Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: द पैराडाइज ने पहले दिन ही मारी बाजी, हनुमान अंश पर भारी पड़ी नानी की फिल्म, जानें दोनों का कलेक्शन

Box Office Collection: साउथ इंडस्ट्री के स्टार नानी की नई फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) कल यानी 24 सितंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसने पहले ही दिन बाजी मार ली और हनुमान अंश (Hanuman Ansh) पर भारी पड़ गई. इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत शुरुआत की. फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करते हुए लंबे समय से सिनेमाघरों में राज कर रही हनुमान अंश को पीछे छोड़ दिया. खास बात यह है कि द पैराडाइज ने पहले दिन जहां 34.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, वहीं हनुमान अंश ने अपनी रिलीज के 49वें दिन 3.65 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह पहले दिन ही कमाई के मामले में नानी की फिल्म हनुमान अंश को बड़ी टक्कर देती नजर आ रही है. 

द पैराडाइज ने पहले दिन की शानदार कमाई 

द पैराडाइज ने पहले दिन 9,732 शोज के साथ इंडिया में 34.65 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. फिल्म का इंडिया में अब तक का ग्रॉस कलेक्शन 54.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये हो गया है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ओवरसीज में द पैराडाइज का ग्रॉस कलेक्शन 20 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 74 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. द पैराडाइज ने रिलीज से पहले पेड प्रिव्यूज से 11.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि ओपनिंग डे पर इसकी कमाई 34.65 करोड़ रुपये की हुई. यानी एक दिन ही दिन फिल्म की नेट कमाई में 198.7 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली.

क्या है द पैराडाइज की कहानी?

द पैराडाइज एक हाई-बजट पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है. इसका डायरेक्शन दशहरा फेम श्रीकांत ओडेला ने किया है और फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. इसकी कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है. इसमें सवारी जनजाति के हक और नागरिकता की लड़ाई दिखाई गई है. इसमें लीड रोल नानी निभाया है, जो जिसका नाम जदल है. जेल से बाहर आने के बाद जदल अपने कबीले के सम्मान और अपनी मां श्यामाक्का के अपमान का बदला लेता है और क्रूर सामंत मालिक और उसके बेटे विक्रम से लड़ाई करता है. फिल्म में श्यामाक्का का किरदार सोनाली कुलकर्णी ने निभाया है, जबकि मोहन बाबू सामंत मालिक और राघव जुयाल उसके बेटे विक्रम के रोल में हैं.

49वें दिन भी कमाई कर रही हनुमान अंश

अब बात हनुमान अंश की करें तो फिल्म ने रिलीज के 49वें दिन 6,729 शोज के साथ 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इंडिया में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 340.55 करोड़ रुपये हो चुका है. जबकि कुल नेट कलेक्शन करीब 290 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 36.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 377.05 करोड़ रुपये हो गया है. 48वें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, 49वें दिन 3.65 करोड़ रुपये रहा. यानी एक दिन में 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई है. 

सातवें हफ्ते में हनुमान अंश का प्रदर्शन

हनुमान अंश ने छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, सातवें हफ्ते के शुक्रवार यानी 18 सितंबर को फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए. शनिवार 19 सितंबर को यह आंकड़ा 9.75 करोड़ रुपये रहा और रविवार 20 सितंबर को 13.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके साथ ही सोमवार 21 सितंबर को 4.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई, मंगलवार 22 सितंबर को फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, बुधवार 23 सितंबर को 3.75 करोड़ रुपये और 24 सितंबर को 3.65 करोड़ रुपये कमाए. सातवें हफ्ते में फिल्म ने 44.95 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. 

क्या हनुमान अंश को आगे तक टक्कर दे पाएगी द पैराडाइज

द पैराडाइज की ओपनिंग डे की कमाई को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म हनुमान अंश को टक्कर दे सकती है. दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर द पैराडाइज की रिलीज से पहले कोई ऐसी फिल्म नहीं थी जो उसके सामने टिक पाए. लेकिन जब नानी की फिल्म रिलीज हुई तो इसे लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन इसके साथ एक बात भी समझनी चाहिए कि पैराडाइज की शानदार कमाई का हनुमान अंश पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, इसके पीछे की वजह यह है कि नानी की फिल्म पैराडाइज तेलुगु भाषा में ज्यादा देखी जा रही है और हनुमान अंश हिंदी भाषा में ज्यादा चल रही है. ऐसे में दोनों ही फिल्म आने वाले दिनों में अपनी-अपनी भाषा में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' की वजह टेंशन में आईं अनुप्रिया नागर, इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन, फिर बाबा बागेश्वर ने किया चमत्कार

Continue reading on the app

केंद्र ने आंध्र प्रदेश में 2025-26 सत्र के लिए अतिरिक्त तंबाकू बिक्री को दी मंजूरी

केंद्र ने आंध्र प्रदेश में 2025-26 सत्र के लिए अतिरिक्त तंबाकू बिक्री को दी मंजूरी

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की कम होगी सैलरी, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बड़ा झटका

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने खिलाड़ियों की सैलरी कम करने का ऐलान किया है. आर्थिक नुकसान की वजह से ये फैसला लिया गया है. Fri, 25 Sep 2026 12:27:05 +0530

  Videos
See all

Donald Trump - XiJinping Viral Video:जिनपिंग-ट्रंप का ये वीडियो हुआ वायरल ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T07:43:03+00:00

Jinping USA Visit Update : चीनी राष्ट्रपति के सामने ढीले पड़े Donald Trump के तेवर ! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T07:41:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers