Responsive Scrollable Menu

9000 छात्रों को अब मिलेगा पौष्टिक भोजन, 106 पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में आधुनिक मेस शुरू, CM बोले-छात्रों के कल्याण के लिए नहीं रखेंगे कोई कमी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार, 24 सितंबर को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश के 106 पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों में आधुनिक मेस सुविधा का लोकार्पण किया। इससे करीब नौ हजार विद्यार्थियों को छात्रावास में ही पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सकेगा। इस पर राज्य सरकार द्वारा 8 करोड़ 61 लाख रुपए की राशि व्यय की गई है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा  कि बदलते दौर में छात्रावासों में आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। युवा भारत में मध्यप्रदेश सबसे युवा राज्य है, जहां पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को यह महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस नई सुविधा से अब पिछड़ा वर्ग के बालक-बालिकाओं को छात्रावास में गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन प्राप्त होगा। प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के कल्याण के लिए यह व्यवस्था लागू की है।

मुख्यमंत्री  यादव ने आगे कहा कि  गत लगभग डेढ़ दशक में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को 13 हजार 500 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई है। इन वर्षों में 5 करोड़ से अधिक पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, देवास, शिवपुरी, सतना और अशोकनगर के पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में रहने वाली बेटियों से बात की। छात्राओं ने मुख्यमंत्री को आधुनिक मेस सुविधा प्रारंभ करवाने के लिए धन्यवाद दिया।

पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभागीय छात्रावासों के समग्र विकास का संकल्प लिया, जिसे वे पूरा कर रहे हैं। टर्नकी प्रोजेक्ट के तहत छात्रावासों में आधुनिक किचन और डाइनिंग हॉल की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा उपयोगी है, जो अपने परिवार से दूर रहकर पढ़ाई के लिए आते हैं। नियमित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध होने से विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति एकाग्र होंगे और ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

बता दें कि प्रदेश में अभी लगभग 9000 पिछड़ा वर्ग छात्रावास सीट्स हैं जिनमें 5200 बालकों और 3800 बालिकाओं के लिए रहने की सीट्स की व्यवस्था की गई है। जिला स्तरीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों के प्रारंभ होने के बाद पहली बार विद्यार्थियों के लिए मेस व्यवस्था शुरू हुई है। यह विभाग के कार्यों में एक ऐतिहासिक कदम भी है।

 

Continue reading on the app

21 साल बाद MP में फिर दौड़ेंगी लोक परिवहन बसें, मोहन यादव-गडकरी करेंगे शुभारंभ, भेल दशहरा मैदान के आसपास रूट बदला

भोपाल। मध्य प्रदेश में 21 साल बाद आज फिर लोक परिवहन बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस नई बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। लंबे समय बाद लौट रही इस व्यवस्था के जरिए शहरों के भीतर से लेकर एक शहर से दूसरे शहर और दूसरे राज्यों तक बस कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी है।

नई लोक परिवहन व्यवस्था में ई-बसों सहित अलग-अलग तरह की बस सेवाएं शामिल होंगी। सरकार का लक्ष्य इन सेवाओं को प्रदेश के हर नगर और जिले तक पहुंचाना है।

सिटी बस से लेकर दूसरे राज्यों तक लग्जरी बसें

नई व्यवस्था में शहरों के भीतर सिटी बस सेवाएं मिलेंगी, वहीं प्रदेश के अलग-अलग शहरों के बीच भी बस नेटवर्क बढ़ाया जाएगा। दूसरे राज्यों के लिए लग्जरी बस सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। इसके जरिए प्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ देश के बड़े महानगरों और प्रमुख तीर्थस्थलों तक लोगों का सफर आसान करने की योजना है।

बस स्टॉप और बस स्टैंड पर भी बढ़ेंगी सुविधाएं

लोक परिवहन सेवा में केवल बसों की संख्या बढ़ाने पर ही जोर नहीं रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टॉप और बस स्टैंड भी विकसित किए जाएंगे। आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के जरिए बसों के संचालन और निगरानी की बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी।

CM बोले- मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक परिवहन बस सेवा की वापसी को मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेट्रो सेवा की शुरुआत के बाद अब सड़क परिवहन में भी लोगों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

सीएम ने कहा कि सरकार बिजली, पानी, सड़क और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ लोगों के आवागमन को भी सुगम बनाने पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर इस लोक परिवहन सेवा की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “यह निर्णय प्रदेश की जनता के लिए सुविधा, कनेक्टिविटी और बेहतर आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

इस भव्य समारोह में प्रदेशभर से करीब 15 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है। दरअसल, इतनी बड़ी भीड़ और गाड़ियों की आवाजाही को देखते हुए भोपाल यातायात पुलिस ने सुबह 9 बजे से विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है।

जंबूरी मैदान और करियर कॉलेज में पार्किंग

बाहर के जिलों जैसे सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और नर्मदापुरम से आने वाली बसों को भेल गेट नंबर-6 के रास्ते जंबूरी मैदान में पार्क कराया जाएगा। वहीं भोपाल शहर की लगभग 125 यात्री बसें प्रभात चौराहा और आईटीआई तिराहे से होते हुए हेमा स्कूल के पास सवारियां उतारेंगी। आपको बता दें कि इन बसों को बाद में करियर कॉलेज के पीछे और गुलाब उद्यान वाले इलाके में खड़ा किया जाएगा, ताकि मैदान के पास जाम न लगे।

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का भारी दबाव

कार्यक्रम के दौरान गोविंदपुरा टर्निंग से अन्नानगर तिराहा, करियर कॉलेज, सद्भावना चौराहा, भेल गेट नंबर-6, महात्मा गांधी चौराहा और सिक्योरिटी लाइन रोड पर गाड़ियों का काफी दबाव रहने वाला है। सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस इलाके में भारी, मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। दरअसल, आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों का नक्शा जारी किया है।

आम जनता के लिए वैकल्पिक रास्ते

अगर आप महात्मा गांधी चौराहे से चेतक ब्रिज या आईएसबीटी की तरफ जाना चाहते हैं, तो बरखेड़ी और कस्तूरबा अस्पताल होकर निकल सकते हैं। वहीं अवधपुरी से एमपी नगर जाने वाले वाहन चालक सेंट जेवियर स्कूल के पीछे से बरखेड़ा मार्केट और एम्स अस्पताल वाला रास्ता चुन सकते हैं। आपको बता दें कि आईटीआई तिराहे से निकलने वाले वाहन चालकों के लिए सिक्योरिटी लाइन चौराहा और सांवतिका पेट्रोल पंप तिराहे से जाने की व्यवस्था की गई है।

बाहरी यात्री बसों के लिए भी बदला रूट

इंदौर, उज्जैन, गुना और राजगढ़ की तरफ से आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड तक ही आ सकेंगी। वहीं होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर और दमोह की तरफ से आने वाली बसें 11 मील, पटेल नगर बायपास और हबीबगंज नाका होते हुए सीधे आईएसबीटी पहुंचेंगी। दरअसल, पुलिस प्रशासन ने सभी बस चालकों से अपील की है कि वे तय डायवर्जन रूट का पालन करें, ताकि शहर में किसी भी नागरिक को जाम में न फंसना पड़े।

Continue reading on the app

  Sports

Suruchi Singh: पिता बनाना चाहते थे पहलवान, सुरुचि को बंदूक पर आया प्यार, अब गोल्ड जीतकर रखी देश की लाज

हरियाणा के झज्जर में कुश्ती पहलवानों की विरासत और कहानियों के बीच शूटिंग को चुनने वाली सुरुचि सिंह ने अपने पहले ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया और 48 घंटे पहले मिली निराशा को पीछे छोड़ा. Fri, 25 Sep 2026 11:22:07 +0530

  Videos
See all

Macklemore announces 'Free Palestine' tour after Ed Sheeran fallout. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T06:00:33+00:00

Rahul Gandhi On Gyanesh Kumar Live : ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा ! |ECI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T05:06:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers