा रही है. इसी बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाकर नई बहस छेड़ दी है. जिसके बाद उनकी कांग्रेस में वापसी की अटकलों ने भी जोर पकड़ लिया है. एक अखबार को इंटरव्यू देते हुए पूर्व सीएम ने कई सवालों पर बेबाकी से जवाब दिए. 

Captain Amarinder Singh को लेकर पूरा विवाद शुरू कहां से हुआ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब भाजपा में हाल ही में हुए एक बड़े संगठनात्मक बदलाव से यह विवाद जुड़ा है. बीते महीनों में पार्टी ने केवल सिंह ढिल्लों को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था, जिन्होंने सुनील जाखड़ की जगह ली है. बता दें जाखड़ को पार्टी का एक प्रमुख हिंदू चेहरा माना जाता था और उनकी जगह हुई इस नियुक्ति ने ही आगे चलकर विवाद की नींव रख दी.

कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी की असली वजह क्या है?

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनसे कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया. एक ऐसे नेता के लिए जो खुद पंजाब का मुख्यमंत्री रह चुका है और अपने फैसलों को लेकर हमेशा दृढ़ रहा है यह बात किसी अपमान से कम नहीं है. बता दें यही वजह है कि उन्होंने पार्टी की कार्यशैली पर खुलकर सवाल उठाना शुरू कर दिया. 

इस नाराजगी के बाद कैप्टन ने क्या कदम उठाया?

पार्टी सूत्रों की मानें तो अपनी नाराजगी जाहिर करने के कुछ समय बाद ही कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचे. जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की. इस मुलाकात में पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह भेंट सिर्फ औपचारिक नहीं थी बल्कि इसके पीछे उनकी नाराजगी को शांत करने की कोशिश भी छिपी थी.

क्या कैप्टन ने कांग्रेस को लेकर भी कुछ कहा है?

भाजपा में रहते हुए भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुलेआम कहा कि वे आज भी कांग्रेस को याद करते हैं. उनका कहना था कि कांग्रेस उनके लिए किसी परिवार जैसी रही है और जब भी उन्होंने वहां के नेताओं को फोन किया वे हमेशा उनसे मिलते और बात करते रहे. यह बयान भाजपा में रहते हुए किसी वरिष्ठ नेता की तरफ से आना अपने आप में असामान्य माना जा रहा है.

तो क्या कैप्टन कांग्रेस में वापसी करने वाले हैं?

फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में औपचारिक वापसी को लेकर कोई सीधी घोषणा नहीं की है. लेकिन उनके हालिया बयानों और भाजपा नेतृत्व के प्रति बढ़ती नाराजगी को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वे आने वाले समय में अपनी पुरानी पार्टी में वापसी कर सकते हैं. कैप्टन में अपने इंटरव्यू में साफ कहा है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी अपनी मर्जी से नहीं छोड़ी थी बल्कि उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया था. वहीं, वापसी को लेकर उनका कहना है कि पिछले कई साल से उनकी पार्टी नेतृत्व से कोई बात नहीं हुई है. आगे उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी में बने रहने के अलावा उनके पास विकल्प ही क्या हैं, वे आकाली में जाएंगे नहीं.

कैप्टन अमरिंदर सिंह का सियासी सफर कैसा रहा है?

कैप्टन अमरिंदर सिंह का सियासी करियर पांच दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है. वे करीब 50 साल तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहे और दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री भी बने. 2021 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी, जिसका बाद में उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर लिया था. ऐसे में उनकी कांग्रेस को लेकर यह ताजा टिप्पणियां उनके अब तक के सियासी सफर को देखते हुए और भी दिलचस्प हो जाती हैं.

इस पूरे घटनाक्रम का 2027 चुनाव पर क्या असर पड़ सकता है?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह वाकई कांग्रेस में वापसी करते हैं तो इसका सीधा असर पंजाब भाजपा की चुनावी रणनीति पर पड़ सकता है. खासकर हिंदू और शहरी मतदाताओं के बीच जहां कैप्टन की अब भी अच्छी पकड़ मानी जाती है. वहीं, दूसरी तरफ अगर वे भाजपा में ही बने रहते हैं तो पार्टी के भीतर उनकी नाराजगी को दूर करना नेतृत्व के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.

Explainer:  मोबाइल स्क्रीन पर छिड़ी अखिलेश-योगी की जंग! AI वीडियो पर चुनाव आयोग का 3 घंटे वाला सख्त फरमान

Explainer: यूपी से राज्यसभा जाने वालों की लिस्ट लगभग तय! स्मृति ईरानी की वापसी? ...तो इस मंत्री की कुर्सी पर लटकी तलवार

UP Election 2027: अंबेडकर नगर की 5 सीटों पर सपा का दबदबा बरकरार रहेगा या लगेगा झटका?

 

Continue reading on the app

मूसलाधार बारिश का कहर, सिक्किम में खौफनाक भूस्खलन; कई घर बहे

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रिम्बी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तमांग ने कहा कि उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली, बयां किया हाल, फैंस ने दे डाली नसीहत

Vinod Kambali elederly care: विनोद कांबली ने ठाणे के 'निदान सेंटर फॉर एल्डरली केयर' से एक वीडियो साझा कर फैंस को अपने हेल्थ में सुधार का मैसेज भेजा है. बीते वर्षों में एंजियोप्लास्टी, यूरिनरी इन्फेक्शन और चलने में असमर्थता जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे कांबली ने यहां मिलने वाली सुविधाओं की प्रशंसा की. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रशंसक लगातार दुआ कर रहे हैं. Fri, 25 Sep 2026 21:35:38 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | Sudhanshu Trivedi ने दिया विपक्ष को ओपन चैलेंज #hallabol #congress #bjp #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T16:12:02+00:00

UN में Netanyahu का 'कायर' अटैक! Pager, Starlink और ईरान पर ताबड़तोड़ वार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T16:12:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers