पीएम मोदी बोले- समाज के लिए काम करें:वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं, वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से बात की
दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे सेवा यात्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम गांधी जी के जीवन की ओर देखते हैं, तो वे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने और आजादी का आंदोलन चलाने के साथ-साथ एक बड़े सामाजिक सुधारक भी थे। समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ उन्होंने हमेशा काम किया। इसलिए हमें भी समाज में निरंतर सुधार और सकारात्मक परिवर्तन के लिए काम करते रहना चाहिए, केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं। दरअसल, दो बाइक रैलियों को 17 सितंबर को पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर रवाना किया गया था। एक रैली उनके जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी और दूसरी वाराणसी से वडनगर के लिए निकली है। दोनों यात्राएं 7 अक्टूबर को पूरी होंगी। ये रैलियां मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को चिह्नित करने के लिए निकाली जा रही हैं। पीएम बोले- सेवा यात्राओं ने मेरे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, 5 बड़ी बातें… खबर लगातार अपडेट हो रही है…
शहर से ज्यादा टू-व्हीलर खरीद रहे गांव के लोग! देश के 55% रजिस्ट्रेशन यहीं से, जानें कौन-सी बाइक सबसे आगे
भारत में बाइक और स्कूटर की सबसे ज्यादा डिमांड कहां से आ रही है? Jato Dynamics की ताजा स्टडी में इसका जवाब मिला है. 2026 की पहली छमाही में देश के कुल टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन में ग्रामीण भारत की हिस्सेदारी 55% रही. गांवों में 100-125cc की कम्यूटर बाइक्स का दबदबा कायम है, वहीं इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग भी बढ़ रही है. जानिए किस राज्य में कौन-सी कैटेगरी सबसे ज्यादा पसंद की गई और EV मार्केट की क्या है स्थिति है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

