Responsive Scrollable Menu

MP Weather Update: 2 दिन तेज बारिश, आज रीवा-पन्ना समेत 29 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, 27 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम

मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के प्रभाव के चलते दो दिन पूर्वी हिस्से में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज, 25 सितंबर को प्रदेश के 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज और 16 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान झंझावात और वज्रपात के साथ 40-50 किमी/घंटा झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक,  वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से 25 और 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है। इधर,  उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तथा उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बने गहरा अवदाब के 24 घंटों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है, जिसके असर से 27 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी।

शुक्रवार को 29 जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

आज रीवा, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, कटनी, टीकमगढ़, सतना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, सागर, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।

इन जिलों में भी बदला रहेगा मौसम

भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां में झंझावात और वज्रपात के साथ 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

26 से 28 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश

26 सितंबर, शनिवार: भारी से अति भारी बारिश

  • दतिया, भिंड, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी (ऑरेंज अलर्ट) ग्वालियर, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, मैहर (येलो अलर्ट)
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतुल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सागर, पांढुर्णा में झंझावात और वज्रपात के साथ 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं।

27 सितंबर, रविवार: भारी बारिश

  • भिंड, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में भारी वर्षा का येलो अलर्ट।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतुल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां में झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा।
  • दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर, पांढुर्णा में झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा।

28 सितंबर, सोमवार: झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा।

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतुल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में झंझावात और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा।

अबतक मध्य प्रदेश में कहां-कितनी हुई बारिश

  • 1 जून से 24 सितंबर 2026 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 7% यानि 2.4 इंच बारिश कम हुई है। प्रदेश में अबतक 34.4 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 36.8 इंच होनी चाहिए थी।
  • 1 जून से 30 सितंबर तक चलने वाले मानसूनी सीजन में अब तक सामान्य बारिश का 91.9% कोटा पूरा हो चुका है। पूर्वी मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 2% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 11% कम पानी गिरा है। अनूपपुर,
  • छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
  • मानसून का सामान्य समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है, ऐसे में एक हफ्ते के अंदर मानसून के लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।

Continue reading on the app

200 किलो वजनी भेड़, कीमत 80000000, खरीदने को उमड़े 5 देशों के लोग!

200 किलो वजनी इस खास भेड़ की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई गई है. किर्गिस्तान की इस भेड़ को खरीदने के लिए 5 देशों से लोग पहुंचे थे. आखिर इसमें ऐसा क्या खास है कि इसकी कीमत करोड़ों रुपये तक पहुंच गई?

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या की वापसी फिर टली! अब इस इंजरी ने बढ़ाई टेंशन, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से बाहर होने का खतरा

Hardik Pandya Return Delayed: हार्दिक पंड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं. पंड्या की दाहिनी पिंडली में दोबारा उठे दर्द ने वापसी की योजना पर पानी फेर दिया है. Fri, 25 Sep 2026 23:23:06 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Updates: चक्रवाती तूफान अर्नब से भारत के इन राज्यों में तबाही! | Heavy Rain | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T23:30:13+00:00

सवाल पर भड़के अफसर, पीड़ित को थप्पड़ मारने का VIDEO #shrots #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T23:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers