नेपाल पीएम बालेन शाह ने UN में भारत की दिल खोलकर की तारीफ, हिमालय को लेकर रखा ये प्रस्ताव
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते जलवायु संकट को लेकर क्षेत्रीय सहयोग का प्रस्ताव रखा। शाह ने नेपाल, भारत और चीन के नेतृत्व में एक साझा हिमालयी जलवायु तंत्र स्थापित करने की बात कही। इसका मकसद जलवायु से जुड़ी सूचनाओं और विशेषज्ञता को साझा करना, खतरनाक ग्लेशियल झीलों पर नजर रखना और आपदाओं से पहले चेतावनी देने की व्यवस्था को मजबूत करना है।
शाह ने प्रस्तावित तंत्र के तहत सैटेलाइट से मिलने वाले आंकड़ों और तकनीकी विशेषज्ञता को साझा करने की बात कही। इसके अलावा खतरनाक ग्लेशियल झीलों की निगरानी और संयुक्त प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने का सुझाव दिया।
नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि जब किसी क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा आती है, तो सीमाओं के पार राहत और बचाव के प्रयासों के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। उनके मुताबिक हिमालय को ऐसी जगह बनाया जाना चाहिए, जहां अलग-अलग देशों के बीच सूचनाओं के बिखराव के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा मिले।
'भोटेकोशी-त्रिशूली आपदा दुनिया के लिए चेतावनी'
बालेंद्र शाह ने अपने संबोधन में नेपाल में आई भोटेकोशी-त्रिशूली आपदा का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे केवल स्थानीय त्रासदी नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी बताया। शाह ने सवाल उठाया कि क्या दुनिया ने इस चेतावनी को गंभीरता से सुना है।
#WATCH | New York | At the 81st United Nations General Assembly, Nepal’s Prime Minister Balendra Shah says, "...We propose that we establish a Himalayan climate resilience mechanism led by Nepal, India and China. Through this mechanism, let us share satellite data and expertise.… pic.twitter.com/6rENgDcIfo
— ANI (@ANI) September 25, 2026
उन्होंने कहा कि नेपाल के लिए जलवायु आपदा सिर्फ मानवीय संकट नहीं है, बल्कि यह देश के विकास के सामने भी एक आपात स्थिति पैदा करती है।
भारत और चीन की मदद का जताया आभार
नेपाल के प्रधानमंत्री ने बाढ़ के बाद सहायता के लिए भारत और चीन समेत विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी देशों ने तेजी से और उदार सहायता उपलब्ध कराई।
शाह ने संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, मानवीय सहायता एजेंसियों, परोपकारी संगठनों और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से मदद के लिए आगे आए लोगों के प्रति भी नेपाल की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।
जलवायु जिम्मेदारी पर भी उठाया सवाल
बालेंद्र शाह ने उन देशों से अधिक जिम्मेदारी लेने की अपील की, जो ऐतिहासिक रूप से जलवायु परिवर्तन के लिए अधिक जिम्मेदार रहे हैं और जिनके पास इससे निपटने के लिए अधिक संसाधन और क्षमता है।
उनके संबोधन का मुख्य संदेश यह रहा कि हिमालयी क्षेत्र में जलवायु जोखिमों से निपटने के लिए केवल आपदा के बाद राहत पहुंचाना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए पहले से निगरानी, डेटा साझा करने, शुरुआती चेतावनी और सीमा-पार समन्वय की व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है।
ICAI CA January 2027 Exam: फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखें जारी, 3 नवंबर से आवेदन; देखें पूरा शेड्यूल
ICAI CA January 2027 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2027 में होने वाली CA Foundation और Intermediate परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा विभाग की ओर से 23 सितंबर को कार्यक्रम जारी किया गया। CA Foundation की परीक्षाएं 3 से 9 जनवरी 2027 के बीच होंगी, जबकि Intermediate की परीक्षा 2 से 12 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
CA January 2027 Exam: जरूरी तारीखें
इवेंट तारीख
आवेदन शुरू 3 नवंबर 2026
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2026
करेक्शन विंडो 20 से 22 नवंबर 2026
CA Intermediate परीक्षा 2 से 12 जनवरी 2027
CA Foundation परीक्षा 3 से 9 जनवरी 2027
CA Intermediate January 2027 का पूरा शेड्यूल
ICAI के अनुसार Intermediate परीक्षा दो ग्रुप में आयोजित होगी।
Group 1:
2 जनवरी 2027 — Paper 1
4 जनवरी 2027 — Paper 2
6 जनवरी 2027 — Paper 3
Group 2:
8 जनवरी 2027 — Paper 4
10 जनवरी 2027 — Paper 5
12 जनवरी 2027 — Paper 6
Intermediate के सभी पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे रहेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले 1:45 से 2 बजे तक 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम दिया जाएगा।
CA Foundation January 2027 Exam Dates
CA Foundation की परीक्षा 3, 5, 7 और 9 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
3 जनवरी — Paper 1
5 जनवरी — Paper 2
7 जनवरी — Paper 3
9 जनवरी — Paper 4
Foundation के Paper 1 और Paper 2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इन दोनों पेपर की अवधि तीन घंटे रहेगी। वहीं Paper 3 और Paper 4 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और इनकी अवधि दो घंटे होगी। Paper 3 और Paper 4 के लिए एडवांस रीडिंग टाइम नहीं दिया जाएगा। अन्य पेपर के लिए 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम रहेगा।
छुट्टी घोषित होने पर भी नहीं बदलेगा परीक्षा शेड्यूल
ICAI ने स्पष्ट किया है कि अगर परीक्षा की किसी तारीख को केंद्र सरकार, राज्य सरकार या स्थानीय प्रशासन की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जाता है, तब भी परीक्षा का शेड्यूल नहीं बदलेगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख और समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
भारत के साथ इन विदेशी शहरों में भी परीक्षा
जनवरी 2027 की CA Foundation और Intermediate परीक्षाएं भारत के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों के अलावा बहरीन, दुबई और काठमांडू में भी आयोजित की जाएंगी।
दुबई केंद्र पर परीक्षा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के बराबर है। बहरीन में परीक्षा स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11:30 बजे और काठमांडू में स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:15 बजे शुरू होगी। ICAI ने यह भी कहा है कि किसी भी परीक्षा शहर या केंद्र को किसी भी चरण पर हटाने का अधिकार संस्थान के पास सुरक्षित है।
ICAI CA January 2027 Exam Fees
CA Intermediate
भारतीय परीक्षा केंद्रों पर:
एक ग्रुप/यूनिट — ₹1,500 (Unit 2 को छोड़कर)
दोनों ग्रुप/Unit 2 — ₹2,700
विदेशी केंद्रों पर, काठमांडू को छोड़कर:
एक ग्रुप/यूनिट — US $325
दोनों ग्रुप/Unit 2 — US $500
काठमांडू केंद्र पर:
एक ग्रुप/यूनिट — ₹2,200
दोनों ग्रुप/Unit 2 — ₹3,400
CA Foundation
भारत — ₹1,500
काठमांडू — ₹2,200
काठमांडू को छोड़कर अन्य विदेशी केंद्र — US $325
लेट फीस: भारतीय और काठमांडू केंद्रों के लिए ₹600 तथा अन्य विदेशी केंद्रों के लिए US $10 निर्धारित है। परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, RuPay कार्ड, नेट बैंकिंग या BHIM UPI के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।
English या Hindi में दे सकते हैं परीक्षा
ICAI के अनुसार Foundation और Intermediate परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार English या Hindi Medium में अपने पेपर का उत्तर देने का विकल्प चुन सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

