BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: 32,388 शिक्षक पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और पूरी प्रक्रिया
बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने Bihar Teacher Recruitment Examination यानी TRE 4.0 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 25 सितंबर 2026 से शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए बिहार के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर कुल 32,388 शिक्षक पदों को भरा जाएगा। TRE 4.0 का नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। हालांकि आवेदन प्रक्रिया पहले 1 सितंबर से शुरू होनी थी, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था।
BPSC TRE 4.0 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
नोटिफिकेशन जारी: 18 अगस्त 2026
आवेदन शुरू: 25 सितंबर 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 25 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख: 26 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तारीख: बाद में घोषित की जाएगी
BPSC TRE 4.0 में कितने पद?
BPSC TRE 4.0 के तहत अलग-अलग कक्षाओं के लिए शिक्षक पद निर्धारित किए गए हैं।
प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5): 3,847 पद
मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8): 8,563 पद
माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9 से 10): 3,877 पद
उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11 से 12): 16,101 पद
कुल पद: 32,388
इनमें सबसे अधिक 16,101 पद उच्च माध्यमिक शिक्षक के हैं।
BPSC TRE 4.0 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
प्राथमिक शिक्षक कक्षा 1 से 5
आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास के साथ D.Ed., JBT या B.El.Ed.
CTET/BTET पेपर-I होना जरूरी है।
मध्य विद्यालय शिक्षक कक्षा 6 से 8
आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक के साथ B.Ed. या B.El.Ed.
CTET/BTET पेपर-II होना जरूरी है।
माध्यमिक शिक्षक कक्षा 9 से 10
आयु सीमा: 21 से 37 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक के साथ B.Ed. या B.El.Ed.
STET पेपर-I होना जरूरी है।
उच्च माध्यमिक शिक्षक कक्षा 11 से 12
आयु सीमा: 21 से 37 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएशन के साथ B.Ed.
STET पेपर-II होना जरूरी है।
आयु की गणना की कटऑफ तारीख: 1 जनवरी 2026
आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट बिहार सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार दी जाएगी।
BPSC TRE 4.0 Application Fee
TRE 4.0 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। यह शुल्क सामान्य, OBC, EWS, SC, ST और PwD समेत सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए लागू है। फीस का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है।
BPSC TRE 4.0 2026: ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
Step 1: BPSC के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।
Step 2: सबसे पहले One-Time Registration (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।
Step 3: लॉगिन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
Step 4: मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। इनमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जरूरत के अनुसार जाति प्रमाणपत्र, STET प्रमाणपत्र, हाल की लाइव फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं।
Step 5: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
Step 6: आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट करें।
Step 7: आवेदन फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
जरूरी बात
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए। खासकर विषयवार योग्यता, शिक्षक पात्रता परीक्षा की शर्तें, आयु सीमा और दस्तावेजों से जुड़ी शर्तों की जांच जरूर करें।
JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी
झारखंड पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईडी) ने जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनु कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार के सारण जिले के देवरिया का निवासी है।
उन्होंने बताया कि सिंह ने कथित तौर पर जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ दिलाने में मदद की थी। इनमें से कुछ अभ्यर्थी बाद में परीक्षा में सफल भी हुए। अधिकारी ने बताया कि सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही इस कथित परीक्षा अनियमितता मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
सीआईडी ने दो आरोपियों कुंदन कुमार और समीर कुमार को भी रिमांड पर लिया है। नौकरी के अभ्यर्थियों ने 25 जुलाई से विरोध-प्रदर्शन शुरू किया था। उनकी मांग थी कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द किया जाए और कथित अनियमितताओं की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जाए।
प्रदर्शनों के बाद 18 अगस्त को राज्य सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कई भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था। हालांकि, परीक्षा में सफल हुए कुछ अभ्यर्थियों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने बाद में राज्य सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi









