Responsive Scrollable Menu

Asian Games 2026 में आज भारत के लिए लगेगी मेडल की झड़ी, पदक मुकाबले में उतरेगी कबड्डी टीम, देखें छठवें दिन का शेड्यूल

India Asian Games 2026 Today Schedule : एशियन गेम्स 2026 में आज यानी 25 सिंतबर (शुक्रवार) को भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरने के लिए उतरेंगे. आज भारत के लिए कुछ मेडल पक्के होंगे तो वहीं, कुछ मेडल टीम के लिए आज आने की उम्मीद है. देश के कई खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन कर देश की झोली में मेडल डालने की उम्मीद आज पूरे भारत को होगी. आज बॉक्सिंग में भारत की साक्षी चौधरी महिला 51 किग्रा वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी.

जापान के आइची-नागोया में भारत अब तक कुल 17 मेडल अपने नाम कर चुका है. बीते गुरुवार तक भारत के मेडल की संख्या 15 थी, आज सुबह, सुबह भारत को दो मेडल मिले हैं, जिससे पदकों की संख्या अब 17 हो गयी है. आज एथलेटिक्स और शूटिंग समेत निशानेबाज पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट भारत अपना दावा पेश करेगा. इसके अलावा महिला शॉट पुट और पोल वॉल्ट के अलावा भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल में मेडल की लिए लड़ेगी. 

एशियन गेम्स 2026 के छठवें दिन का शेड्यूल

समय खेल इवेंट / मुकाबला भारतीय खिलाड़ी
9:15 बजे स्क्वैश पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफ़ाइनल अभय सिंह बनाम र्युनोसुके त्सुकुए
9:30 बजे कबड्डी महिला सेमीफ़ाइनल भारत बनाम नेपाल
9:45 बजे टेबल टेनिस महिला सिंगल्स राउंड 2 श्रीजा अकुला बनाम प्योंग सोंग ग्योंग
10:00 बजे स्क्वैश महिला सिंगल्स क्वार्टरफ़ाइनल अनाहत सिंह बनाम तन्वी खन्ना
10:15 बजे बॉक्सिंग राउंड ऑफ़ 16 सचिन बनाम अबू जाजेह मोहम्मद (UAE)
10:30 बजे टेबल टेनिस पुरुष सिंगल्स राउंड 2 मानव ठक्कर बनाम यू ताए र्योंग
10:30 बजे शूटिंग पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन फ़ाइनल* APS तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल, नीरज कुमार
10:45 बजे कबड्डी पुरुष सेमीफ़ाइनल भारत बनाम थाईलैंड
10:45 बजे स्क्वैश पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफ़ाइनल वीर छोटरानी बनाम मुहम्मद इरफ़ान
11:15 बजे टेबल टेनिस पुरुष सिंगल्स राउंड 2 मानुष शाह बनाम फराजी बेन्यामिन
12:00 बजे टेबल टेनिस महिला डबल्स राउंड 3 श्रीजा अकुला-सिंड्रेला दास बनाम मान कुआई-मान्यु वांग
12:30 बजे बैडमिंटन पुरुष डबल्स राउंड 1 सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी बनाम पक्कापोन टीरारातसाकुल-पीरात्चाई सुकफुन
12:45 बजे टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफ़ाइनल दिया चितले-यशस्विनी घोरपड़े बनाम फैन शुबान-चेन यी
1:30 बजे बैडमिंटन महिला डबल्स राउंड 1 ट्रेसा जॉली-गायत्री गोपीचंद बनाम त्सांग हियू यान-लुई लोक लोक
1:50 बजे बैडमिंटन महिला डबल्स राउंड 1 सिमरन सिंघी-काविप्रिया सेल्वम बनाम फेब्रियाना कुसुमा-मेलिसा पुस्पितासारी
2:15 बजे बॉक्सिंग राउंड ऑफ़ 16 प्रीति बनाम मी चोल पैंग
3:35 बजे एथलेटिक्स महिला शॉट पुट फ़ाइनल मनप्रीत कौर, कृष्णा जयशंकर मेनन
4:11 बजे एथलेटिक्स पुरुष 100 मीटर सेमीफ़ाइनल गुरिंदरवीर सिंह
4:19 बजे एथलेटिक्स पुरुष 100 मीटर सेमीफ़ाइनल अनिमेष कुजूर
4:33 बजे एथलेटिक्स महिला पोल वॉल्ट फ़ाइनल सिंधुश्री गणेश, बरनिका एलंगोवल
5:02 बजे एथलेटिक्स पुरुष 10,000 मीटर फ़ाइनल गुलवीर सिंह
5:10 बजे एथलेटिक्स पुरुष हैमर थ्रो फ़ाइनल दमनीत सिंह, प्रवीण कुमार
5:10 बजे बैडमिंटन पुरुष डबल्स राउंड 1 हरिहरन अमसाकरुणन-MR अर्जुन बनाम फजर अल्फियान-शोहिबुल फिकरी
5:53 बजे एथलेटिक्स महिला 400 मीटर हीट किरण
6:01 बजे एथलेटिक्स महिला 400 मीटर हीट प्राची
6:21 बजे एथलेटिक्स पुरुष 400 मीटर हीट विशाल टीके
6:50 बजे एथलेटिक्स पुरुष स्पर्धा अनिमेष कुजूर, गुरिंदरवीर सिंह

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में अब तक भारत को मिले कितने मेडल, जानिए आज कौन से 5 खिलाड़ियों ने किस खेल में जीते पदक

Continue reading on the app

UNGA में Benjamin Netanyahu ने Iran पर हमले को ठहराया सही, विरोध में कई राजनयिक बाहर निकले

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए ईरान पर हमला करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह उनके लिए आसान फैसलों में से एक था। इस बीच, हमास ने कहा कि वह गाजा शांति समझौते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है और यूरोपीय संघ (ईयू) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए जरूरी धनराशि का अब तक केवल एक छोटा हिस्सा ही जुटाया जा सका है। नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनियाभर के नेताओं को संबोधित करते हुए गाजा में इजराइल द्वारा नरसंहार किए जाने के आरोपों को ‘‘सदी का सबसे बड़ा झूठ’’ बताया।

नेतन्याहू के सभागार में पहुंचने पर कुछ नेताओं ने उनका स्वागत किया तो कुछ ने विरोध जताया। कई प्रतिनिधि बाहर निकल गए और उनके भाषण के दौरान ज्यादातर सीट खाली दिखाई दीं। नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि ईरान पर हमला करना उनके लिए ‘‘अब तक के सबसे आसान फैसलों में से एक था’’ और उन्होंने सभागार से बाहर जाने वाले प्रतिनिधियों को ‘‘नैतिक रूप से कायर’’ करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर नैतिक रूप से कोई और कायर अब भी सभागार में मौजूद है और बाहर नहीं गया है तो कृपया अभी चला जाए।’’ इस बीच, फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए अमेरिका द्वारा एक बार फिर वीजा नहीं दिए जाने के कारण उन्हें पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश के जरिए महासभा को संबोधित करना पड़ा। अब्बास (90) की उनके देश में लोकप्रियता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रभाव में कमी आई है, लेकिन अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद को दरकिनार किए जाने को चुपचाप स्वीकार नहीं करेंगे। अब्बास ने कहा, ‘‘हम अपनी मातृभूमि नहीं छोड़ेंगे।

हम विस्थापन स्वीकार नहीं करेंगे और हम किसी को भी अपनी ओर से हमारे भविष्य का फैसला नहीं करने देंगे।’’ पूरे सप्ताह विश्व के कई नेताओं ने अपने भाषणों में फलस्तीनियों की स्थिति का उल्लेख किया और अब्बास ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजराइल के खिलाफ अधिक ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। इस बीच, हमास के एक प्रवक्ता ने कहा कि ‘बोर्ड ऑफ पीस’ द्वारा गाजा के पुनर्निर्माण के लिए छह महीने की 2.45 अरब डॉलर की योजना पेश किए जाने के बाद संगठन शांति समझौते के अगले चरणों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। हमास के प्रवक्ता हाजेम कासिम ने कहा कि उनका संगठन ‘‘बोर्ड ऑफ पीस की रूपरेखा को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार’’ है, हालांकि उन्होंने हथियार डालने की किसी योजना का उल्लेख नहीं किया।

इजराइल ने कहा है कि जब तक हमास हथियार नहीं डालता, वह पुनर्निर्माण की अनुमति नहीं देगा। ईयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक और 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ के अनुमान के अनुसार गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 71 अरब यूरो (80.8 अरब डॉलर) की जरूरत है, लेकिन अब तक केवल एक अरब यूरो (1.1 अरब डॉलर) ही जुटाए जा सके हैं। यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक ‘‘संवेदनशील लक्ष्य’’ और बंदरगाह शहर यानबू में अरामको तेल कंपनी से जुड़े परिसरों पर हमला करने का दावा किया, लेकिन उन्होंने इसके समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दिया।

हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने एक बयान में कहा कि इन हमलों में क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों तथा ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि हमले कब किए गए। हूतियों ने पिछले कुछ दिनों में सऊदी अरब की राजधानी को निशाना बनाने का दूसरी बार दावा किया है। विद्रोहियों ने यह भी कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत जजान पर कई मिसाइल और ड्रोन दागे ‘एसोसिएटेड प्रेस’ इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।

सऊदी सरकार और अरामको ने इस संबंध में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। सऊदी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने इससे पहले कहा था कि लाल सागर के बंदरगाह यानबू और दक्षिण-पश्चिमी शहर ताइफ को निशाना बनाकर दागी गई छह बैलिस्टिक मिसाइल को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि उन्हें यमन के कुछ हिस्सों पर हूतियों के कब्जे की आशंका को लेकर चिंता नहीं है और सरकार ‘‘अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।’’ हूतियों के खिलाफ सैन्य रूप से शामिल नहीं होने के अमेरिका के फैसले के बारे में पूछे जाने पर प्रिंस फैसल ने सीधा जवाब नहीं दिया।

उन्होंने यह बताने से भी इनकार किया कि सऊदी अरब ‘अब्राहम समझौते’ में शामिल होगा या नहीं। उन्होंने कहा कि इससे पहले गाजा शांति योजना को पूरी तरह लागू किया जाना जरूरी है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने यमन में मानवीय सहायता तेजी से पहुंचाने का आग्रह किया है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने कहा कि हिंसा के कारण घर छोड़ने वाले लोगों को भोजन, आश्रय और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya Injury: हार्दिक को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में खेलना मुश्किल, न्यूजीलैंड दौरे पर भी संकट

हार्दिक पांड्या की वापसी पर फिर ग्रहण लग गया है. दाहिनी पिंडली में दोबारा दर्द के कारण ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से बाहर, न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.

The post Hardik Pandya Injury: हार्दिक को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में खेलना मुश्किल, न्यूजीलैंड दौरे पर भी संकट appeared first on Prabhat Khabar.

Sat, 26 Sep 2026 00:00:00

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान को ट्रंप की खुली धमकी! Trump Warns Iran | Iran America War | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T00:15:03+00:00

J&K Vidhansabha में मचा घमासान, विरोध के बीच जोरदार हंगामा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T00:10:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers