Responsive Scrollable Menu

Mushtaq Khan Last Instagram Post: रुला देगा मुश्ताक खान का लास्ट पोस्ट, मौत से पहले स्ट्रगलिंग एक्टर्स को दे गए सीख

Mushtaq Khan Last Instagram Post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है. 'वेलकम', 'गदर' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को हंसाने वाले एक्टर का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

The post Mushtaq Khan Last Instagram Post: रुला देगा मुश्ताक खान का लास्ट पोस्ट, मौत से पहले स्ट्रगलिंग एक्टर्स को दे गए सीख appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Nepal PM Balendra Shah ने UNGA में भारत-चीन के साथ Himalayan Climate Resilience Mechanism का दिया प्रस्ताव

(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, 25 सितंबर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने क्षेत्र में हाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर नेपाल, भारत और चीन के नेतृत्व में ‘हिमालयी जलवायु लचीलापन तंत्र’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। शाह ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में अपने पहले संबोधन में कहा कि बढ़ता तापमान नाजुक हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को अस्थिर कर रहा है। शाह ने कहा, “हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में करीब दो अरब लोग रहते हैं।

ये पर्वत नेपाल के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी पानी, पारिस्थितिकी तंत्र, कृषि और आजीविका उपलब्ध कराते हैं। हिमालय पृथ्वी के लिए कोई हाशिए का क्षेत्र नहीं है, बल्कि यह पृथ्वी की जीवन-समर्थन प्रणाली का हिस्सा है।” उन्होंने कहा, “इसीलिए, पहले कदम के रूप में हम नेपाल, भारत और चीन के नेतृत्व में एक हिमालयी जलवायु लचीलापन तंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस तंत्र के माध्यम से उपग्रह डेटा और विशेषज्ञता साझा की जानी चाहिए। शाह ने कहा, “आइए हम खतरनाक हिमनदीय झीलों की निगरानी करें।

संयुक्त प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों को मजबूत करें और जब कोई आपदा आए, तो सीमाओं के पार राहत एवं सहायता का समन्वय करें। हिमालय को बिखरी हुई सूचनाओं की सीमा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग की प्रयोगशाला बनाया जाए।” उन्होंने कहा, ‘‘ पिघलता हुआ पर्माफ्रॉस्ट (स्थायी रूप से जमी जमीन) हिमनदों के नीचे पर्वतीय ढलानों को कमजोर कर रहा है और हिमस्खलन, बाढ़, भूस्खलन तथा अन्य श्रृंखलाबद्ध प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को बढ़ा रहा है। इसके परिणामस्वरूप हुई तबाही ने नेपाल-चीन सीमा के दोनों ओर भारी नुकसान पहुंचाया और बाढ़ का पानी आगे भारत की ओर भी बहता चला गया।

Continue reading on the app

  Sports

जिस खेल में सबसे ज्यादा गोल्ड मिलने की थी उम्मीद, वहां क्यों मिल रही है निराशा, औसत प्रदर्शन का जिम्मेदार कौन?

asian games shooters perfomance: नागोया एशियन गेम्स में भारत की शूटिंग टीम से काफी उम्मीदें थीं. भारतीय निशानेबाजों का हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन रहा है और इसी वजह से शूटिंग को भारत के लिए पदक का बड़ा जरिया माना जा रहा था. लेकिन अब तक तस्वीर उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. सबसे ज्यादा निराशा 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हुई. भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर फाइनल तक पहुंचीं, लेकिन पदक नहीं जीत सकीं. Fri, 25 Sep 2026 15:36:42 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Live Updates: 'अर्नब' को लेकर आया बड़ा अपडेट! | Heavy Rain | Weather Update |IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T10:02:04+00:00

Imran Khan Protest: इमरान समर्थकों से डरे शहबाज और मुनीर | Asim Munir | Shehbaz Sharif | Imran Khan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T09:55:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers