Responsive Scrollable Menu

उज्जैन में गणेश विसर्जन की खास तैयारी, 8 घाटों पर 12 विसर्जन रथ तैनात होंगे; बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन और जेसीबी की व्यवस्था

उज्जैन में गणेश विसर्जन की खास तैयारी, 8 घाटों पर 12 विसर्जन रथ तैनात होंगे; बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन और जेसीबी की व्यवस्था

Continue reading on the app

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ पकड़ा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

हिसार में बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई राजेश कुमार रिश्वत कांड में फंस गया है। उसे 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को उसे रंगे हाथ पकड़ा। अधिकारियों का कहना है कि राजेश ने राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के पास एग्रीकल्चर लैंड पर कॉलोनी के लिए नहर के पानी की व्यवस्था के संबंध में रिश्वत मांगी थी। राजेश कुमार सिंचाई विभाग में असिस्टेंट रेवेन्यू क्लर्क (ARC) है। बताया जा रहा है कि 2 दिन बाद उनका प्रमोशन होने वाला था। वहीं, राजेश के भाई घनश्याम शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में दावा कि उसने रिश्वत नहीं ली थी। वो सरकारी फीस थी, उसकी रसीद भी दी जाती है। इधर, ACB ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए राजेश की अरेस्टिंग का एक फोटो भी जारी किया है। जानिए, ट्रैप लगाकर कैसे पकड़ा गया आरोपी एक-दो दिन में प्रमोशन होने वाला था बताया जा रहा है कि राजेश शर्मा सिंचाई विभाग में एआरसी पद पर तैनात हैं। उनका एक-दो दिन में प्रमोशन होने वाला था और इसके ऑर्डर भी जारी हो चुके थे। इसी बीच वह रिश्वत के मामले में गिरफ्तार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, देर रात तक एसीबी की टीम मामले की जांच में जुटी थी। राजेश शर्मा को ऑफिस में बैठाकर पूछताछ की गई। भाई बोले- हमें भी नहीं जाने दिया यशपाल शर्मा के दूसरे भाई घनश्याम शर्मा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनके भाई को किसी केस में पकड़ा गया है। इसके बाद वे ऑफिस पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि भाई राजेश को फंसाया जा रहा है। राजेश ने चालान के लिए फीस मांगी थी, जिसकी बाकायदा रसीद भी दी जाती है। यहां जानिए, कौन हैं यशपाल शर्मा हिसार में जन्म: यशपाल शर्मा का जन्म 1 जनवरी 1967 को हिसार में हुआ था। उनके पिता PWD में चपरासी थे। सात भाई-बहनों के परिवार में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने कम उम्र में काम शुरू कर दिया। गाय-बकरियां चराने, गोबर के उपले बनाने, खेत जोतने, पंचर लगाने और चक्की पर आटा पीसने तक का काम किया। रामलीला से एक्टिंग तक: यशपाल ने कॉलेज के दौरान रामलीला और नाटकों में अभिनय शुरू किया। NSD में चयन के लिए उन्हें तीन बार रिजेक्शन मिला। चौथी कोशिश में NSD में उनका चयन हुआ। तीन साल NSD और दो साल रेपेट्री में काम करने के बाद टीवी से उन्होंने करिअर की शुरुआत की।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: 13 साल की उम्र में शुरू किया शूटिंग का सफर, अब भारत को दिलाया गोल्ड; जानिए कौन हैं सुरुचि सिंह

Suruchi Singh, Asian Games 2026: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना दूसरा गोल्ड मेडल शूटिंग के जरिए हासिल किया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 484.6 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने पूरे फाइनल में बढ़त बनाए रखी। दक्षिण कोरिया की सुह्योन होंग और गाउन चू की जोड़ी 478.0 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।

कौन हैं सुरुचि सिंह? 
इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजरें भारत की युवा निशानेबाज सुरुचि सिंह पर हैं। 28 अप्रैल 2006 को हरियाणा के झज्जर में जन्मी सुरुचि ने महज 13 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। इससे पहले वह कुश्ती में हाथ आजमा रही थीं। उनके परिवार का भी कुश्ती से जुड़ाव रहा है। उनके पिता हवलदार इंदर सिंह ने भी उनके खेल करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुरुचि ने जूनियर स्तर पर ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। साल 2025 उनके करियर के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने ब्यूनस आयर्स, लीमा और म्यूनिख में लगातार तीन ISSF वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीते। लीमा वर्ल्ड कप में उन्होंने मिक्स्ड टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

इसके बाद दोहा में ISSF वर्ल्ड कप फाइनल में सुरुचि ने 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 245.1 अंक हासिल कर जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड जीता।

साल 2026 में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने म्यूनिख ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता और एशियन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट का सिल्वर मेडल हासिल किया। अब एशियन गेम्स का गोल्ड उनके तेजी से बढ़ते अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि बन गया है।

Fri, 25 Sep 2026 15:17:06 +0530

  Videos
See all

Protest Against SIR on Lucknow LIVE: SIR के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन | Gyanesh Kumar | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T09:46:00+00:00

Sudarshan News Live: Breaking News | Latest News | Top News | Taza Khabar | Live News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T09:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers