Responsive Scrollable Menu

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 25 सितंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के समापन से पहले शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बातचीत से चीन-अमेरिका संबंधों में एक ‘‘नया आयाम’’ जुड़ा है और उन्हें दोनों देशों के रिश्तों के ‘‘और बेहतर’’ होने की उम्मीद है। ट्रंप और शी ने शुक्रवार सुबह ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में चाय पर अपनी बातचीत जारी रखी। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि यात्रा के दौरान चीन और अमेरिका ने ‘‘बहुत बड़ी प्रगति’’ की है, जिससे अमेरिकी किसान ‘‘बहुत खुश’’ होंगे।

शी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दो बार और मुलाकात होगी-चीन में होने वाले ‘एपीईसी’ शिखर सम्मेलन और अमेरिका में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान। शी ने ‘व्हाइट हाउस’ के ‘रेड रूम’ में हुई बैठक में कहा कि वह राष्ट्रपति और प्रथम महिला को चीन आने के लिए आमंत्रित करते हैं। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और चीन की प्रथम महिला पेंग लियुआन हडसन रिवर स्कूल की एक पेंटिंग के नीचे रखे सोफे पर बैठी हुई थीं, जबकि शी और ट्रंप अपनी-अपनी कुर्सियों पर बैठे थे।

उनके बीच रखी मेज पर चाय और खाने की प्लेट रखी थीं। शी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति (ट्रंप) और मैं चीन-अमेरिका संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जब राष्ट्रपति मई में चीन आए थे, तब हम दोनों ने रणनीतिक स्थिरता पर आधारित रचनात्मक चीन-अमेरिका संबंध विकसित करने पर सहमति जताई थी।’’ चीनी नेता ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा, ‘‘इस बार हम अपने संबंधों में एक नया आयाम जोड़ने पर सहमत हुए हैं।

अब हमारे संबंध सम्मान, निष्पक्षता और पारस्परिकता के आधार पर रणनीतिक स्थिरता के साथ आगे बढ़ेंगे और दोनों देशों के बीच रचनात्मक सहयोग कायम रहेगा।’’ शी ने कहा, ‘‘इससे साफ है कि चीन-अमेरिका संबंधों के भविष्य में और बेहतर संभावनाएं हैं।’’ ट्रंप और शी ने राष्ट्रीय अभिलेखागार का भी दौरा किया, जहां अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा, अमेरिकी संविधान और अधिकार विधेयक से संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रखे गए हैं। शी को स्वतंत्रता की घोषणा दिखाते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘हम बस दोनों देशों के इतिहास की तुलना कर रहे हैं। हमारा इतिहास 250 साल पुराना है।

यह बहुत अच्छी बात है और हमें इस पर गर्व है। उनका इतिहास 6,000 साल पुराना है। इसलिए 6,000 और 250 साल में थोड़ा अंतर तो है।

लेकिन हमें अपने 250 साल के इतिहास पर बहुत गर्व है।’’ अभी तक इस यात्रा से जुड़े नतीजों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर ने कहा कि अमेरिका और चीन कुछ चीजों के व्यापार को अधिक अनुकूल शर्तों पर करने को लेकर सहमत हुए हैं। ग्रीयर ने सीएनबीसी के ‘‘स्क्वॉक बॉक्स’’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमने चीन के साथ इनमें से कई मुद्दों पर वास्तव में समझौता कर लिया है।’’ उन्होंने अमेरिका के कृषि उत्पादों और चिकित्सा उपकरणों के साथ-साथ चीन के ऐसे सामानों का उल्लेख किया, जिन्हें संवेदनशील श्रेणी में नहीं रखा जाता है।

ग्रीयर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन सोमवार को इस बारे में ‘‘काफी अधिक विस्तृत जानकारी’’ जारी करेगा। शायद अमेरिकी राष्ट्रपति के मन में यही बातें थीं, जब उन्होंने कहा कि शी की यात्रा से अमेरिकी किसान ‘‘बहुत खुश’’ होंगे। शी बुधवार शाम अमेरिका पहुंचे थे और उनकी तीन दिवसीय यात्रा की शुरुआत ट्रंप द्वारा हवाई अड्डे पर किए गए असामान्य स्वागत से हुई थी।

दोनों नेताओं ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में दो घंटे से अधिक समय तक मुलाकात की और बाद में ट्रंप द्वारा शी के सम्मान में आयोजित राजकीय रात्रिभोज में भी साथ रहे।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 26 September 2026: विष योग से सावधान, 4 राशियों को नुकसान-दुर्घटना का संकेत, न करें रिस्की काम

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 26 सितंबर, शनिवार को कालदण्ड, धूम्र और गण्ड नाम के 3 अशुभ योग और वृद्धि नाम का 1 शुभ योग दिन भर रहेगा। इनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya Injury: हार्दिक को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में खेलना मुश्किल, न्यूजीलैंड दौरे पर भी संकट

हार्दिक पांड्या की वापसी पर फिर ग्रहण लग गया है. दाहिनी पिंडली में दोबारा दर्द के कारण ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से बाहर, न्यूजीलैंड दौरे पर भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.

The post Hardik Pandya Injury: हार्दिक को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज में खेलना मुश्किल, न्यूजीलैंड दौरे पर भी संकट appeared first on Prabhat Khabar.

Sat, 26 Sep 2026 00:00:00

  Videos
See all

Cyclone Arnab Update: Urban Cyclone ने दिखाया रौद्र रूप, आज कहां-कहां बरसेगा कहर? Weather Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T00:00:30+00:00

J&K Vidhansabha में मचा घमासान, विरोध के बीच जोरदार हंगामा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T00:10:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers